Sainik Kalyan Vibhag Rajasthan

Directions Website

Sainik Kalyan Vibhag Rajasthan Dedicated to the welfare of ex-servicemen, serving soldiers & their families. Empowering heroes with support, opportunities & respect.

सैनिक कल्याण विभाग, राजस्थान

Service Before Self – सेवा के पहले समर्पण

Sainik Kalyan Vibhag, राजस्थान पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित एक सरकारी विभाग है। यह विभाग राज्य सरकार के अधीन कार्य करता है और निम्नलिखित प्रमुख उद्देश्यों एवं कार्यों से संचालित होता है|


हमारा उद्देश्य और कार्य:-

• पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।

• पेंशन, वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य और शिक्षा से लेकर पुनर्वास व अवसर तक — एक समग्र समर्थन प्रणाली प्रदान करना।

• युद्ध विधवाओं, शहीदों के परिजनों और दिव्यांग सैनिकों को विशेष योजनाओं और आर्थिक सहायता देना।

• आम जनता और समाज को पूर्व सैनिकों के योगदान व उनकी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना।

• राज्य एवं ज़िला स्तर पर विश्राम गृह, छात्रावास, अस्पताल समर्थन, नौकरी सहायता आदि सुविधाएं स्थापित करना।



📋 संरचना एवं संगठन:-

विभाग की हेड क्वार्टर जयपुर, राजस्थान है।

राजस्थान में 24 जिलों में ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय बनाए गए हैं ताकि स्थानीय स्तर पर कल्याण गतिविधियाँ संचालित हो सकें।

राज्‍य सैनिक बोर्ड (Rajya Sainik Board) इस विभाग के अधीनस्थ है, और राज्य स्तर पर नीतिगत दिशा तय करता है।


जिले स्तर पर Zila Sainik Welfare Offices (ZSWOs) निम्नलिखित कार्य करते हैं:
• पेंशन एवं देयताओं का निपटान
• वित्तीय सहायता और अनुदान देना
• विश्राम गृह, छात्रावास, प्रशिक्षण सुविधाएँ स्थापित करना
• चिकित्सा सहायता एवं संबद्ध अस्पतालों से समन्वय
• युद्ध विधवाओं, आश्रितों, दिव्यांगों की सूची बनाए रखना
• कल्याण योजनाओं की जागरूकता एवं आवेदन सहायता करना

गुलाबी नगर में सैनिकों का अपना आवास गृह — सैनिक विश्राम गृह, जयपुरसैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए जयपुर ...
23/09/2026

गुलाबी नगर में सैनिकों का अपना आवास गृह — सैनिक विश्राम गृह, जयपुर

सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए जयपुर में सुविधाजनक और सम्मानजनक ठहरने की व्यवस्था।

आवास क्षमता:
• अधिकारी कक्ष — 13
• JCO कक्ष — 10
• अन्य रैंक कक्ष — 11
• JCO डोरमेट्री — 20 बेड

यातायात की सुगमता:
• बस स्टैंड — 02 किमी
• रेलवे स्टेशन — 1.5 किमी

पता:
सैनिक विश्राम गृह, C-3-1, सवाई जयसिंह हाईवे, बनीपार्क, जयपुर

ईमेल: [email protected]
कार्यालय टेलीफोन: 0141-2201487

इस जानकारी को Save & Share करें, ताकि जरूरतमंद सैनिक एवं पूर्व सैनिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

15/09/2026

ऑपरेशन विजय - कारगिल युद्ध 1999 में देश के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले शूरवीरों के अदम्य साहस को नमन करते हुए, 21 वीरांगनाओं का राजस्थान विधानसभा सचिवालय में 24 जुलाई 2025 को सम्मान किया गया।

इसी अवसर पर शूरवीरों की वीरता और बलिदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए ‘शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन भी किया गया।

यह पहल केवल सम्मान नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान और उनके परिवारों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है।

इस Reel को Like, Share और Save करें और हमारे वीर सैनिकों एवं वीरांगनाओं के सम्मान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।

08/09/2026

सम्मान भत्ता के तहत 1 अप्रैल 1999 से पूर्व विभिन्न युद्धों एवं काउंटर इन्सरजेंसी ऑपरेशनों में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को ₹5,000 प्रतिमाह सम्मान भत्ता दिए जाने का प्रावधान है।

यह भत्ता अविवाहित शहीद सैनिकों के माता-पिता को भी देय है।

भत्ता प्रतिमाह बैंक खाते में दिया जाता है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में जीवन प्रमाण पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

वीर परिवारों के सम्मान, सहयोग और कल्याण के लिए सैनिक कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार प्रतिबद्ध है। 🇮🇳

इस जानकारी को Save & Share करें, ताकि यह महत्वपूर्ण योजना अधिक से अधिक वीर परिवारों तक पहुँच सके।

08/09/2026

सैनिक विश्राम गृह, शेरगढ़ में आयोजित तिरंगा रैली में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में हिंदुस्तान के जज़्बे के साथ वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

देशभक्ति के रंग में रंगा शेरगढ़ - हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान!

इस देशभक्ति से भरी रील को Like, Share और Save करें और तिरंगे के सम्मान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।

07/09/2026

सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान में राजस्थान सरकार की विशेष पहल!

राजस्थान आने वाले सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए अब RTDC Hotels एवं Guest Houses में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।

🏨 30 अप्रैल 2025 से लागू विशेष छूट:
🪖 सैनिक एवं गौरव सेनानी — 25% छूट
🇮🇳 प्रदेश की वीरांगनाएँ — 50% छूट

यह पहल हमारे वीर सैनिकों, गौरव सेनानियों एवं वीरांगनाओं के सम्मान, सुविधा और कल्याण के प्रति राजस्थान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सम्मान भी • सुविधा भी • विशेष छूट भी

📌 इस जानकारी को Save & Share करें, ताकि यह सुविधा अधिक से अधिक सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों तक पहुँच सके।

RajasthanTourism SainikSamman GauravSenani Veerangana Veterans ExServicemen SainikParivar VeteranWelfare RajasthanGovernment RajasthanTourism IndianArmedForces JaiHind SainikWelfare DefencePersonnel RajasthanGovernmentInitiative

07/09/2026

हमारे सशस्त्र बलों एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के वीर कार्मिकों के प्रति सम्मान और गरिमा को और मजबूत करने की दिशा में राजस्थान सरकार एवं सैनिक कल्याण विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है।

अब विभिन्न युद्धों एवं ऑपरेशनों में वीरगति को प्राप्त सैनिकों एवं कार्मिकों के लिए ‘शहीद’ के स्थान पर ‘बलिदानी योद्धा’ तथा बैटल कैजुअल्टी एवं ऑपरेशनल कैजुअल्टी के तहत स्थायी रूप से दिव्यांग कार्मिकों के लिए ‘स्थाई विकलांग’ के स्थान पर ‘युद्ध हताहत (अघातक)’ जैसे सम्मानजनक शब्दों के प्रयोग संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

यह पहल हमारे वीर योद्धाओं की सम्मानित पहचान, गरिमा और बलिदान के प्रति सम्मान को और सशक्त करती है।
CAPF ArmedForces CentralArmedPoliceForces Veterans SainikSamman VeerYoddha SainikParivar RajasthanGovernment Rajasthan JaiHind IndianArmedForces DefencePersonnel VeteranWelfare SainikWelfare RespectOurHeroes

Chief architect Shri LN Bhanwariya, PWD Rajasthan, Dy chief architect Shri Devesh Mathur, AEN PWD, Balesar Mrs Rashi Mat...
05/09/2026

Chief architect Shri LN Bhanwariya, PWD Rajasthan, Dy chief architect Shri Devesh Mathur, AEN PWD, Balesar Mrs Rashi Mathur visited the land earmarked for Integrated Gaurav senani complex at phalodi fanta, shergarh to finalize design of the project..

सैनिकों का कल्याण—सेवा के दौरान भी, सेवानिवृत्ति के बाद भी। मुख्यालय 12 कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल के. डी. जसपाल ने आ...
05/09/2026

सैनिकों का कल्याण—सेवा के दौरान भी, सेवानिवृत्ति के बाद भी।

मुख्यालय 12 कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल के. डी. जसपाल ने आज सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक विश्राम गृह, जोधपुर का दौरा किया।

पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े कल्याणकारी कार्यों, नव स्वीकृत इंटीग्रेटेड वेटरन्स कॉम्प्लेक्स तथा झालामंड में प्रस्तावित स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने मुख्यालय 12 कोर की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सैनिकों का कल्याण एवं सम्मान सदैव प्राथमिकता रहेगा।

सैनिक कल्याण-हमारी प्रतिबद्धता, हमारा सम्मान।

देश की सेवा करने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए जोधपुर में सुरक्षित, स्वच्छ, सुविधाजनक और सम्मानजन...
05/09/2026

देश की सेवा करने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए जोधपुर में सुरक्षित, स्वच्छ, सुविधाजनक और सम्मानजनक आवास की व्यवस्था।

आवास क्षमता:
• अधिकारी – 01 कक्ष
• JCO – 02 कक्ष
• अन्य रैंक – 02 कक्ष
• JCO डॉरमेटरी – 01
• अन्य रैंक डॉरमेटरी – 02

स्थान: राइका बाग रेलवे स्टेशन के सामने, जोधपुर
बस स्टैंड – 500 मीटर
राइका बाग रेलवे स्टेशन – 30 मीटर
जोधपुर रेलवे स्टेशन – 3 किमी

संपर्क: 0291-2650372 | +91 81078 35456

सम्मानजनक सेवा, हमारा संकल्प।
अपने आसपास उपलब्ध सैनिक कल्याण सुविधाओं की जानकारी के लिए हमें Follow करें और यह जानकारी जरूरतमंद तक जरूर पहुँचाएँ।

सेवा सम्मान परमं धर्मः

Address

Sainik Kalyan Vibhag, Secretariat Building, North Block
Jaipur
302005

Opening Hours

Monday 10:30am - 6pm
Tuesday 10:30am - 6pm
Wednesday 10:30am - 6pm
Thursday 10:30am - 6pm
Friday 10:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sainik Kalyan Vibhag Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share