01/04/2026
जयपुर सीटू -CITU
मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना
01/04/2026
30/03/2026
21/03/2026
सी डब्ल्यू एफ आई के फाउंडर सदस्य कामरेड देवांजन चक्रवर्ती का आज रात कोलकाता में निधन हो गया है। वे निर्माण मजदूरों के अखिल भारतीय फेडरेशन के काफी समय तक महासचिव रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निर्माण यूनियनों के साथ भी अच्छा संबंध बनाए रखा। यह बहुत ही विद्वान मृदु भाषी और हर बात को तथ्यों के साथ रखने वाले साथी रहे हैं। उनका हमारे बीच से जाना निर्माण मजदूर फेडरेशन को बहुत बड़ी क्षति है। राजस्थान के निर्माण मजदूर की ओर से और सीटू राज्य कमेटी की ओर से हम उन्हें क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बताए गए रास्तों पर निर्माण मजदूरों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। कामरेड देवांजन चक्रवर्ती को लाल सलाम
09/03/2026
🚩🚩जयपुर जिला कमेटी सीटू की मीटिंग कामरेड किशन सिंह राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें जिला प्रभारी राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रवींद्र शुक्ला उपस्थित रहे , कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
जयपुर 6 मार्च 2026
भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू जिला कमेटी जयपुर की एक आवश्यक मीटिंग आज सीटू राज्य कार्यालय में कामरेड किशन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मीटिंग में सबसे पहले सीटू राजस्थान राज्य कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और विधायक किसान और मजदूरों के नेता कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज की मीटिंग मेंउपस्थित साथी निम्न थे---- कामरेड भंवर सिंह शेखावत ,कामरेड संतोष गुर्जर, कॉमरेड भीमाराम जाट, कामरेड सर्वेश सिंह, कामरेड उम्मैद सिंह ,कामरेड सुमन देवी, कामरेड हरेंद्र सिंह ,कामरेड विजय सिंह तंवर , कॉमरेड लक्ष्मण सेन कॉमरेड सुरेश कश्यप , कामरेड किशन सिंह राठौड़, कॉमरेड राजू कुमावत उपस्थित रहे।
महामंत्री कामरेड भंवर सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्य का बटवारा किया गया बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र का प्रभारी कामरेड संतोष गुर्जर कॉमरेड सर्वेश सिंह, बगरू औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड किशन सिंह कामरेड उम्मेद सिंह, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड सुरेश कश्यप कामरेड शेर सिंह, झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड हरेंद्र सिंह कामरेड भीमाराम जाट, मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड लक्ष्मण सेन कॉमरेड राजू कुमावत, कनकपुरा औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड भंवर सिंह कामरेड जितेंद्र भारद्वाज कामरेड संतोष गुर्जर, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड विजय तंवर,रोड ट्रांसपोर्ट कामरेड किशन सिंह कामरेड गणेश नारायण, स्कीम वर्कर कामरेड विजय सिंह कामरेड सुमन देवी कामरेड उमेद सिंह, असंगठित क्षेत्र के प्रभारी कामरेड हरेंद्र सिंह कामरेड संतोष गुर्जर सोशल मीडिया कामरेड संतोष गुर्जर कामरेड जितेंद्र भारद्वाज, लीगल कामरेड सुरेश कश्यप कामरेड भंवर सिंह कामरेड किशन सिंह, बिजली प्रभारी किशोर सिंह तंवर ,जिला केंद्र जयपुर कामरेड भंवर सिंह कामरेड सुरेश कश्यप कामरेड किशन सिंह कामरेड विजय सिंह तंवर कॉमरेड हरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा कामरेड सुमन देवी अन्य संगठनों को जिला केंद्र जयपुर के साथी देखते रहेंगे। महामंत्री कामरेड भंवर सिंह शेखावत ने साथियों को संबोधित करते हुए 12 फरवरी की हड़ताल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और 12 फरवरी की हड़ताल में सीटू की साथियों ने अच्छी भागीदारी के साथ प्रदर्शन में भाग लिया और 12 फरवरी की हड़ताल की जिला कमेटी में समीक्षा की गई जिसमें कनकपुरा तरुण इंटरनेशनल श्रमिक यूनियन सीटू से महामंत्री संतोष गुर्जर ने रिपोर्ट पेश की और रील श्रमिक संघ से कामरेड जितेंद्र भारद्वाज ने रिपोर्ट पेश की। मालवीय नगर से कामरेड राजू कुमावत ने रिपोर्ट पेश की। बिंदायका से कामरेड सर्वेश सिंह ने रिपोर्ट पेश की ।बगरू से कामरेड उम्मेद सिंह ने रिपोर्ट पेश की निर्माण यूनियन से कामरेड विजय सिंह तंवर ने रिपोर्ट पेश की और सभी साथियों ने बताया कि 12 फरवरी को संस्थान पूर्ण रूप से बंद रखी गई थी दूसरा एजेंडा में महामंत्री भंवर सिंह शेखावत ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम, का जत्था मजदूर विरोधी किसान विरोधी नौजवान विरोधी भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जन जागृति के लिए शहीद स्मारक जयपुर पहुंच रहा है। जिसमें सीटू के साथियों को भागीदारी लेनी है जिसका कोटा निम्न प्रकार से रखा गया है बगरू से 10 साथी तरुण इंटरनेशनल से 10 साथी बिंदायका से पांच साथी रेल से पांच साथी मालवीय नगर से पांच साथी विश्वकर्मा से 10 रोडवेज से पांच साथी एमएनआईटी से पांच साथी झोटवाड़ा से दो साथी , जय क्लब से 10, जयपुर निर्माण यूनियन से 10 साथी, पोद्दार पिगमेंट से पांच साथी, दुर्गापुरा से पांच साथी, दवा प्रतिनिधियूनियन से 10 साथी ,रोडवेज से पांच साथी,, अन्य सभी यूनियन से पांच साथीभाग लेंगे । सभी साथी दोपहर 2: 00 बजे शहीद स्मारक जयपुर पर पहुंचेंगे ।
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जयपुर जिले में मनाया जाएगा जिसमें शहीद स्मारक पर 11 :00 बजे मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जयपुर जिला पदाधिकारी और अन्य संगठनों से महिलाएं साथी भाग लेगी । जयपुर जिले की सभी यूनियनों को 31 मार्च 2026 तक अपना लेवी रिटर्न आवश्यक रूप से जमा करना है ।
जयपुर जिला प्रभारी कॉमरेड रवींद्र शुक्ला ने साथियों को संबोधित करते हुए संगठन की विस्तार के बारे में जोर दिया और संगठन की महत्व के बारे में बताया वर्तमान में देश के अंदर भाजपा सरकार मजदूर विरोधी किसान विरोधी जो नीतियां जल्दी से लागू कर रही है उनके बारे में साथियों को विस्तार से बताया। अध्यक्ष कॉमरेड किशन सिंह राठौड़ ने साथियों को संबोधित करते हुए मीटिंग का समापन किया।
सभी साथियों को आज लिए गए निर्णय को लागू करना है और कल और परसों होने वाले कार्यक्रम को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना है। इस कार्यक्रम में दोनों दिन सीटू के राज्य प्रभारी कामरेड एम साईं बाबू उपस्थित रहेंगे ।
अतः साथी दोनों दिन के कार्यक्रमों को पूरी ताकत के साथ सफल बनाएं
आपका साथी
संतोष गुर्जर ( जिला सचिव) सीटू जिला कमेटी जयपुर
24/02/2026
बेहद दुखद! एक क्राँतिकारी युग की समाप्ति
--------------------------------------------------------------------
अंतिम सलाम प्रिय कॉमरेड!😪✊️✊️
दलित, दमित, वंचित, शोषित, किसान, मजदूरों के हितों के लिए आजीवन लड़ते रहने वाले क्षेत्र के संघर्षशील कद्दावर मार्क्सवादी नेता, सीटू के पूर्व राज्य अध्यक्ष, जन आँदोलनों की बेजोड़ नेतृत्वकारी शख्सियत पूर्व विधायक कॉमरेड हेतराम बेनीवाल जी हम सबसे विदा ले गए। लाल सलाम कॉमरेड! किसानो ,मजदूरो ,नौजवानो के संघर्षो के पुरयोद्वा कॉमरेड हेतराम बेनीवाल अमर रहे।
क्रांतिकारी लाल सलाम सलाम तथा भावभीनी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार के छाया चित्र
24/02/2026
12 फरवरी को कोटा में प्रदर्शन
24/02/2026
बहुत ही दुख के साथ सभी को सूचित किया जाता है कि सीटू के पूर्व राज्य अध्यक्ष और पूर्व विधायक कॉमरेड हेतराम बेनीवाल आज हमारे बीच नहीं रहे। मजदूरों और किसानों ने अपना एक शुभचिंतक आज खो दिया। सीटू राज्य कमेटी की ओर से कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
12/02/2026
आज भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के आवाहन पर देशव्यापी हड़ताल में तरुण इंटरनेशनल श्रमिक यूनियन सीटू के साथियों ने भाग लिया और हड़ताल का पूर्ण समर्थन करते हुए संस्थान को पूर्ण रूप से बंद किया। तरुण इंटरनेशनल श्रमिक यूनियन सीटू के महामंत्री संतोष गुर्जर, अध्यक्ष भीमाराम जाट के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से रैली लेकर श्रम विभाग कार्यालय तक पहुंचे । भाजपा सरकार की मजदूर, किसान विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
आपका महामंत्री संतोष गुर्जर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
एस डी 137 शांति नगर हटवाड़ा रोड
Jaipur
