03/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरुद्ध, सख्त कार्रवाई करने तथा ड्रग तस्करों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए, उनकी अवैध संपत्तियों की जब्ती, कुर्की एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में, ड्रोन के माध्यम से होने वाली तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन एवं काली फिल्म के विरुद्ध, सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
03/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुई, दुखद सड़क दुर्घटना में राजस्थान के नागरिकों के निधन पर, गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर, दुर्घटना की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को, यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा लापता व्यक्तियों के सुरक्षित मिलने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में प्रदेशवासियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए, निरंतर समन्वय किया जा रहा है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
03/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार, प्रदेश में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए, लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में बजट घोषणाओं के अनुसार विभिन्न जिलों में, 137 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए, 882.54 करोड़ रुपये की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है। इनके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसी क्रम में कार्यों को मिली मंजूरी के अनुसार फलौदी, जोधपुर, ब्यावर, अलवर, बाड़मेर, बालोतरा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सलूम्बर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर, बारां, श्रीगंगानगर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और धौलपुर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को नई गति मिलेगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
02/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने, नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान में खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विकास कार्यों, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा ‘माय भारत’ के माध्यम से, युवाओं को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर, विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने, राजस्थान में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही प्रगति और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-2 के क्रियान्वयन की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार, राजस्थान के युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने तथा उनके उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए, निरंतर प्रयासरत है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
02/06/2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, प्रदेश में गाँव-ढाणी से लेकर, कस्बों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसे तकनीकी नवाचार का सफल क्रियान्वयन करते हुए, मरीजों का डेटा यूनिक हेल्थ आभा आईडी के माध्यम से, संधारित किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करना, आसान हुआ है और लोगों को अपना हेल्थ रिकॉर्ड, मोबाइल पर उपलब्ध भी हो रहा है। यूनिक आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) बनाने में, राजस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लगभग 7 करोड़ 19 लाख से अधिक आभा आईडी बनाते हुए, प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
02/06/2026
दूरदर्शी और सकारात्मक परिणाम देने की सोच के साथ कार्य किया जाए, तो कुछ भी असंभव नहीं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के इसी विजन के चलते, राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट नई रफ्तार पकड़ रहा है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी, 'पैमाना' रिपोर्ट के आंकड़े, विकास की यही कहानी बयाँ कर रहे हैं। इसके अनुसार राजस्थान में रेलवे, सड़क, ऊर्जा, पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की लगभग, 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कुल, 81 परियोजनाएँ प्रगतिरत हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
02/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में, राजस्थान वैश्विक निवेश, नवाचार और उच्च तकनीकी सेवाओं के क्षेत्र में उभरता केंद्र बन रहा है। इसी दिशा में लागू की गई, राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी-2025 प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देगी। यह नीति प्रदेश में GCC की स्थापना और विस्तार को प्रोत्साहित करेगी, जिससे वैश्विक कंपनियों का विश्वास बढ़ेगा तथा वे राजस्थान में, अधिक निवेश के लिए आकर्षित होंगी।
01/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी से विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा कर, मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति प्रधानमंत्री जी का समर्पण तथा विकसित भारत @ 2047 के निर्माण के लिए, उनका विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए, प्रेरणादायी है। वहीं, राजस्थान के लिए प्रधानमंत्री जी का विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए, उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में, राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण सहित, विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग विकसित राजस्थान के संकल्प को, निरंतर शक्ति प्रदान करता है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
01/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने, 'विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम' के लिए, चयनित राजस्थान के 'माय भारत स्वयंसेवकों' को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि, सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा यह अनुभव, युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और सुदृढ़ करेगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित, ‘विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ में, राजस्थान के युवाओं का चयन राज्य के लिए, गौरव का विषय है। देशभर से चयनित 100 युवाओं के दल में, राजस्थान के 15 प्रतिभाशाली स्वयंसेवक शामिल होकर, हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गाँवों में, राष्ट्र निर्माण एवं जनजागरूकता गतिविधियों में भाग लेंगे।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
01/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार प्रदेश में उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए, निरंतर उल्लेखनीय कदम उठा रही है। इसी के तहत, टेक्सटाइल के क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए, राजस्थान टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी-2025 लागू की गई है। यह नीति प्रदेश में निवेश बढ़ाने, वस्त्र उद्योग को सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए, बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में, महत्वपूर्ण साबित होगी।