27/04/2024
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं सपा विधायक श्रीमती रेखा जी वर्मा जी ने कन्नौज लोकसभा के ग्राम गहरा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
Samajwadi Party
27/04/2024
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं सपा विधायक श्रीमती रेखा जी वर्मा जी ने कन्नौज लोकसभा के ग्राम गहरा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
13/06/2023
05/04/2023
विश्वास कायम रखेंगे
दिल में मुलायम रखेंगे
22/11/2022
धरतीपुत्र_दिवस
22/11/2022
"धरतीपुत्र" श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन!
#नेता_जी_अमर_रहे
21/11/2022
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो0 रामगोपाल यादव जसवंतनगर के विधायक, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव समेत अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व श्री अखिलेश यादव ने एक रसानंद आश्रम, पंजाबी कालोनी में भण्डारा में भी शिरकत की।
श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी की समाजवादी विरासत के हकदार हम सभी हैं। जसवंतनगर मैनपुरी और आसपास का जो भी विकास दिखाई दे रहा है, उसे नेताजी ने किया है। हम लोग इसे रुकने नहीं देंगे। उस विकास यात्रा को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा नेताजी ने जो समाजवादी रास्ता दिखाया है वही रास्ता गरीबों, किसानों और नौजवानों को आगे ले जाएगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर और मैनपुरी के लोगों ने नेताजी के साथ मिलकर संघर्ष किया है। नेताजी को आगे बढ़ाया है। आज जसवंतनगर की पहचान सिर्फ प्रदेश ही नहीं देश और दुनिया में है। जसवंतनगर ने हमेशा नेताजी के सम्मान को आगे बढ़ाया है। हमें भरोसा है कि इस उपचुनाव में जसवंतनगर अपना पिछला रिकार्ड तोड़ देगा। एक-एक वोट साइकिल चुनाव चिह्न पर देकर श्रीमती डिम्पल यादव को जिताना है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हमारे परिवार को लेकर बहुत परेशानी है। हम दूर हो जाएं तो दुष्प्रचार करते है कि परिवार में झगड़ा हैं। हम साथ रहें तो कहते है परिवारवादी हैं। भाजपा की बीमारी का इलाज नहीं है। इस बीमारी का एक ही इलाज है, वोट डाल कर भाजपा को रिकार्ड मतों से हरा दीजिए।
प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के खिलाफ साजिश करेगी, फर्जी मुकदमें दर्ज कराएगी। अफवाह फैलाएगी। भाजपा हर तरह की तिकड़मबाजी करेगी। हम सबको भाजपा के तिकड़मों से सावधान रहना है। जो वोट बाहर कहीं हो उन्हें बुला लीजिए। पूरा का पूरा वोट डलवाना है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। आज नेताजी हम सबके बीच नहीं हैं। मैनपुरी में जो विकास हुआ है, नेताजी ने कराया है। भाजपा ने कोई काम नहीं किया है।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी के बहुत सपने थे। उन सपनों को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हम और डिम्पल मिलकर पूरा करेंगे। नेताजी के सपनों को पूरा करने के लिए श्री अखिलेश यादव का सहयोग लेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि नेताजी के सामने जब-जब चुनौतियां आयी थी, जसवंतनगर ने मुकाबला किया और नेताजी के पक्ष में खड़ा रहा।
श्री यादव ने भाजपा प्रत्याशी को अवसरवादी और महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि वह शिष्य नहीं, चेला भी बनने लायक नहीं है। वह स्वार्थी है।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेईमानों ने भाई से भाई को बांटने का काम किया है। देश बांट रहे है। गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज नौकरशाही बेलगाम है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। किसान, नौजवान सभी परेशान है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
20/11/2022
मैनपुरी में बोलें शिवपाल
भाजपा कि जमानत जब्त होने जा रही हैं..!!
20/11/2022
मैनपुरी उपचुनाव के लिए जसवंतनगर विधानसभा के सैफ़ई में "कार्यकर्ता सम्मेलन"
19/11/2022
मैनपुरी हमारा गढ़ है और हमारा ही रहेगा ,
कोई ताकत उसे भेद नहीं पायेगी ।।
19/11/2022
नारी शक्ति एवं वीरता की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती पर शत शत नमन।
10/10/2022
समाजवादी पार्टी के संरक्षक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र 'श्री मुलायम सिंह यादव जी' का निधन अत्यन्त ही दुखदायी व पीड़ादायक है। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं! ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#विनम्र_श्रद्धांजलि
ांति