29/05/2026
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक माननीय सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। माननीय विधायकगण समेत अन्य जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, पीडीएस व्यवस्था, अतिक्रमण, किसानों के लंबित भुगतान सहित जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करें।
29/05/2026
31 मई को आयोजित होने वाली बी.एड./एम.एड./बी.पी.एड./एम.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित हुई। सभी पदाधिकारियों को सतर्कता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
28/05/2026
ईद-उल-अज़हा पर्व की समस्त जिला वासियों को शुभकामनायें!
27/05/2026
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए बिजली विभाग द्वारा 24X7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराबी सहित अन्य शिकायतों के लिए उपभोक्ता निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
27/05/2026
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी बीडीओ एवं सीओ के साथ बैठक कर प्रत्येक वार्ड में लीड फेसिलिटेटर एवं नोडल ऑफिसर चिन्हित करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
26/05/2026
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत किताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन एवं रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि साथ रहे।
26/05/2026
जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, लंबित आवेदनों के तेजी से निराकरण हेतु भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
25/05/2026
प्रशासक, सुवर्णरेखा बहुउद्देयशीय परियोजना जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।
25/05/2026
नगर निकायों की समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं, पेयजलापूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
मानगो क्षेत्र के ड्राई जोन में टैंकर से नियमित जलापूर्ति, एमजीएम अस्पताल में निर्बाध पेयजल व्यवस्था, पीएम आवास (शहरी) कार्यों में तेजी, डॉग शेल्टर एवं स्ट्रीट डॉग वैक्सीनेशन अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।सभी नगर निकायों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
25/05/2026
एमजीएम अस्पताल में पेयजलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों एवं परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रतिदिन 15 टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही 15 जून तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य हर हाल में पूर्ण करने तथा विलंब होने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। जिला प्रशासन अस्पताल में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
23/05/2026
भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं आमजन के आवागमन वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। खराब चापाकल एवं जलमीनारों की त्वरित मरम्मत, आवश्यकतानुसार टैंकर से जलापूर्ति तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया है ताकि किसी भी नागरिक को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।