27/06/2026
शिवराज! स्वीकारो सिंहासन,
आज बने तुम छत्रपति।
भगवा ध्वज नभ में लहराए,
गूँजे जय-जय शिवशक्ति।।
ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी का यह पावन दिवस भारतीय इतिहास के उस स्वर्णिम क्षण का स्मरण कराता है, जब छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के साथ हिंदवी स्वराज्य की औपचारिक स्थापना हुई। यह केवल एक राजा का राज्याभिषेक नहीं था, बल्कि विदेशी दासता के विरुद्ध स्वाभिमान, धर्म, संस्कृति और राष्ट्रचेतना की उद्घोषणा थी।
प्रतिवर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख उत्सवों में से एक है और हमें स्वराज्य, सुशासन, पराक्रम तथा राष्ट्रभक्ति के उन आदर्शों का स्मरण कराता है, जिन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने जीवन से चरितार्थ किया।
आइए, इस पावन अवसर पर हम राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक गौरव और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लें तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रण करें।
जय भवानी! 🚩 जय शिवाजी! 🚩
#शिवछत्रपती
#संघ