जवाहर नगर, मानगो की 3 वर्षीय मासूम बच्ची अफरीन बकरीद से एक दिन पहले साकची मार्केट से लापता हो गई। परिजनों द्वारा साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।
एक छोटी बच्ची के लापता होने का मामला बेहद गंभीर है। हर गुजरता हुआ पल परिवार की चिंता और पीड़ा को बढ़ा रहा है।
मैं साकची थाना प्रभारी और जमशेदपुर पुलिस प्रशासन से मांग करती हूं कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खोज अभियान को तेज किया जाए और अफरीन को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जाए।
यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अफरीन को ढूंढना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
JharkhandPolice मानगो_की_बेटी
Zeba khan
पूर्व मानगो मेयर प्रत्याशी
हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन तो बड़े-बड़े दावों और प्रचार के साथ किया गया, लेकिन यह पहली बारिश भी नहीं झेल पाया।
यही है बीजेपी के "विकास मॉडल" की हकीकत— उद्घाटन पहले, गुणवत्ता बाद में।
जब निर्माण में पारदर्शिता और जवाबदेही की जगह जल्दबाज़ी और दिखावा ले ले, तो जनता के टैक्स के पैसे से बने प्रोजेक्ट पहली ही परीक्षा में फेल हो जाते हैं।
कहीं पुल टूट रहे हैं, कहीं सड़कें उखड़ रही हैं और अब एयरपोर्ट भी पहली बारिश में जवाब दे रहे हैं।
देश को इवेंट मैनेजमेंट नहीं, मजबूत और टिकाऊ विकास चाहिए।
Politics मानगो_की_बेटी
बीजेपी हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है।
कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है। NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों के सपनों को झटका दिया, CBSE के रिजल्ट और मूल्यांकन पर सवाल उठे, और शिक्षा व्यवस्था का भरोसा कमजोर हुआ।
महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, बेरोजगारी युवाओं को परेशान कर रही है और विकास के नाम पर बनी परियोजनाओं की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है।
जब कानून-व्यवस्था से लेकर शिक्षा तक हर क्षेत्र में समस्याएं बढ़ती जाएं, तो सरकार को जवाब देना ही होगा।
अब बदलेगा दौर और बदलेगी तस्वीर, या जनता को यूं ही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा?
BJP Politics India मानगो_की_बेटी
आज इंडिया न्यूज़ पर लाइव डिबेट में शामिल होकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हुए विरोध और उससे जुड़े घटनाक्रम पर अपनी बात रखी।
मैंने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून-व्यवस्था को ताक पर रखकर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। आज देश के कई हिस्सों में विपक्ष की आवाज़ को दबाने, डराने और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति को बढ़ावा देने की कोशिशें दिखाई दे रही हैं।
बीजेपी सरकार को समझना होगा कि लोकतंत्र में सत्ता स्थायी नहीं होती, लेकिन संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान स्थायी होना चाहिए। राजनीतिक मतभेदों का जवाब बहस और जनता के बीच जाकर दिया जाता है, न कि अराजकता और मनमानी के जरिए।
लोकतंत्र को बचाना है तो सत्ता और विपक्ष दोनों के अधिकारों की रक्षा करनी होगी।
Opposition Constitution ZebaKhan मानगो_की_बेटी
01/06/2026
'महंगाई मैन' मोदी ने अब 5 किलो वाला छोटू LPG सिलेंडर भी महंगा कर दिया है।
1 महीने में ही छोटू सिलेंडर ₹272 महंगा हो गया।
🔺 1 मई: ₹261 की बढ़ोतरी
🔺 1 जून: ₹11 की बढ़ोतरी
कुल बढ़ोतरी: ₹272
पहले जनता को छोटू सिलेंडर खरीदने की सलाह दी गई, अब उसी पर महंगाई का बोझ डालकर वसूली की जा रही है।
रसोई पहले से महंगी थी, अब गैस भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है।
मोदी है तो महंगाई है।
BJP महंगाई_मैन मानगो_की_बेटी
INDIA NEWS चैनल पर लाईव डिबेट में हूँ
समय-9pm-9:45pm
बीजेपी का भ्रष्टाचार, जनता पर लगातार प्रहार।
कहीं पुल बनने से पहले टूट रहे हैं, कहीं सड़कें कुछ महीनों में उखड़ रही हैं, और कहीं जनता महंगाई की मार से बेहाल है।
विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रही है।
अब बदलेगा दौर और बदलेगी तस्वीर, या भ्रष्टाचार से और बिगड़ेगी जनता की तकदीर?
IndiaPolitics मानगो_की_बेटी
मोदी है तो महंगाई है।
घर का राशन लगातार महंगा होता जा रहा है। दाल, तेल, आटा, चावल, सब्जियां—हर चीज़ के बढ़ते दाम ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
जनता की कमाई नहीं बढ़ रही, लेकिन खर्चे हर महीने नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।
अब बदलेगा दौर और बदलेगी तस्वीर, या महंगाई से और बिगड़ेगी जनता की तकदीर?
मानगो_की_बेटी
मुंबई में CNG महंगी, उत्तर प्रदेश में बिजली महंगी।
जनता की कमाई वहीं की वहीं, लेकिन खर्चे हर दिन बढ़ते जा रहे हैं।
चुनाव के समय राहत के वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही महंगाई की नई किस्त जनता के सिर पर डाल दी जाती है।
अब बदलेगा दौर या बढ़ेगा बोझ? जनता जवाब मांग रही है।
BJP NarendraModi मानगो_की_बेटी
नरेंद्र मोदी से देश नहीं संभल रहा है।
कहीं पुल निर्माण में घोटाले सामने आ रहे हैं, कहीं करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़कें कुछ ही महीनों में उखड़ रही हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं भी सवालों के घेरे में हैं।
शिक्षा व्यवस्था का हाल भी बदहाल है। पहले NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, फिर CBSE बोर्ड के छात्रों ने ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) में गड़बड़ियों और गलत मूल्यांकन के गंभीर आरोप लगाए। मेहनत करने वाले छात्रों को न्याय नहीं मिल रहा है।
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, परीक्षा घोटाले और बदहाल बुनियादी ढांचा—हर मोर्चे पर जनता परेशान है, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है।
देश भाषणों, विज्ञापनों और इवेंट मैनेजमेंट से नहीं चलता। देश चलाने के लिए ईमानदार नीयत, मजबूत व्यवस्था और जवाबदेही चाहिए।
आज हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है—
कहीं पुल टूट रहे हैं, कहीं सड़कें उखड़ रही हैं, कहीं पेपर लीक हो रहे हैं और कहीं छात्रो
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Telephone
Website
Address
Road No-1, Azadnagar , Mango
Jamshedpur
