Jamshedpur Notified Area Committee

Jamshedpur Notified  Area Committee

Share

Jamshedpur Notified Area Committee (JNAC)- Urban Local Body (ULB)
Jamshedpur, Jharkhand

Photos from Jamshedpur Notified  Area Committee's post 05/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

उप नगर आयुक्त द्वारा कंज़र्वेंसी डिपो का निरीक्षण, वाहन चालकों के साथ की बैठक

आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने सिद्ध गोरा स्थित कंज़र्वेंसी डिपो का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता कार्यों में लगे वाहन चालकों एवं कर्मियों के साथ बैठक की।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त ने डिपो में उपलब्ध वाहनों की स्थिति, उनके रखरखाव, नियमित संचालन एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी वाहनों का समय-समय पर अनुरक्षण सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

बैठक में वाहन चालकों से उनके कार्यों में आने वाली समस्याओं एवं सुझावों के बारे में जानकारी ली गई। उप नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने में वाहन चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी वाहन चालकों एवं कर्मियों से निर्धारित समय पर कार्य निष्पादन, वाहनों की नियमित देखरेख तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित कर्मी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। बैठक में मुख्य रूप से वाहनों के नियमित अनुरक्षण, समयबद्ध संचालन, तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा स्वच्छता कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।Krishn KumarDC East Singhbhum

Photos from Jamshedpur Notified  Area Committee's post 05/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर जेएनएसी, सीनियर सिटीज़न फाउंडेशन एवं ह्यूमैनिटीज़ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर, 05 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा सीनियर सिटीज़न फाउंडेशन एवं ह्यूमैनिटीज़ फाउंडेशन के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने किया।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी का विषय है। स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में सीनियर सिटीज़न फाउंडेशन एवं ह्यूमैनिटीज़ फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, जेएनएसी के अधिकारियों एवं कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने सामाजिक संगठनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन एवं समाज के संयुक्त प्रयासों से ही एक स्वच्छ, हरित और सतत शहर का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

जारीकर्ता
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी)Krishn KumarDC East Singhbhum

Photos from Jamshedpur Notified  Area Committee's post 04/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC)

उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने किया बड़े नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण

जमशेदपुर, दिनांक 04.06.2026

मानसून पूर्व तैयारियों के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा क्षेत्र के बड़े नालों की विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में आज उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने विभिन्न बड़े नालों में चल रहे सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त ने सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदक (Contractor) को पर्याप्त संख्या में मानवबल एवं आवश्यक मशीनरी की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि निर्धारित समयावधि में बड़े नालों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जा सके।

श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या को रोकने तथा सुचारू जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े नालों की समयबद्ध एवं प्रभावी सफाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान नालों से निकाले जा रहे सिल्ट एवं कचरे के शीघ्र उठाव पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि पुनः नालों में अवरोध उत्पन्न न हो। साथ ही जलजमाव संभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर साफ करने के निर्देश दिए गए।

JNAC द्वारा मानसून पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर संबंधित नगर प्रबंधक , स्वच्छता शाखा के पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।DC East Singhbhum Saryu Royपूर्णिमा दास साहू

Photos from Jamshedpur Notified  Area Committee's post 03/06/2026

मानसून पूर्व तैयारियों के तहत बड़े नालों की विशेष सफाई अभियान जारी

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के प्रमुख एवं बड़े नालों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। जलजमाव की समस्या को रोकने तथा वर्षा जल के सुचारू निकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नालों से गाद, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है।

नागरिकों से अनुरोध है कि नालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ एवं जलजमाव मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। DC East Singhbhum

Photos from Jamshedpur Notified  Area Committee's post 20/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC)

माननीय विधायक जमशेदपुर पश्चिम, श्री सरयू राय द्वारा छह नए ई-रिक्शा कचरा संग्रहण वाहनों का फ्लैग ऑफ

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत माननीय विधायकSaryu Roy द्वारा छह नए ई-रिक्शा आधारित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों का विधिवत फ्लैग ऑफ किया गया।

ये सभी वाहन माननीय विधायक श्री सरयू राय जी के विधायक निधि मद से क्रय किए गए हैं, जिनका उद्देश्य शहर के विभिन्न वार्डों में ठोस अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ई-रिक्शा आधारित ये वाहन न केवल प्रदूषण रहित हैं, बल्कि संकरी गलियों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी रूप से कचरा संग्रहण कार्य कर सकेंगे।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे घरों से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर निकाय द्वारा संचालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करें।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त Krishn Kumar एवं नगर निकाय के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इन नए वाहनों के जुड़ने से शहर में कचरा संग्रहण की क्षमता में वृद्धि होगी तथा स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

07/05/2026

Birth control Swachh Bharat Mission - UrbanDC East SinghbhumKrishn Kumar

07/05/2026

Swachh survekshan 2025-26 citizen feedback app link QR code

Photos from Swachhatapukare Foundation's post 30/04/2026
Photos from Jamshedpur Notified  Area Committee's post 29/04/2026

ULB. Code 801781
मानसून पूर्व विशेष नाला सफाई अभियान

जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों में मानसून पूर्व विशेष नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नालों की व्यापक सफाई, गाद निकासी एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि वर्षा ऋतु में जलजमाव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि नालों में कूड़ा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट न डालें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित जमशेदपुर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।Swachh Bharat Mission - UrbanManojsingh ShekhawatKrishn KumarDC East Singhbhum @

Photos from Jamshedpur Notified  Area Committee's post 29/04/2026

ULB Code 801781
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 – नागरिक फीडबैक अभियान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत जमशेदपुर के आमजन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और अपना महत्वपूर्ण फीडबैक दे रहे हैं।

आपका एक फीडबैक जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सभी जमशेदपुर वासियों से विनम्र निवेदन है कि स्वच्छता के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपना फीडबैक अवश्य दें।

स्वच्छ जमशेदपुर – हमारी जिम्मेदारी, हमारा अधिकार!Swachh Bharat Mission - UrbanYogesh KingKrishn KumarDC East Singhbhum

Want your business to be the top-listed Government Service in Jamshedpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


New Kalimati Road, Sakchi
Jamshedpur
831001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm