भारतीय प्रगति दल BPD

भारतीय प्रगति दल  BPD

Share

हम जनता की वो आवाज़ हैं जिसे दबाना अब नामुमकिन है।
जुबां तीखी है क्योंकि इरादे फौलादी हैं। भारतीय प्रगति दल।"
आम आदमी की खामोशी अब तूफान बनेगी।"

16/02/2026

भारतीय प्रगति दल का बड़ा ऐलान — वार्ड 15 से रूबी गुप्ता जी को पूर्ण समर्थन!
​मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 15 (कालिका नगर) के विकास और शुचिता की राजनीति के लिए भारतीय प्रगति दल ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दल के संस्थापक/अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान जी के नेतृत्व में पार्टी ने रूबी गुप्ता जी की ईमानदार छवि और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।
​हमारा लक्ष्य: भ्रष्टाचार मुक्त वार्ड और जन-केंद्रित विकास।
​हमारा संकल्प: हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना।
​वार्ड 15 की जनता से अपील है कि 🍞 ब्रेड छाप पर मुहर लगा कर एक शिक्षित, कर्मठ और ईमानदार उम्मीदवार रूबी गुप्ता जी के हाथों को मजबूत करें।
​भारतीय प्रगति दल — प्रगति की नई सोच!
Sunill Singh Chauhan Sunil Singh Chauhan

16/02/2026

धर्म बड़ी या जाति??
समाज में विकास कैसे होगा।
नेताओं के चक्कर में मत पढ़िए जोनाओको लाडवा कर अपने बैंक में पैसा बटोर रहे है।
ऐसे युवा को सत्ता दीजिए जो ईमानदारी से अपना परिवार चला रहा हो।

15/02/2026

युवाओं का जोश, देश की नई पहचान! ⚡
भारतीय प्रगति दल युवाओं के कौशल, शिक्षा और रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है। हम भविष्य की समस्याओं का समाधान आज के नवाचार से करने पर भरोसा रखते है।
​जुड़िये हमारे साथ, क्योंकि आपकी प्रगति ही देश की प्रगति है।

11/02/2026

हमारा मुख्य लक्ष्य है:
1. 12th की पढ़ाई खत्म करने के बाद युवाओं को दिल्ली बेंगलुरु, पुणे न जाना पड़े।यही अपने शहर में उनके लिए उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान खोले जाए iit mbbs जैसी उच्च शिक्षा छात्रों को झारखंड में ही मिले।
2. जमशेदपुर को टाटा स्टील जिस तरह मनमानी करते हुए इंडस्ट्रियल टाउन घोषित करवाई है। तो फिर इंडस्ट्रियल टाउन होते हुए भी यहां के पढ़े लिखे बच्चों को नौकरी के लिए अपने परिवार छोड़ बाहर क्यों जाना पड़ता है।
क्यों यहां के मजदूरों को केरल महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मजदूरी के लिए जाना पड़ता है।क्यों उन्हें एक अनजान शहर में भाषा के नाम पर प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है।
3. जब वेल्लोर ,दिल्ली , उड़ीसा में उच्च तकनीकी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती है। तो अपने राज्य झारखंड में क्यों नहीं?
जबकि अपना राज्य खनिज संपदा से भरपूर है फिर भी नेताओं के भ्रष्टाचार के वजह से आज भी इतना पिछड़ा रह गया।
यहां के गरीब के लिए यही क्यों नहीं cmc,aiims जैसी इलाज मिल पाती।
बस अस्पताल के नाम पर ऊंची ऊंची भवन बनते है कमीशन के लिए।बस उससे आगे कुछ अच्छा नहीं हो पाता।
जनता से नम्र निवेदन है,अपने हक एवं अधिकार के लिए आवाज उठाना शुरू कीजिए।वरना ये नेता जीवन भर आपको रोड नाली बिजली पानी के नाम पर उलझाए रखेंगे और अपने तिजोरी में अरबों खरबों रुपए भरते रहेंगे।
आप हमारा साथ दीजिए।यकीन मानिए जिसने गरीबी देखी है वही गरीबों का दर्द समझ सकता है।जिसके परिवार का सदस्य इलाज के अभाव में अपने प्राण त्यागे हो वही स्वास्थ्य सेवा की स्थिति समझ सकता है।
सारे मंत्री शुरू में स्कूटर से घूमते है और जीतने के बाद चंद समय में लक्जरी जीवन शुरू हो जाती है।
पर हमने पहले अपने परिवार को संभाला खुद का व्यवसाय को स्थापित किए।खुद को स्थापित करने के बाद अब समाज कि जिम्मेदारी उठाने आगे आया हूं। एक बार साथ दे कर देखिए। अगर ईमानदारी से काम नहीं हुआ तो तुरंत हमें ठुकरा दीजिएगा। 🙏🙏🚩🚩

Want your business to be the top-listed Government Service in Jamshedpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Agrico
Jamshedpur
831001