Jashpur District Administration

Directions Website

Jashpur District Administration District Administration Jashpur, Government of Chhattisgarh

03/10/2026

सुशासन सरकार में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवा वर्ग को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 62 कंपनियां एवं प्लेसमेंट एजेंसियां शामिल होंगी, जहां 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7–8 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर विजिट करें
#सेवा_संकल्प_अभियान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सड़क एवं पुल अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से क...
03/10/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सड़क एवं पुल अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण से लेकर नई सड़कों के निर्माण, हर प्रयास का उद्देश्य प्रदेशवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बन रहा स्टार्टअप्स और नवाचार का नया केंद्र।स्टार्टअप्स को प्रोत...
03/10/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बन रहा स्टार्टअप्स और नवाचार का नया केंद्र।

स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन, ₹100 करोड़ का कैपिटल फंड और मेगा इन्क्यूबेटर्स से युवाओं के आइडिया को मिलेगा नया अवसर।

#उद्यमिता

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ — स्वच्छता के लिए जनभागीदारी।जशपुर जिले में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला...
02/10/2026

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ — स्वच्छता के लिए जनभागीदारी।
जशपुर जिले में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला समूहों, युवाओं और ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वच्छ एवं कचरा मुक्त गांवों का संकल्प लिया।

सरकार की योजनाएं अब ग्रामीणों के द्वार तक।सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, समस्याओ...
02/10/2026

सरकार की योजनाएं अब ग्रामीणों के द्वार तक।
सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, समस्याओं के समाधान और आवश्यक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को नए घर की चाबी भी सौंपी गई।

समय पर पहचान और उपचार से कुष्ठ रोग का उपचार संभव है।कुष्ठ जागरूकता दिवस पर जशपुर में लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव ए...
02/10/2026

समय पर पहचान और उपचार से कुष्ठ रोग का उपचार संभव है।
कुष्ठ जागरूकता दिवस पर जशपुर में लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही ‘कुष्ठ मुक्त भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया गया।

युवा सहभागिता से जनजागरूकता की नई पहल।गांधी जयंती पर ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों ने ग्राम सभाओं मे...
02/10/2026

युवा सहभागिता से जनजागरूकता की नई पहल।
गांधी जयंती पर ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों ने ग्राम सभाओं में योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

सड़क बनी, राह आसान हुई।बनमुंडा-लकराघरा मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजमर्रा की जरूरतों ...
02/10/2026

सड़क बनी, राह आसान हुई।
बनमुंडा-लकराघरा मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजमर्रा की जरूरतों तक बेहतर आवागमन की सुविधा मिली। ₹1.70 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क से गांवों का संपर्क और मजबूत हुआ।

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 'विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025' एक ऐतिहासिक पहल है। यह कानून प्रतिकूल मौस...
02/10/2026

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 'विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025' एक ऐतिहासिक पहल है। यह कानून प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक मजबूत ग्रामीण बुनियादी ढांचा तैयार करेगा। सरकार इस एक्ट के माध्यम से आश्रय केंद्रों, तटबंधों, बाढ़ प्रबंधन संरचनाओं, पुनर्वास और वनाग्नि प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य आपदा से पहले बचाव की पूरी तैयारी करना है ताकि ग्रामीण समुदायों की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित हो सके। 'विकसित भारत' की दिशा में यह एक बड़ा रिफॉर्म है जो हर गांव को सशक्त बनाएगा।
​
#ग्रामीणविकास #भारतसरकार #आपदाप्रबंधन #सशक्तगांव

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 'विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025' के अंतर्गत तकनीक आधारित ग्राम नियोजन की शुरुआत।​GIS, यु...
02/10/2026

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 'विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025' के अंतर्गत तकनीक आधारित ग्राम नियोजन की शुरुआत।

​GIS, युक्तधारा और पीएम गतिशक्ति के माध्यम से परिसंपत्तियों की सटीक मैपिंग, विकास आवश्यकताओं का सही आकलन और स्थान आधारित योजनाएँ तैयार की जा रही हैं।
​इससे पारदर्शी और प्रभावी योजना निर्माण के साथ कार्यों के दोहराव से बचाव होगा।
​समृद्ध गाँव, सशक्त भारत


​

Address

Jashpur
496331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jashpur District Administration posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share