Welcome to Jaunpur

Directions Website Contact the organization

Welcome to Jaunpur ~शिराज-ए-हिंद~

जौनपुर.......

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुरअध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार व उम्मीदवार वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश चंद्र उपाध्याय जी ...
10/09/2026

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर
अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार व उम्मीदवार वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश चंद्र उपाध्याय जी (11 सितंबर) को अपना स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद और बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

हर वादा करेंगे पूरा। अधिवक्ताओं के हितों से कोई समझौता नहीं।

आपका विश्वास — हमारी जिम्मेदारी।

04/07/2026

नेता कहे और न करें तो कंटाप जरुरी है।

02/07/2026

अपने व्यक्तिगत प्रयासों से जनपद जौनपुर मे सर्वाधिक कार्य किसने किया है।

अपना उत्तर कमेंट मे लिखें

राजकीय चिकित्सालय लीलावती का कायाकल्प बना जनसेवा की मिसाल, आज प्रदेश के सर्वाधिक ऑपरेशन करने वाले राजकीय अस्पतालों में त...
02/07/2026

राजकीय चिकित्सालय लीलावती का कायाकल्प बना जनसेवा की मिसाल, आज प्रदेश के सर्वाधिक ऑपरेशन करने वाले राजकीय अस्पतालों में तीसरे स्थान पर

जौनपुर। कभी जर्जर भवन और सीमित संसाधनों के लिए पहचाना जाने वाला राजकीय लीलावती चिकित्सालय, जौनपुर आज आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का एक सशक्त केंद्र बन चुका है। वर्ष 2022 में चाचा श्री ज्ञानप्रकाश सिंह जी के प्रयासों से अस्पताल का व्यापक जीर्णोद्धार कर इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्य का लोकार्पण 6 जनवरी 2022 को तत्कालीन जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ था।

जीर्णोद्धार के बाद अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, बेहतर आधारभूत सुविधाएं तथा उन्नत उपचार व्यवस्था विकसित की गई। परिणामस्वरूप आज यह चिकित्सालय मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वर्तमान में राजकीय चिकित्सालय लीलावती उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक ऑपरेशन करने वाले राजकीय अस्पतालों की सूची में तीसरे स्थान पर अपनी पहचान बना चुका है। यह उपलब्धि अस्पताल की आधुनिक व्यवस्था, चिकित्सकों की दक्षता एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित सेवाओं का प्रमाण मानी जा रही है।

अस्पताल की बदली हुई तस्वीरें और सफल नेत्र शल्य चिकित्सा जैसे कार्य इस बात के साक्षी हैं कि वर्ष 2022 में शुरू हुआ यह कायाकल्प केवल भवन के पुनर्निर्माण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बना।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस अस्पताल को कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वही आज आधुनिक चिकित्सा सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के कारण पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यह परिवर्तन जनसेवा के प्रति दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

14/06/2026

जौनपुर के कोहिनूर श्रद्धेय डॉ रामकृष्ण उपाध्याय (पूर्व विधायक, बरसठी)

13/06/2026

ज़फराबाद विधानसभा से अगर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष 3 प्रबल दावेदारों की बात करें तो कौन-कौन है।
अपनी राय कमेंट मे बताये।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव जी की कलम से।सदर सीट पर भाजपा को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तलाश, क्या विक्की उपाध्य...
13/06/2026

वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव जी की कलम से।

सदर सीट पर भाजपा को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तलाश, क्या विक्की उपाध्याय बन सकते हैं विपक्ष की सबसे बड़ी उम्मीद?

जौनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही जौनपुर सदर विधानसभा सीट की राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। पिछले दो चुनावों में लगातार भाजपा के खाते में गई इस सीट को वापस हासिल करने के लिए विपक्षी दलों को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि विपक्ष ने उम्मीदवार चयन में फिर चूक की, तो 2027 में भी सदर सीट पर कमल खिलना लगभग तय माना जाएगा।
इसी मुद्दे को लेकर शिराज ए हिंद डॉट कॉम ने शहर के बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, शिक्षकों, किसानों और युवाओं से बातचीत की। चर्चा के दौरान कई नाम सामने आए, लेकिन सबसे अधिक समर्थन दो चेहरों को मिला। इनमें कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ‘विक्की’ और समाजवादी पार्टी के नेता शकील अहमद प्रमुख रूप से शामिल रहे। लोगों का मानना है कि ये दोनों ऐसे चेहरे हैं जिनकी हिंदू और मुस्लिम दोनों वर्गों में अच्छी पकड़ है और जो पारंपरिक वोट बैंक की सीमाओं को तोड़कर व्यापक समर्थन जुटाने की क्षमता रखते हैं।
शिक्षक अजय सिंह, किसान अरविंद पांडेय, व्यापारी अशोक सोनी, रंजीत यादव, डॉ. अभय दुबे, रहमान अहमद, राज यादव और राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि यदि कांग्रेस-सपा गठबंधन की ओर से विकेश उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया जाता है तो मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है और विपक्ष की जीत की संभावना भी मजबूत होगी।
व्यापार, समाजसेवा और राजनीति में मजबूत पहचान
विकेश उपाध्याय का नाम इन दिनों जिले की राजनीति में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। कम उम्र में उन्होंने व्यापार जगत में ऐसी सफलता हासिल की है, जिसे पाने का सपना कई लोग पूरी जिंदगी देखते रहते हैं। जिले में उनके आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठान संचालित हैं, जहां सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
राजनीतिक विरासत भी उनके पक्ष में एक मजबूत आधार मानी जाती है। उनके बाबा डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय बरसठी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1977 और 1980 में विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वे वर्ष 1985 से 1995 तक भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष पद पर भी रहे। यही कारण है कि विकेश उपाध्याय का नाम केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी उनकी सक्रियता चर्चा में रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्की उपाध्याय की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति काफी मजबूत है। विभिन्न वर्गों में उनकी पहुंच और संपर्क उन्हें एक संभावित प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में स्थापित करते हैं।
भाजपा का मजबूत गढ़ बनी सदर सीट
जौनपुर सदर सीट पर पिछले दो विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा विधायक गिरीश चंद्र यादव लगातार दो बार इस सीट से विजयी हुए और प्रदेश सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे। गिरीश यादव विभिन्न मंचों से गोमती नदी के घाटों के सुंदरीकरण, सड़क निर्माण, पुल-पुलियों के निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने विकास कार्यों और संगठनात्मक मजबूती के आधार पर सदर सीट पर मजबूत पकड़ बनाई है। ऐसे में विपक्ष को केवल समीकरणों के भरोसे नहीं बल्कि एक प्रभावशाली, स्वच्छ छवि और सर्वमान्य चेहरे के साथ मैदान में उतरना होगा।
2017 से 2022 तक का चुनावी गणित
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की ओर से तत्कालीन विधायक नदीम जावेद उम्मीदवार बनाए गए थे। वहीं भाजपा ने अपेक्षाकृत कम चर्चित चेहरे के रूप में गिरीश चंद्र यादव को टिकट देकर सभी को चौंका दिया था। उस समय भाजपा संगठन के भीतर गिरीश यादव की पहचान मजबूत थी, लेकिन आम जनता के बीच उनका नाम उतना चर्चित नहीं था। बावजूद इसके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर और भाजपा की मजबूत रणनीति के चलते गिरीश यादव ने जीत दर्ज की।
इसके बाद 2022 के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर गिरीश यादव पर भरोसा जताया। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक अरशद खान को मैदान में उतारा, बसपा ने सलीम खान को टिकट दिया और कांग्रेस ने नदीम जावेद को प्रत्याशी बनाया। विपक्षी वोटों के बिखराव का लाभ भाजपा को मिला और गिरीश यादव दूसरी बार भी विजय हासिल करने में सफल रहे।
2027 की लड़ाई में चेहरा होगा सबसे बड़ा मुद्दा
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि 2027 का चुनाव केवल दलों के बीच नहीं बल्कि चेहरों की लड़ाई भी होगा। यदि विपक्ष एकजुट होकर ऐसा उम्मीदवार उतारता है जिसकी सभी वर्गों में स्वीकार्यता हो, तो मुकाबला कड़ा हो सकता है। वहीं यदि टिकट बंटवारे में मतभेद या वोटों का बिखराव हुआ तो भाजपा को तीसरी बार जीत की राह आसान हो सकती है।
फिलहाल जौनपुर की राजनीतिक गलियारों में एक सवाल सबसे ज्यादा गूंज रहा है—क्या विकेश उपाध्याय ‘विक्की’ वह नया चेहरा साबित होंगे जो सदर सीट पर भाजपा के विजय रथ को रोक सकेगा, या फिर 2027 में भी कमल ही खिलेगा? आने वाले दिनों में इस सवाल का जवाब राजनीतिक समीकरण और दलों की रणनीति तय करेगी।

सोनी पैथोलॉजी के डायरेक्टर श्री प्रमोद शुक्ला जी के सुपुत्र लक्ष्य शुक्ला ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
01/06/2026

सोनी पैथोलॉजी के डायरेक्टर श्री प्रमोद शुक्ला जी के सुपुत्र लक्ष्य शुक्ला ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

लक्ष्य की इस शानदार सफलता पर श्री प्रमोद शुक्ला जी एवं उनके समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह उपलब्धि लक्ष्य की कठिन मेहनत, प्रतिभा तथा परिवार के मार्गदर्शन और संस्कारों का सुखद परिणाम है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि लक्ष्य शुक्ला भविष्य में भी निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा अपने परिवार, समाज और जनपद का नाम रोशन करते रहें। 💐🎉

पुनः श्री प्रमोद शुक्ला जी एवं पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। 🌹✨

एक कहानी ऐसी भी… जो समाज को नई दिशा देती हैआज के समय में जब समाज में स्वार्थ और दिखावे की प्रवृत्तियाँ बढ़ती जा रही हैं,...
12/01/2026

एक कहानी ऐसी भी… जो समाज को नई दिशा देती है

आज के समय में जब समाज में स्वार्थ और दिखावे की प्रवृत्तियाँ बढ़ती जा रही हैं, वहीं जौनपुर जनपद के सुजानगंज क्षेत्र से एक ऐसी प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है, जो मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

वर्ष 2023 में पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से प्रमोद पाठक जी द्वारा 51 जरूरतमंद बहनों का सामूहिक विवाह अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

विवाह से आगे भी निभाया भाई का दायित्व

विवाह के अवसर पर बहनों को स्वर्णाभूषण, गृहस्थी का संपूर्ण सामान, वस्त्र एवं सुख-सुविधा के सभी आवश्यक साधन प्रदान किए गए। इससे यह सिद्ध हुआ कि यह सेवा केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक परिवारिक दायित्व की तरह निभाई गई।

भारतीय संस्कृति में भाई द्वारा विवाहित बहनों को खिचड़ी भेजने की परंपरा रही है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इसी क्रम में कल भी प्रमोद पाठक जी द्वारा खिचड़ी भेंट का आयोजन किया गया, जो समाज में सकारात्मक चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है।
इस आयोजन में बहनों के चेहरे पर झलकती प्रसन्नता इस सेवा कार्य की सार्थकता को स्वयं प्रमाणित करती है।

रक्षाबंधन से निरंतर जुड़ा भावनात्मक संबंध

प्रमोद पाठक जी प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार प्रदान करते हैं, उनका हाल-चाल लेते हैं और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं। यह संबंध समय के साथ और भी मजबूत होता जा रहा है।

निःस्वार्थ सेवा का जीवनपर्यंत संकल्प

सबसे उल्लेखनीय तथ्य यह है कि यह समस्त सेवा कार्य बिना किसी लालसा, प्रचार या स्वार्थ के किया जा रहा है। प्रमोद पाठक जी ने समाज के समक्ष यह संकल्प दोहराया है कि वे जीवनपर्यंत इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

समाज के लिए प्रेरणास्रोत:

आज प्रमोद पाठक जी जैसे व्यक्तित्व समाज को यह संदेश देते हैं कि सच्ची सेवा वही है, जो निःस्वार्थ भाव से की जाए। ऐसे कार्य न केवल समाज को जोड़ते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारों की दिशा दिखाते हैं।

ऐसी संवेदनशील और सेवाभावी विभूति को शत-शत नमन।

शिक्षक हमारे भविष्य के निर्माता हैं — उन्हें सम्मान मिलना चाहिए, न कि हर सरकारी काम में जबरन बंधुआ मजदूर की तरह धकेला जा...
26/11/2025

शिक्षक हमारे भविष्य के निर्माता हैं — उन्हें सम्मान मिलना चाहिए, न कि हर सरकारी काम में जबरन बंधुआ मजदूर की तरह धकेला जाए।
अगर देश के शिक्षक ही असुरक्षित और दबाव में रहेंगे, तो हम विश्व गुरु बनने का सपना कैसे देख सकते हैं?

आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष श्री Ajay Rai जी के साथ
कांग्रेस नेता जौनपुर — Vikesh Upadhyay "विक्की" जी
ग्राम मल्हनी, जौनपुर पहुँचे,
जहाँ असिस्टेंट टीचर (BLO) स्व. विपिन यादव जी ने लगातार बढ़ते दबाव और अमानवीय कार्य-स्थितियों के कारण ज़हर खाकर अपनी जान दे दी।
यह घटना केवल दुखद नहीं—एक चेतावनी है कि शिक्षक समाज किस हद तक शोषण झेल रहा है।

आज जौनपुर स्थित उनके आवास पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी एवं जौनपुर कांग्रेस के. नेता श्री विकेश उपाध्याय “विक्की”जी पहुँचकर परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
उनका दर्द बताता है कि प्रशासनिक लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल रही है।

चुनाव आयोग तुरंत कठोर और प्रभावी कदम उठाए।

किसी और शिक्षक को ऐसी मजबूरी और त्रासदी का सामना न करना पड़े।

शिक्षक सम्मान के पात्र हैं — बोझ और शोषण के नहीं।





Address

Jaunpur
Jaunpur
222001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Welcome to Jaunpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Welcome to Jaunpur:

Shortcuts

Share

Category