13/05/2026
विश्वविद्यालय में खुला 'आनंदम’ सेंटर
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक पहल की है। वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में बढ़ते मानसिक दबाव, तनाव और अकेलेपन जैसी चुनौतियों के बीच विश्वविद्यालय एवं नई सुबह संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवस्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ‘आनंदम’ में विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का शुभारंभ किया गया है। प्रथम शिविर में
वाराणसी से आए वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. अजय तिवारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और समय रहते संवाद व परामर्श विद्यार्थियों को बड़ी समस्याओं से बचा सकता है। विगत माह विश्वविद्यालय और नई सुबह संस्था के बीच विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते के तहत विद्यार्थियों को 24×7 टेली-मानस काउंसलिंग सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं प्रत्येक माह वरिष्ठ मनोवैज्ञानिकों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में निःशुल्क भौतिक परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे।
09/05/2026
Following a resounding victory in West Bengal, a historic decision was taken during the first meeting of the Modi Cabinet—presided over by Prime Minister Narendra Modi—held on Tuesday. During the meeting, a proposal to accord the National Song, 'Vande Mataram,' the same status as the National Anthem, 'Jana Gana Mana,' was approved. The ministers participating in the meeting congratulated Prime Minister Narendra Modi on the BJP's historic victory in Bengal.
The government has accepted a proposal to amend the 'Prevention of Insults to National Honour Act.' Once the amendment comes into force, the same rules and restrictions currently applicable to the National Anthem will extend to 'Vande Mataram,' composed by Bankim Chandra Chatterjee. Any violation of these provisions will be treated as a cognizable offense.
Under the existing law, provisions exist for imprisonment, fines, or both, for any act of disrespect shown toward the National Flag, the Constitution, or the National Anthem. Following the proposed amendment, 'Vande Mataram' will also be brought within this same ambit; it was further noted that the country is currently celebrating the 150th anniversary of the song.
08/05/2026
अब पोस्टपेड होंगे घरों में लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर
उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को फिलहाल प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं झेलना पड़ेगा. लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए इन्हें पोस्टपेड सिस्टम से संचालित किया जाएगा. अब उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा और भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा. इस बदलाव से अचानक बैलेंस खत्म होने पर बिजली कटने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी.
06/05/2026
तमिलनाडु के मूल निवासी और 2013 बैच के आईएएस सैमुअल पाल एन० ने जौनपुर के नये जिलाधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है. इस ऊर्जावान अधिकारी से आम जनता बेहतर और जन सापेक्ष प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने की उम्मीद कर रही है.
01/05/2026
अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं
02/04/2026
श्री हनुमान जयंती की रौनक
पौराणिक युग के सर्व शक्तिशाली देव, रुद्रावतार और भगवान श्री राम की सेना के सबसे बड़े योद्धा श्री हनुमान जी की अवतरण तिथि पर गुरुवार को सभी हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. माता सीता से अजर-अमर होने का आशीर्वाद पाए श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन पर कोतवाली स्थित मंदिर पर भव्य सजावट के साथ भजन संध्या आयोजित की गई. जगह जगह भंडारे लगा कर प्रसाद वितरण भी किया गया .
28/03/2026
शोभायात्रा
श्री राम नवमी पर जौनपुर शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा भव्य शोभायात्राएं आयोजित की गई. विशेष रूप से युवा बजरंग दल और महादेव सेना ने आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.इस अवसर पर व्यापार मंडल, श्री दुर्गा पूजा महासमिति समेत अनेक संस्थाओं/संगठनों ने अपने पंडाल लगा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया.
24/03/2026
लायंस क्षितिज का नववर्ष अभिनन्दन
लायंस क्लब क्षितिज द्वारा राजमहल परिसर (राजा जौनपुर की हवेली) में रविवार को "भारतीय नववर्ष अभिनन्दन" कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर काफी उत्साह के साथ डांडिया नृत्य भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की हिस्सेदारी रही.
18/02/2026
जौनपुर मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगियों के लिए विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी ओ०पी०डी० शुरू
जौनपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओ०पी०डी० में ह्रदय रोग चिकित्सा भी शामिल हो गयी है। मेडिसिन विभाग में डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डा० आनन्द कुमार सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही हृदय रोग विशेषज्ञ की ओ०पी०डी० औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है।
प्रचानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल ने सभी से अपील किया। है कि इस महत्वपूर्ण सुविधा की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक मरीज इसका लाभ उठा सकें। इससे मरीजों को महंगे निजी अस्पताल के उपचार से राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए०ए० जाफरी ने इसे मेडिकल कालेज एवं जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा नियमित ओ०पी०डी० संचालित होने से हृदय रोगियों के उपचार में गुणवत्ता एवं सुगमता दोनों सुनिश्चित होंगी। डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डा० आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। डा० सिंह ने जानकारी दी कि वे प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से ओ०पी०डी० में बैठकर हृदय रोगियों को परामर्श एवं उपचार करेंगे। शेष कार्यदिवसों में वे महाविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा० विनोद कुमार, चिकित्सा शिक्षक डा० जितेन्द्र कुमार, डा० विनोद वर्मा, डा० मुदित चौहान, डा० ऋषिकेश एवं डा० अक्षय कुमार सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारीगण, मरीज व उनके तीमारदार उपस्थित रहे।
22/09/2025
दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू
शारदीय नवरात्र के अवसर पर सार्वजनिक रूप से होने वाले श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का सोमवार को विधि-विधान से शुभारंभ हुआ. नवरात्र की प्रथमा पर सायंकाल हवन-पूजन के साथ पूजा समितियों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया. शहर के गौशाला परिसर में श्री महाशक्ति संस्था का पूजा पंडाल सज रहा है. स्थापना कार्यक्रम आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी ने सम्पन्न कराया. यजमान के रूप में संस्था के प्रतिनिधि बसंत कुमार प्रजापति सपत्नीक बैठे.