16/02/2026
Jalalpur, Jaunpur
Jalalpur is a town area in Jaunpur near SAI river. Here any one can share his memory, news, events and special things. who belong to Thana Jalalpur area.
16/02/2026
UP ने देश को अब तक कुल 9 प्रधानमंत्री दिए हैं। �
ABP News
🇮🇳 उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री — नाम और संक्षिप्त जानकारी
पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru)
भारत के पहले प्रधानमंत्री। UP के Phulpur लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे।
लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri)
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री, “जय जवान जय किसान” के नारे से प्रसिद्ध। Allahabad से चुने गए।
इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री। Raebareli से सांसद रहीं।
राजीव गांधी (Rajiv Gandhi)
युवा प्रधानमंत्री, Amethi से सांसद।
चरण सिंह (Charan Singh)
किसानों के नेता, 1979–80 तक प्रधानमंत्री रहे।
वी. पी. सिंह (V. P. Singh)
1989–90 में प्रधानमंत्री।
चंद्रशेखर (Chandra Shekhar)
1990–91 के बीच प्रधानमंत्री रहे। �
Wikipedia
अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)
तीन बार प्रधानमंत्री; Lucknow से सांसद भी रहे।
नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)
वर्तमान प्रधानमंत्री; Varanasi से सांसद हैं।
06/05/2024
KYA MI ABHI BHI PLAYOFFS ME PAHUCH SAKTI HAI ?JANE PURA SAMIKARAN
o- मुंबई इंडियंस वर्सेस सनराइजर्सहैदराबाद आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला आज यानी 6
मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मेंखेला जाना है । एमआई की नजरेंइस मैच मेंअपनेहोम ग्राउंड पर सम्मान की लड़ाई लड़नेके साथ-साथ
प्लेऑफ की दौड़ मेंबनेरहनेपर भी होगी। आईपीएल 2024 मेंएमआई 11 मेंसे 8 मैच हारकर चुकी है, अपनेहोम ग्राउंड पर एमआई नेअभी
तक 5 मैच खेलेहैंजिसमेंसेटीम को सिर्फ दो मेंही जीत मिली है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल मेंफिलहाल सबसेनीचेहै।
मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप सेटूर्नामेंट सेबाहर नहीं हुई है, मगर आज की हार एमआई को प्लेऑफ की दौड़ सेपूरी तरह सेबाहर कर
सकती है।
22/03/2020
अब खुल के सचेत करने का समय आ गया है-
पिछले कुछ दिनों में महानगरो से गांव के तरफ पलायन काफी तेजी से हुआ है, इनके साथ साथ संक्रमण भी गाँव मे फैलने का खतरा बढ़ चुका है,
कृपया ऐसे लोग स्वयं को अपने परिवार और गांव से कुछ दिन तक अलग कर ले और ग्रामीण लोगो को भी चाहिए कि परदेस से आये हुए लोगो से 14 दिनों तक बिल्कुल दूरी बना के रखे।
अमेरिका और इटली जैसे देशों की हालत बिल्कुल नाजुक है, बाहरी लोगों से दूरी बनाना शुरू कर दे। अमेरिका में एक दिन में 14000 के लगभग नए संक्रमित मरीज मिले है।
अतः गांव हो या शहर लापरवाही न बरतें। संक्रमित व्यक्ति का पता लगने में कम से कम 6 से 7 दिन का समय लगता है, अधिकतम मरीज का 14 दिन में पता चल जाता है।
भारत की जनसंख्या और जनसंख्या घनत्त्व को देखते हुए बात करे तो यहाँ कि अमेरिका और इटली की तुलना में स्थिति बदतर से भी बदतर हो जाएगी।
अतः दुसरो के घर पर जाना और मेल-जोल रखना बंद कर दे।
अतः अभी से कहा जा रहा है कम से कम तकरीबन 14 दिनों तक दूरी बनाना जरूरी है।
21/03/2020
सभी प्राइवेट कंपनियों में लगातार काम चल रहा है, कही किसी भी कंपनी की कोई छुट्टी नही है। भारत में उत्पादन बरकरार है , केवल संवेदनशील क्षेत्रो को छोड़कर। प्रधानमंत्री के आह्वान के वजह से दिनांक 22 को सभी कंपनियों को बंद किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वायरस स्वयं समाप्त हो जाये और चेन ब्रेक हो सके।
कृपया अफवाहों पर ध्यान न दे, जरूरत पड़ने पर सरकार हर कदम उठाएंगी, किन्तु जरूरत की चीजों का उत्पादन लगातार चलता रहेगा।
याद रखे मास्क से कही ज्यादा जरूरत दस्ताने की है, चूंकि वायरस की साइज 400 से 500 माइक्रोन यानी लगभग 0.5 mm है। सर का एक बाल औसतन लगभग 0.08 mm से 0.1 mm तक होता है, इस तरह कोरोना COVID19 वायरस 4 से 5 बाल की मोटाई के बराबर का होता है। लगभग 0.1 mm का कोई भी कण वायुमंडल में जल्दी से नीचे गिर जाता है, इस प्रकार यह वायरस जो कि बाल का 4 से 5 गुना होता है वायुमंडल में नही टिक सकता, इसलिये वायरस छींक या खाँसी के दौरान निकले हुए पानी की छींट के माध्यम से ही दूसरे के ऊपर जा सकती है, अथवा ये छींट जिन सतहों पे पड़ेंगी वहाँ पर स्पर्श के माध्यम से फैलने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। अतः दस्ताना मास्क से ज्यादा जरुरी है, और हाथ का धोना व साफ सफाई बहुत ही जरूरी है।
कृपया जनता कर्फ्यू का समर्थन कर, कोरोना के जंग में अपना बहुमूल्य योगदान दे। जो लोग कोरोना को मजाक में ले रहे है वो अब इसे भील के भी मजाक में न ले चूंकि अब इसके मरीज आम जनता के बीच से मिलने शुरू हो गए है, आइये शुरुआती चरणों मे ही इसे खत्म करने का हर सम्भव प्रयास करे।
अंततः अफवाहों पर ध्यान न दे, सजग रहे और लोगो को जागरूक करें।
07/05/2016
Happy Mother's Day
एक समय की बात है, एक बच्चे का जन्म होने वाला था. जन्म से कुछ क्षण पहले उसने भगवान् से पूछा : ” मैं इतना छोटा हूँ, खुद से कुछ कर भी नहीं पाता, भला धरती पर मैं कैसे रहूँगा, कृपया मुझे अपने पास ही रहने दीजिये, मैं कहीं नहीं जाना चाहता.”
भगवान् बोले, ” मेरे पास बहुत से फ़रिश्ते हैं, उन्ही में से एक मैंने तुम्हारे लिए चुन लिया है, वो तुम्हारा ख़याल रखेगा. “
“पर आप मुझे बताइए, यहाँ स्वर्ग में मैं कुछ नहीं करता बस गाता और मुस्कुराता हूँ, मेरे लिए खुश रहने के लिए इतना ही बहुत है.”
” तुम्हारा फ़रिश्ता तुम्हारे लिए गायेगा और हर रोज़ तुम्हारे लिए मुस्कुराएगा भी . और तुम उसका प्रेम महसूस करोगे और खुश रहोगे.”
” और जब वहां लोग मुझसे बात करेंगे तो मैं समझूंगा कैसे, मुझे तो उनकी भाषा नहीं आती ?”
” तुम्हारा फ़रिश्ता तुमसे सबसे मधुर और प्यारे शब्दों में बात करेगा, ऐसे शब्द जो तुमने यहाँ भी नहीं सुने होंगे, और बड़े धैर्य और सावधानी के साथ तुम्हारा फ़रिश्ता तुम्हे बोलना भी सीखाएगा .”
” और जब मुझे आपसे बात करनी हो तो मैं क्या करूँगा?”
” तुम्हारा फ़रिश्ता तुम्हे हाथ जोड़ कर प्रार्थना करना सीखाएगा, और इस तरह तुम मुझसे बात कर सकोगे.”
“मैंने सुना है कि धरती पर बुरे लोग भी होते हैं . उनसे मुझे कौन बचाएगा ?”
” तुम्हारा फ़रिश्ता तुम्हे बचाएगा, भले ही उसकी अपनी जान पर खतरा क्यों ना आ जाये.”
“लेकिन मैं हमेशा दुखी रहूँगा क्योंकि मैं आपको नहीं देख पाऊंगा.”
” तुम इसकी चिंता मत करो ; तुम्हारा फ़रिश्ता हमेशा तुमसे मेरे बारे में बात करेगा और तुम वापस मेरे पास कैसे आ सकते हो बतायेगा.”
उस वक़्त स्वर्ग में असीम शांति थी, पर पृथ्वी से किसी के कराहने की आवाज़ आ रही थी….बच्चा समझ गया कि अब उसे जाना है, और उसने रोते-रोते भगवान् से पूछा,” हे ईश्वर, अब तो मैं जाने वाला हूँ, कृपया मुझे उस फ़रिश्ते का नाम बता दीजिये ?’
भगवान् बोले, ” फ़रिश्ते के नाम का कोई महत्त्व नहीं है, बस इतना जानो कि तुम उसे “माँ” कह कर पुकारोगे .”
06/03/2016
आप समस्त क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
02/07/2014
hi every buddy,
kaun hai jo bata sakta hai ki ye scene kaha ka hai.
bata do to janu veer
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Jalalpur
Jaunpur
222136
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
