27/12/2024
जमाना कर ना सका उसकें कद का अंदाजा
वो आसमान था मगर सर झुका के चलता था।
~ मनमोहन सिंह RIP Sir 💐🙏
हम सबके लिए है
27/12/2024
जमाना कर ना सका उसकें कद का अंदाजा
वो आसमान था मगर सर झुका के चलता था।
~ मनमोहन सिंह RIP Sir 💐🙏
05/11/2024
बिहार कोकिला शारदा सिंहा जी हमारे बीच नही रहीं..आप ऐसे समय में चली गई जिसके लिए आपको जाना जाता है छठ का पर्व आपके बगैर अधूरा रहेगा..💔🥺
आपके द्वारा गाए गीत वर्षों और सदियों तक गुंजता रहेगा
ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें ..🙏💐
हृदय विदारक वाणावर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिये गये श्रद्धालुओं में भगदड़ से कई लोगों की मृत्यु 🙏💐💐
17/01/2024
नव सेवा संस्था के बैनर तले पीपी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन के द्वारा प्रिजपुरा एवं हशनपुरा गांव में गरीब और असहाय लोगों के बीच वितरित किए गए कंबल ।
जहानाबाद जिले की एक संस्था लगातर जरुरतमंद और असहायों को राहत पहुंचा कर एक बेहतरीन कार्य कर रही है, लोगों के बीच में संस्था और संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी खूब हो रही है, संस्था जिसका नाम नव सेवाश्रम है संस्था को समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले युवा समाजसेवी अमित कैप्टन चला रहे हैं जो की संस्था के स्थापक हैं लगातार नव सेवाश्रम संस्था गरीब असहायों के लिए एक कड़ाके की ठंड में वरदान साबित हो रही है, जहां भी उन्हे सूचना लग रही है की किसी बेसहारा के पास में कंबल नहीं हैं वहां युवाओं की टोली पहुंचकर बेसहारा और असहाय लोगों को कंबल मुहैया करा रही है, इस वर्ष पढ़ रही भीषण ठंड के बीच आधा दर्जन से अधिक बार नव सेवा श्रम संस्था के द्वारा असहाय लोगों को कंबल मुहैया कराए गए हैं इस बीच एक बार फिर से प्रिजपुरा एवं हशनपुरा गांव में पीपी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन अभिराम सिंह के द्वारा मुहैया कराए गए कंबल को संस्था के बैनर तले जरुरतमंद और असहाय लोगों के बीच में वितरित किया गया, इस संबंध में संस्था के संस्थापक अमित कैप्टन ने बताया कि हमारी संस्था तो लोगों को कंबल मुहैया करा ही रही है, साथ ही साथ पीपी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन अभिराम सिंह जी के द्वारा भी योगदान दिया जा रहा है, पहले भी उन्होंने हमारी संस्था को कंबल मुहैया कराया था और अभी एक बार फिर से उन्होंने कंबल मुहैया कराए गए जो असहाय लोगों के बीच वितरित किए गए हैं, और अभिराम सिंह जी के द्वारा ये योगदान काफी कबीले तारीफ हैं , और आगे भी मैं लोगों को बस यही कहना चाहूंगा की जो भी व्यक्ति मन में सेवा भाव रखते हैं वे आगे आएं जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच में कंबल पहुंचकर पुण्य के भागी बनें, वहीं आज के वितरण समारोह में कुंदन क्रांतिकारी, मोहन शर्मा, चंदन कुमार समेत कई सदस्य शामिल हुए ।
01/01/2024
नव सेवाश्रम संस्था के द्वारा शहर के कई अलग अलग इलाकों में घूम घूम कर गरीब और असहाय के बीच कंबल का किया गया वितरण ।
जहां जहानाबाद शहर में इस वर्ष काफी भीषण ठंड पड़ रही है, असहाय लोग इस ठंड की मार झेल रहे हैं वहां समाज में एक ऐसी संस्था आगे आई है, जो गरीबों असहाय और जरूरतमंद के लिए ठंड में कंबल का वितरण कर इस ठंड में वरदान का काम कर रही है, साल के पहले दिन नव सेवाश्रम संस्था के बैनर तले गरीब असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया, मौके पर संस्था के संस्थापक अमित कैप्टन ने कहा कि बढ़ते ठंड के मद्देनजर गरीब व असहाय लोगों की मदद करना, एक सराहनीय कदम है, इस तरह के कार्यों की समाज को दरकार है क्यों की जहां एक ओर समाज सेवा का भाव कमजोर हो रहा है, वहां हमें आगे आने की जरूरत है क्यों की हम अगर अपने समाज की चिंतन नही करेंगे तो कौन करेगा, वहीं इस मौके पर शशि कुमार, नीरज कुमार, बालाजी, प्रांजल चंद्रकेतु नारायण सहित कई युवाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।
09/12/2023
व्यवहार न्यायालय में जिला जज राकेश कुमार सिंह ने नव सेवाश्रम संस्था के द्वारा गरीबों के बीच में वितरित किया कंबल
शनिवार को जहानाबाद के स्थानीय व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, तो वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर नव सेवाश्रम संस्था के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिला जज डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने दर्जनों जरूरतमंद के बीच में कंबल का वितरण किया इस मौके पर जिलाधिकारी रिची पांडे एसडीपीओ सहित कई गण्यमान्य लोग शामिल रहे, इस मौके पर जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कई ग्रामीण क्षेत्र से बहुत से गरीब लोग आते हैं जिन्हें सच में ठंड के वक्त कंबल की जरूरत होती है तो ये एक अच्छी पहल है कि नव सेवाश्रम संस्था के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का दिन चुनकर व्यवहार न्यायालय में कंबल मुहैया कराई गई ताकि वितरण किया जा सके, इस संबंध में संस्था के संस्थापक अमित कैप्टन ने बताया कि हम लोगों की बस यही कोशिश है कि ठंड में जरूरतमंद के बीच में कंबल पहुंचे और इस ठंड में उन्हें कुछ राहत हो और जरिया हम बने बस इसी उद्देश्य के साथ आज हम लोगों ने जब सब के हाथों कंबल वितरित किया है, वहीं वितरण कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले अरविंद कुमार कश्यप, नीरज कुमार, शायर निशांत, अनिल कुमार सिंह, रजनीश कुमार बीकू, सरोज सिंह सहित कई लोग शामिल रहे
10/09/2023
सदर अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीज़ की जान बचाने के लिए युवा समाजसेवी अमित कैप्टन ने किया रक्तदान ।
जहानाबाद के एक ऐसे युवा समाजसेवी हैं जो कि रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न जाने कितने जीवन को बचा चुकें हैं वे युवा हैं अमित कैप्टन, रक्तदान से जुड़ी बात जहां हो रही है वहां लगातार हम अमित कप्तान का नाम सुन रहे हैं बीते दिनों भी जब अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को रक्त की जरूरत पड़ी थी और जान पर बात बनी थी, तो उनकी पहल से ही एक युवा ने अस्पताल में आकर रक्तदान किया था और महिला की जान बचाई थी इसी बीच फिर से एक बार अमित कैप्टन ने इंसानियत की मिसाल पेश की है जहां डेंगू से पीड़ित एक मरीज की जान रक्तदान कर बचाई है रविवार को उन्होंने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया, इस संबंध में अमित कप्तान ने कहा कि हमारा रक्तदान करने का बस यही मकसद होता है कि हमारे रक्त से किसी की जीवन बच सके बस इसी उद्देश्य के साथ लगातार मैं रक्तदान करते आ रहा हूं और आगे भी करूंगा।
09/09/2023
मैं ढूंढता हूँ खुद में खुद ही को,
शायद मैं वो नहीं जो हुआ करता था!
21/09/2022
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
नि : शब्द