State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana

State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana

Share

State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana was established by Govt. of Haryana

Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 27/05/2026

Gurugram
Dated: 25.05.2026

The second batch (2022–26) of B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed. at SIASTE Gurugram has successfully completed its academic journey and is now ready to step confidently into the world of careers and higher education.
This batch will always be remembered for its dedication, discipline, honesty, and hard work. Teaching and guiding you all has been a truly memorable experience, and the achievements and moments shared at SIASTE will always remain special.
As you move forward in life, keep learning, stay humble, and continue believing in yourselves. May you achieve great success, happiness, and new heights in your personal and professional journey.
Wishing all of you a bright and successful future ahead.
Good luck and best wishes!

Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 05/05/2026

Kurukshetra
Dated: 05.05.2026

शिक्षकों के सर्वांगीण विकास हेतु 'मानव बुद्धि के चार स्तंभों' पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

विद्या भारती दिल्ली प्रान्त के प्राथमिक शिक्षकों के लिए आज विद्या भारती कुरुक्षेत्र स्थित ITTR (DHE) के सभागार में एक विशेष विस्तार व्याख्यान (Extension Lecture) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री गौतम दत्त, सहायक प्रोफेसर, SIASTE कुरुक्षेत्र रहे।
व्याख्यान का मुख्य विषय मानव बुद्धि के चार स्तंभ: IQ, EQ, SQ और AQ' रहा।
अपने संबोधन में श्री गौतम दत्त ने आधुनिक शिक्षा पद्धति में केवल बौद्धिक क्षमता (IQ) पर निर्भर रहने के बजाय अन्य आयामों के संतुलन पर बल दिया। उन्होंने विस्तार से बताया कि एक शिक्षक के लिए इन चारों स्तंभों का ज्ञान क्यों अनिवार्य हैl
श्री दत्त ने कहा, "आज के चुनौतीपूर्ण समय में एक शिक्षक को न केवल विषय का ज्ञाता होना चाहिए, बल्कि उसे भावनात्मक रूप से सुदृढ़ और आध्यात्मिक रूप से जागरूक भी होना चाहिए ताकि वह नई पीढ़ी का सही मार्गदर्शन कर सके।"
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों के साथ एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से कक्षा में इन कौशलों के प्रयोग को सीखा।
विद्या भारती के पदाधिकारियों ने श्री गौतम दत्त का आभार व्यक्त करते हुए इस सत्र को शिक्षकों के व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास के लिए मील का पत्थर बतायाl

Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 01/05/2026

Kurukshetra
Dated: 30.04.2026

दिनांक 30 अप्रैल 2026 को स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन पलवल कुरुक्षेत्र में संस्थान के निदेशक महोदय डॉक्टर ऋषि गोयल जी के मार्गदर्शन मे व डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं—नृत्य, गायन ने माहौल को संगीतमय और स्मरणीय बना दिया।

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कई छात्र भावुक हो उठे और कॉलेज में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया। इस विदाई पार्टी में मिस फेयरवेल निकिता नेगी छात्रा B.A. B.Ed व मिस्टर फेयरवेल आलोक महाराणा छात्र B.A. B.Ed रहा।

संस्थान के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अंत में आठवें सेमेस्टर के छात्रों को उपहार व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आठवीं सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी संस्थान को अपनी उपहार भेट किया ।कार्यक्रम का समापन भोजन के साथ हुआ।

यह विदाई समारोह न केवल एक यादगार दिन साबित हुआ बल्कि विद्यार्थियों के दिलों में जीवन भर की स्मृतियाँ छोड़ गया।

इस अवसर पर संस्थान में डॉ अजमेर , डॉ संदीप कुमार, डॉ सुमंत कुमार,डॉ रीटा , श्रीमती रितु त्यागी डॉ रामशरण, श्री संदीप सांगवान, श्री महेश कुमार, श्री गौतम दत्त , श्री सुनील कुमार,डॉ राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 22/04/2026

Jhajjar
Dated: 20.04.2026

*SIASTE झज्जर में पॉश एक्ट 2013 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन (एसआईएएसटीई), झज्जर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम हेतु पॉश एक्ट 2013 पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति (ICC), GASH एवं महिला प्रकोष्ठ समिति द्वारा निदेशक डॉ ऋषि गोयल एवं प्राचार्या डॉ संतोष के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती करमिंदर कौर, महिला सुरक्षा अधिकारी-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी, महिला थाना झज्जर एवं रोहतक जिला, उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों एवं कर्मचारियों को पॉश एक्ट 2013 के प्रावधानों, आईसीसी की भूमिका, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्रीमती कौर ने बताया कि प्रत्येक संस्थान में 10 या अधिक कर्मचारी होने पर आईसीसी का गठन अनिवार्य है तथा शिकायत 90 दिन के भीतर दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनी सहायता के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पॉश एक्ट से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका श्रीमती कौर ने संतोषजनक उत्तर दिया। उपस्थित सभी प्रतिभागी कार्यक्रम से अत्यंत प्रभावित हुए।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. संतोष ने मुख्य वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सम्मान स्वरूप पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि संस्थान में सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण माहौल बना रहे।

इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

17/04/2026
Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 17/04/2026

Kurukshetra
Dated: 15-17 April, 2026

SIASTE कुरुक्षेत्र में व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और साक्षात्कार की तैयारी पर तीन दिवसीय सफल कार्यशाला का समापन I

SIASTE कुरुक्षेत्र में संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। 15 अप्रैल, 2026 को शुरू हुई इस महत्वपूर्ण कार्यशाला ने विद्यार्थियों के कौशल को निखारने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्थान के अकादमिक प्रकोष्ठ और प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया। कार्यशाला के समन्वयक गौतम दत्त जी द्वारा संचालित की गई कार्यक्रम की रूपरेखा ने छात्रों को तीन दिनों तक विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यशाला के पहले दिन, छात्रों ने साक्षात्कार की विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रभावी बायोडाटा लेखन की कला और समूह चर्चा की बारीकियों को गहनता से समझा। जाने-माने शिक्षाविद श्री विनीत अग्रवाल जी, जिन्होंने इस सत्र के संसाधन व्यक्ति के रूप में अपनी विशेषज्ञता साझा की, ने समूह चर्चा और साक्षात्कार प्रक्रियाओं पर अपने बहुमूल्य विचार रखे, जो प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहे।
दूसरे दिन का सत्र छात्रों के व्यक्तिगत विकास पर केंद्रित रहा। दिन के पहले सत्र में संसाधन व्यक्ति श्रीमती किरण लांबा ने अंतर्वैयक्तिक कौशल के विकास, शाब्दिक, अशाब्दिक और लिखित संप्रेषण कौशल को प्रभावी बनाने के तरीके, आत्मविश्वास में वृद्धि और आत्म-जागरूकता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात शिक्षाविद् श्री वीरेंद्र वालिया थे। उन्होंने 'भविष्य के शिक्षक के रूप में चुनौतियां और समाधान' विषय पर छात्र-अध्यापकों को संबोधित करते हुए शिक्षण के बदलते स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री वालिया ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षक की भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब वह एक 'मार्गदर्शक' और 'सुविधादाता' के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने भविष्य की मुख्य चुनौतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि तकनीकी विस्फोट और सूचनाओं की बाढ़ के बीच छात्रों का ध्यान केंद्रित करना एक कठिन कार्य होगा। इसके अतिरिक्त, कक्षा में बढ़ती विविधता और नैतिक मूल्यों के ह्रास को उन्होंने गंभीर चुनौती बताया। सत्र के अंत में में विद्यार्थियों ने समूह चर्चा के माध्यम से अपने कौशल को और अधिक परिष्कृत किया।
कार्यशाला का अंतिम दिन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया, जिसमें मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलाबाद के प्राचार्य श्री भीम सेन तथा डी. ए. वी. विद्यालय सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र की प्राचार्या श्रीमती मनीषा लांबा को विषय-विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। इस व्यावहारिक सत्र ने छात्रों को वास्तविक साक्षात्कार के माहौल का अनुभव कराया और उन्हें अपनी संभावित कमजोरियों को पहचानने तथा उन्हें दूर करने का अवसर प्रदान किया।
प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयोजक श्री गौतम दत्त जी ने कार्यशाला की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों के आत्मविश्वास और कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्यशाला में प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए संस्थान जल्द ही छात्रों के लिए एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करने की योजना बना रहा है, जिससे उन्हें अपने करियर की शुरुआत करने में सहायता मिलेगी।
संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल जी ने कार्यशाला के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। संस्थान प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार जी ने सभी संसाधन व्यक्तियों, समन्वयकों और प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ सुमंत गोयल, डॉ अजमेर सिंह, डॉ संदीप कुमार, डॉ रीटा, डॉ राम सरण , श्री महेश श्योरायण, श्री सुनील पौलस्त्य, श्री संदीप सांगवान, श्रीमती ऋतु त्यागी, श्री अशोक टॉकी, डॉ राजेंद्र जी सहित संस्थान के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यशाला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अंत में छात्रों ने प्रतिपुष्टि से निष्कर्ष आया कि यह तीन दिवसीय कार्यशाला SIASTE कुरुक्षेत्र के छात्रों के लिए एक अत्यंत लाभकारी और परिवर्तनकारी अनुभव साबित हुई, जिसने उन्हें आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया है।

Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 13/04/2026

Kurukshetra
Dated: 10.04.2026

SIASTE कुरुक्षेत्र में 'अनुभव साझाकरण सत्र' का सफल आयोजन!

दिनांक 6 से 8अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण की यादों को संजोते हुए 10 अप्रैल 2026 को संस्थान में सभी छात्रों एवं स्टाफ के साथ अनुभव साझाकरण का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। छात्र अलोक महाराणा ने शानदार तस्वीरों और वीडियो के जरिए यात्रा के रोमांचक पलों को जीवंत कर दिया, वहीं बीएससी छात्रा रुद्रा त्रिपाठी ने अपने अनुभवों से सभी को प्रेरित किया।
टूर इंचार्ज डॉ. सुमंत गोयल ने इस सफल यात्रा के लिए निदेशक डॉ. ऋषि गोयल, संस्थान प्रभारी डॉ. परवीन कुमार, टूर कमेटी और सहभागी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन और सीखने के जज्बे की भी सराहना की। यह सत्र शिक्षा, साहसिक गतिविधियों और 'मौज-मस्ती' का अद्भुत संगम रहा।

Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 11/04/2026

Jhajjar
April 2026

सियास्ते संस्थान शैक्षणिक भ्रमण

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन झज्जर के आठवें समेस्टर के छात्र-छात्राओ का पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। अप्रैल के पहले सप्ताह में यह भ्रमण टूर ट्रैवल समीति द्वारा आयोजित करवाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के अन्तर्गत चण्डीगढ़, शिमला, कुफरी, चेहल आदि स्थानों के महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा की गई। चण्डीगढ़ के रॉक गार्डन से छात्र-छात्राओ ने व्यर्थ चीजों के महत्व को सीखा। शिमला के भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान से छात्र-छात्राओ ने शोध विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए पहाडी क्षेत्र में ट्रेकिंग भी आयोजित की गई। पर्वतारोहण ने छात्रों में आत्मविश्वास और लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा शक्ति पैदा की। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्र में वृक्षों, वनस्पतियों की पहचान व अन्य जियोलोजिकल तथ्य भी छात्र-छात्राओं से साझा किये गए। संस्थान के प्रवक्ताओं श्री लोकेश, श्री सतपाल, श्रीमती मोनिका तथा डॉ० रीना फोगाट ने इस शैक्षणिक भ्रमण का सफल नेतृत्व किया।

Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 10/04/2026

Kurukshetra
Dated: 6th -8th April 2026

सियास्ते (SIASTE) कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन (SIASTE), कुरुक्षेत्र के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल के दिशा-निर्देशन और संस्थान प्रभारी डॉ परवीन कुमार के मार्गदर्शन में बी.ए. बी.एड. (B.A. B.Ed.) और बी.एससी. बी.एड. (B.Sc. B.Ed.) के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। यह भ्रमण 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक रहा।
भ्रमण इंचार्ज *डॉ सुमंत कुमार गोयल* ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण में संतान के 45 छात्रों ने बड़ी उत्सुकता और आनंद से भाग लिया। भ्रमण के प्रथम दिन संस्थान प्रभारी *डॉ. प्रवीण कुमार* ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। पहले दिन विद्यार्थियों ने *आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) और राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (NIH)* का दौरा किया, जहाँ उन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक बारीकियों को समझा। इसके पश्चात ऋषिकेश में कैंपिंग का आनंद लिया।
दूसरे दिन की शुरुआत ऋषिकेश में गंगा जी के तट पर *योग एवं प्राणायाम* की क्रियाओं से दिन की शुरुआत की। तदोपरांत *रिवर राफ्टिंग* और *पटना वाटर फॉल* की ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों में आनंद लिया । शाम को विद्यार्थियों ने *राम झूला* के दर्शन किए और विश्व प्रसिद्ध *गंगा आरती* में भाग लेकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
तृतीय और अंतिम दिन विद्यार्थी देहरादून पहुंचे, जहाँ उन्होंने *भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India), वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर* व *रॉबर्स केव (गुच्चूपानी)* का अवलोकन किया।
इस भ्रमण का नेतृत्व टूर इंचार्ज डॉ. सुमंत कुमार गोयल ने किया। उनके साथ टीम के सदस्य के रूप में *डॉ. संदीप कुमार, श्रीमती रितु त्यागी और श्री संदीप सांगवान* ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
संस्थान के निदेशक *डॉ. ऋषि गोयल* ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के दौरे विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर संस्थान के गणमान्य सदस्य श्री महेश कुमार, डॉ. रीटा, डॉ. राम शरण, डॉ. अजमेर, श्री गौतम दत्त और श्री सुनील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Photos from State Institute of Advanced Studies in Teacher Education, Haryana's post 10/04/2026

Jhajjar
Dated: 09.04.2026

Extension Lecture on World Health Day organised at SIASTE Jhajjar

On the occasion of World Health Day, an extension lecture was organized at SIASTE Jhajjar to spread awareness about healthy living and disease prevention.

The event was graced by eminent guests, Yashpal Arya, Sachiv of Arogya Bharti, Haryana, and Pawan Kumar, District Yog Coordinator, AYUSH Department, Jhajjar.

Sh. Yashpal Arya delivered an insightful lecture on the topic “Disease Prevention through Lifestyle”, emphasizing that most diseases can be prevented by adopting a disciplined lifestyle, including regular exercise, balanced diet, and stress management. He highlighted the importance of natural ways of living and avoiding harmful habits.

Dr. Pawan Kumar spoke on the topic “Importance of Healthy Diet”, where he elaborated on the role of nutritious food in maintaining overall health. He also stressed the significance of yoga and traditional practices in strengthening immunity and preventing various diseases.

The session was highly informative and interactive, encouraging students to adopt healthy food habits and include yoga in their daily routine. The program concluded with a vote of thanks by Principal Dr.Santosh appreciating the valuable guidance provided by the distinguished guests.

Want your business to be the top-listed Government Service in Jhajjar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


SIASTE Gurugram, Jhajjar And Kurukshetra
Jhajjar

Opening Hours

Monday 9am - 4:30pm
Tuesday 8:30am - 4:30pm
Wednesday 8:30am - 4:30pm
Thursday 8:30am - 4:30pm
Friday 8:30am - 5pm
Saturday 8:30am - 4:30pm