09/10/2025
स्वर्णकार समाज के दशहरा मिलन समारोह में वरिष्ठ जन व बुजुर्गों का अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने किया सम्मान
अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज द्वारा दशहरा मिलन समारोह चार खम्मा स्थित आयोजित किया गया जिसमें अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष डॉ अनिल सोनी जी,महामंत्री कामता प्रसाद सोनी जी, कोषाध्यक्ष नरेश सोनी जी द्वारा आमंत्रित किया।जिसमें सभी बुजुर्गों एवं वरिष्ठ जनों का अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ विवेक वर्मा स्वर्णकार द्वारा सभी सम्मानित बांधोंवरों को पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया वही सर्व समाज को एक सूत्र में बांधने का वचन लिया गया समाज को शासन की हर सुविधा मिले एवं रोजगार की व्यवस्था की जाए मातृशक्ति को जागृत करते हुए सशक्त एवं स्वरोजगार की व्यवस्था की पहल करने की बात कही गई जिससे आज के महंगाई को देखते हुए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करके परिवार का भरण पोषण एवं सशक्त मजबूती के साथ समाज में भागीदारी देने का प्रयास करने का संकल्प लिया गया तत्वउपरांत सभी को दशहरा का पान खिलाकर एक दूसरे के गले मिलकर सभी बुराइयों को दूर कर मिल जुल कर रहने कि बात कही गई सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी समारोह का समापन कर सभी का आभार महामंत्री कामता प्रसाद सोनी जी ने व्यक्त किया
09/10/2025
 Navratri ki Saptami Par Apni Kuldevi Lalitpur Janpath Ke antar ka Aanewale Gur Chit Main maa Amba Mata GK Charano Messi Jokae Ke liye family Ke Saath Mata Rani ka Ashirwad Pooja
28/09/2025
*महाराष्ट्र की मुंबई स्थित ठाणे में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की प्रतिनिधिमंडल का हुआ जोरदार स्वागत* 💐💐💐💐💐
दिनांक-17 9.2025 को ठाणे में *"उत्तर भारतीय सुनार विकास मंडल"* के अध्यक्ष श्री रमाशंकर सेठ जी के आवास पर समस्त पदाधिकारी व स्थानीय सुनार बंधुओ द्वारा हम सभी का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।
महाराष्ट्र दौरा के अंतर्गत *अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष- श्री कश्मीर सिंह "राजपूत'" जी के नेतृत्व में श्री सुभाष सहदेव जी (नेशनल सेक्रेट्री),श्री सत्यनारायण सेठ प्रदेश अध्यक्ष- उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ, श्री विवेक वर्मा जी (संगठन मंत्री), श्री कृष्ण कुमार "पवार" जी (प्रदेश सदस्य)* शामिल हुए!
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के सुनार समाज जो की ठाड़े मुंबई में अपना निवास व व्यवसाय कर रहे हैं के साथ संघ और समाज के प्रति विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के सुनार बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वश्री रमाशंकर सोनी जी (अध्यक्ष),देवी प्रसाद सोनी जी (उपाध्यक्ष),अनिल सेठ जी (सेक्रेटरी), सुभाष सेठ जी (कोषाध्यक्ष), बडेलाल सोनी,ईश्वर चंद्र सोनी,गिरीश चंद्र सोनी, अजय सोनी,सुनील वर्मा, अरविंद वर्मा,कन्हैया सेठ, कन्हैया सुनार, पप्पू वर्मा, रविंद्र सोनी, आनंद वर्मा,सूरज गोपाल वर्मा, मयूर रमाशंकर सोनी, शेषनाथ वर्मा, बासुकीनाथ वर्मा,सुजीत वर्मा, सुमेश वर्मा सहित अनेको स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
*इस कार्यक्रम के मुख्य समायोजक श्री राम नारायण सोनी जी भिवंडी रहे
28/09/2025
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 का महाराष्ट्र की मुंबई के तीन दिवसीय दौरे के अवसर पर
दिनांक 16.9.2025 को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष- श्री कश्मीर सिंह "राजपूत" जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रदेश का दौरा किया गया !
जिसमें मुंबई के जौहरी बाजार में मुंबा देवी के दर्शनोंपरान्त *उत्तर भारतीय सुनार विकास मंडल* के अध्यक्ष आदरणीय श्री राम जीवन सोनी जी के पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के ऑफिस में हुई, इसमें संघ और समाज के प्रति पूरे देश के व्यावसायिक व सामाजिक समस्याओं के निदान हेतु चर्चा की गई!
प्रादेशिक दौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष- श्री कश्मीर सिंह "राजपूत" जी के साथ राष्ट्रीय सचिव- श्री सुभाष सहदेव जी, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष- श्री सत्यनारायण सेठ, प्रदेश संगठन मंत्री- डॉ विवेक वर्मा, प्रदेश सदस्य-श्री कृष्ण कुमार "पवार" जी शामिल हुए!
*स्थानीय पदाधिकारी में सर्वश्री रामजीवन लाल सोनी जी अध्यक्ष,हरिनाथ सेठ जी उपाध्यक्ष,मोहनलाल सेठ जी कोषाध्यक्ष, बसंत लाल सोनी जी सेक्रेटरी, मंगल सोनी जी, चंद्र प्रकाश सोनी जी, रवि शंकर सोनी जी,मुरारी प्रसाद सोनी जी, धीरज सेठ जी सहित अनेको पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।*
स्थानीय उत्तर भारतीय सुनार विकास मंडल के पदाधिकारी द्वारा हम सभी का स्नेहिल स्वागत व सम्मान किया गया जो अविस्मरणीय है।
कार्यक्रम के समायोजक श्री सालिक राम सेठ जी के द्वारा यह स्नेहल मुलाकात संभव हो सका,
समाज उत्थान के प्रयास में शामिल आदरणीय श्री राम जीवन सोनी जी सहित,समस्त स्थानीय पदाधिकारी जनों का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
आप सभी का स्नेहिल आशीर्वाद मिलता रहे,संघ और समाज आगे बढ़कर अपनी एकजूटता से समाज को गति व मजबूती प्रदान करें इन्हीं अपेक्षाओं के साथ आप सभी का,,,,,,,🙏🙏
10/11/2022
जिला प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मेहंदी गार्डन आतिया तालाब झांसी में आयोजित किया गया।पिछड़ा वर्ग चार सत्र में रखा गया 11:00 उद्घाटन सत्र सदर विधायक रवि शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता, सरदार वल्लभभाई पटेल,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ जिसमें विधायक जी द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं पिछड़े वर्ग के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्य की विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में श्रीमान संतविलाश शिवहरे जी उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, जिला प्रभारी झांसी महानगर ने व्यक्तित्व विकास एवं हमारी कार्यपद्धती पर विचार व्यक्त किए जो हमारे लिए जीवन में और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एक संजीवनी साबित होगी।
तृतीय सत्र में श्रीमान मुकेश मिश्रा जी जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे और बिना भेदभाव ऊंची नीची जात पात से परे होकर पार्टी को संगठित कर सके पार्टी की नीति से सब को अवगत कराया और समाज व देश हित में समर्पित भाव से कार्य करने पर विचार किया।
समापन सत्र में श्रीमान मनोज राजपूत जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास के बारे में सभी को अवगत कराया और पार्टी द्वारा त्याग देश हित में समर्पित और देश उत्थान में अपना योगदान के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी अतिथियों का सम्मान किया गया एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी जिला,महा नगर, मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया और संगठित होकर आगामी नगर निकाय चुनाव मैं परचम लहराने पर बल दिया इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा झांसी महानगर जिलाअध्यक्ष विकास सिंह कुशवाहा जी की नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहा
05/11/2022
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री झांसी नगर निकाय चुनाव प्रभारी माननीय श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी से मुलाकात कर निर्धारित कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए।
28/10/2022
लोकतंत्र के इस महासंग्राम में महानगर निगम के वार्ड नंबर 21 के समस्त माताओं बहनों एवं युवा शक्ति व बुजुर्गों से विनम्र आग्रह है कि वोटर लिस्ट में वंचित सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ संपर्क करें।
आप सभी का
बेटा भाई
डॉ. विवेक वर्मा
सभासद प्रत्याशी वार्ड नंबर 21 झांसी
28/10/2022
विनायक चतुर्थी एवं महर्षि विश्वामित्र जी की जयंती की समस्त महानगर एवं वार्ड नंबर 21 के सभी माताएं बहने एवं गणमान्य लोगों को बुजुर्गों को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
10/10/2022
स्वर्णकार समाज के युगपुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मिठाई वितरण की गई।
महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती के अवसर पर संगठित होकर नगर निगम में अपनी भागीदारी लेने का लिया संकल्प।
झांसी स्वर्णकार समाज के युग पुरुष महाराजा अजमीढ जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीपरी बाजार स्थित उदय कॉन्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सोनी कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार समाज के संरक्षक गोविंद शरण वर्मा ने की। राजेंद्र सोनी 'राजू सिंगार', ए.के सोनी, विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित कर हर्षोल्लास के साथ जयंती को मनाया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन व्यापारी नेता राघव वर्मा ने किया इस पावन अवसर पर समाज को संगठित कर राजनीति मैं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने पर बल दिया गया। सभी सामाजिक बंधुओं ने अपने अपने विचार रखे आगामी नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशी के रूप में के प्रबल दावेदार बीजेपी के कद्दावर नेता जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी के लिए समर्पित किया ऐसे स्वर्णकार समाज के बंधु को भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी सुनिश्चित करने के लिए बल दिया गया। एवं झांसी महानगर नगर निगम के लिए कम से कम भारतीय जनता पार्टी से 10 सभासद प्रत्याशी की मांग की इस पर पूर्व जिला अध्यक्ष ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया। और कहां की समाज के प्रस्तावित उम्मीदवार अपने नाम अपना परिचय पत्र सहित संलग्न करें इस पर विशेष बल दिया जाएगा। वहीं सामाजिक बंधुओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर राजनीतिक पार्टी व्यापारियों स्वर्णकार समाज का हमेशा शोषण करती चली आ रही हैं।लेकिन इस बार अगर भारतीय जनता पार्टी के लिए समाज समर्पित भाव से पार्टी के साथ रहा।अब पार्टी का दायित्व बनता है की इस बार स्वर्णकार समाज को राजनीतिक भागीदारी में हिस्सेदारी दें। इस मौके पर विशेष रुप से विनोद कुमार सोनी,विपिन जितेंद्र सोनी 'जीतू'सोनी,मनोज सोनी,अनिल सोनी,डॉ.अनिल सोनी, रितिक सोनी,रघुनंदन सोनी,राजेश सोनी लाला आदि सैकड़ों की तादात में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। सभी का डॉ. विवेक वर्मा ने आभार व्यक्त किया
25/09/2022
वार्ड नंबर 21 के पाल कॉलोनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गयी बड़ी धूमधाम से
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी जीतू,विशिष्ट अतिथि युवा नगर अध्यक्ष मनोज रेजा एवं डॉ. विवेक वर्मा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर हर्ष उल्लास के साथ जयंती मनाई और मिठाई वितरित की इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहाँ
की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के "नगला चन्द्रभान" ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, जो नगला चंद्रभान (फरह, मथुरा) के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था, जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। पिता रेलवे में जलेसर रोड स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर थे। आज की पीढ़ी को उनके
बनाए गए पदचिन्हों पर चलना चाहिए जिससे हम सबका विकास और क्षेत्र देश उन्नति के पथ पर चले वार्ड नंबर 21 सभासद प्रत्याशी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ विवेक वर्मा ने कहा कि वह अपने क्षेत्र वासियों के साथ हमेशा तत्पर हैं उनकी हर समस्या का निदान कराने में दिन हो या रात सक्रियता से हर पल सहयोग की भावना के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर विशेष रुप से दीपक वर्मा,पंकज वर्मा,अनुज ठाकुर,मनमोहन सिंह,
कुनाल वर्मा,पीयूष गुप्ता,विनोद कुशवाहा,प्रदीप ठेकेदार, दुर्गेश यादव,छोटू ठाकुर,गोलू यादव,
धर्मेंद्र कुशवाहा,पवन गोस्वामी,अर्चना कुशवाहा,ज्योति कुशवाहा, कामिनी कुशवाहा,दीपा कुशवाहा,निधि कुशवाहा,अनुष्का कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।