Bundelkhand Industrial Development Authority -BIDA

Directions Website

Bundelkhand Industrial Development Authority -BIDA Official page of Bundelkhand Industrial Development Authority-BIDA, Jhansi, Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। #नवरात्रि  #शारदीय_नवरात्रि  ाता_दी
11/10/2026

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

#नवरात्रि #शारदीय_नवरात्रि ाता_दी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। #गांधी_ज...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#गांधी_जयंती #लाल_बहादुर_शास्त्री

UPITS-2026 में BIDA के स्टॉल को प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण, आकर्षक डिजाइन एवं ब्रांडिंग, आगंतुकों की सहभागिता तथा निवेश संभ...
30/09/2026

UPITS-2026 में BIDA के स्टॉल को प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण, आकर्षक डिजाइन एवं ब्रांडिंग, आगंतुकों की सहभागिता तथा निवेश संभावनाओं के प्रभावी प्रदर्शन के लिए “Best Display Award” से सम्मानित किया गया।

BIDA की टीम द्वारा मास्टर प्लान के 3D मॉडल एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से बुन्देलखण्ड क्षेत्र में विकसित की जा रही ग्रीनफील्ड औद्योगिक नगरी में उपलब्ध निवेश अवसरों, कनेक्टिविटी एवं विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाओं की जानकारी देश-विदेश से आए निवेशकों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में बीडा के स्टॉल पर संभावित निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उत्साहजनक सहभागिता ...
27/09/2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में बीडा के स्टॉल पर संभावित निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिल रही है।

बीडा के अधिकारियों एवं इन्वेस्ट यूपी के उद्यमी मित्रों द्वारा निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर बुंदेलखंड में विकसित की जा रही ग्रीनफील्ड औद्योगिक नगरी में उपलब्ध निवेश अवसरों एवं विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाओं की जानकारी साझा की जा रही है।

बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक औद्योगिक अवसंरचना, निवेश-अनुकूल वातावरण और प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं के साथ बीडा बुंदेलखंड को एक सशक्त एवं आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

UPITS-2026 में बीडा (BIDA) के स्टॉल पर प्रमुख विकास परियोजनाओं, निवेश के अवसरों एवं जनहितकारी पहलों की जानकारी प्रदर्शित...
26/09/2026

UPITS-2026 में बीडा (BIDA) के स्टॉल पर प्रमुख विकास परियोजनाओं, निवेश के अवसरों एवं जनहितकारी पहलों की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है।

आगंतुकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच बीडा के अधिकारीगण एवं Invest UP के उद्यमी मित्रों द्वारा बीडा की विकास योजनाओं एवं औद्योगिक संभावनाओं से अवगत कराया जा रहा है।

मा० श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जी, मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन०आर०आई० तथा निवेश प्रोत्साहन, उत्तर ...
26/09/2026

मा० श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जी, मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन०आर०आई० तथा निवेश प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2026 (UPITS-2026) में बीडा के स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन उपरान्त मा० मंत्री जी ने सीईओ बीडा के साथ बीडा स्टॉल का अवलोकन किया। बीडा मास्टर प्लान के 3D मॉडल की सहायता से मा० मंत्री जी को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर बीडा के अधिकारीगण एवं इन्वेस्ट यूपी के उद्यमी मित्र उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को सीईओ महोदय की अध्यक्षता में एसीईओ बीडा, उत्तर प्रदेश कौशल विका...
18/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को सीईओ महोदय की अध्यक्षता में एसीईओ बीडा, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारियों एवं बीडा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीडा क्षेत्र के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

प्रथम चरण में बीडा क्षेत्र के 300 युवाओं को तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस पहल का उद्देश्य बीडा क्षेत्र के युवाओं की रोजगारपरक दक्षताओं को विकसित कर उन्हें भविष्य के औद्योगिक एवं रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना है।
#सेवा_संकल्प_अभियान

श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
14/09/2026

श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आज दिनांक 05/09/2026 को सीईओ महोदय ने विशेष कार्याधिकारी श्री सौम्य मिश्रा की उपस्थिति में बीडा क्षेत्र के ग्राम बाजना, ...
05/09/2026

आज दिनांक 05/09/2026 को सीईओ महोदय ने विशेष कार्याधिकारी श्री सौम्य मिश्रा की उपस्थिति में बीडा क्षेत्र के ग्राम बाजना, अमरपुर एवं इमिलिया का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें भू-अर्जन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें बीडा क्षेत्र के प्रस्तावित विकास कार्यों से होने वाले लाभों जैसे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों का सृजन, सड़कों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं में गुणात्मक सुधार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  #शिक्षक_दिवस
05/09/2026

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

#शिक्षक_दिवस

Address

Block-A, Kisan Bazar, Talpura
Jhansi
284001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bundelkhand Industrial Development Authority -BIDA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share