01/08/2024
आज दिनांक 1 अगस्त 2024 को जींद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले खंड जींद व अलेवा मैं विधायक आदर्श ग्राम योजना व मनरेगा स्कीम के तहत चल रहे विकास कार्य की समीक्षा की ।
बैठक में श्री पोशन कल्याण कार्यकारी अभियंता पंचायती राज जींद, श्री राकेश कुमार कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा जींद , श्रीमती रेखा एबीपी ओ जींद , के साथ-साथ जींद व अलेवा के उपमंडल अधिकारी पंचायती राज व कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया।
24/07/2024
जिला परिषद की सीईओ ने गांव ईंटल कलां में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छ जीवन जीने का संदेश
साफ- सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू: जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण
जींद 24 जुलाई। जिला परिषद की सीईओ डाॅ. किरण ने बुधवार को गांव ईंटल कलां में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और जब खुद परिषद की सीईओ झांडु उठाकर सफाई कर रही थी वहां आसपास के ग्रामीण भी झांडु उठाकर गलियों की सफाई करने लगे। ग्रामीणों ने जिला परिषद की सीईओ से कहा कि हम अब प्रशासन द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग करेंगे और कहीं पर भी गांव में गंदगी नहीं रहने देगें। स्वच्छता अभियान के तहत गलियों, व्यायामशालाओं, पार्क व अन्य सार्वजनिक जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया।
जिला परिषद की सीईओ डाॅ. किरण सिंह ने कहा कि साफ सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है। अस्वच्छता या गंदगी हमारे आस-पास के वातावरण एवं जीवन को प्रभावित करती है। हमें व्यक्तिगत व आस-पास भी साफ-सफाई रखनी चाहिए। अस्वच्छता से रोगियों की संख्या बढ़ती है,जिससे हमारे को आर्थिक हानि के साथ-साथ जन हानि भी होने का अंदेशा बनता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही भारत को उन्नति की ओर लेकर जाएगी, यह आमजन के साथ-साथ सरकार व प्रशासन का एक बहुत बडा कदम है। स्वच्छता से ही भारत अन्य देशों से ज्यादा अच्छा व आर्थिक मामलों में ऊंचा होने को अग्रसर है।
उन्होंने विभिन्न संस्थाओं एवं आमजन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में हिस्सा लेकर श्रमदान करने और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए किए जाने वाले प्रयत्नों की सराहना की है। स्वच्छता आज ‘जन-आंदोलन’ का रूप ले चुका है क्योंकि इसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी आगे आकर साफ-सुथरा भारत बनाने का प्रण किया है। इस अवसर पर मनरेगा के परियोजना अधिकारी राकेश भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा लाठर, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुलोचना कून्डू, गांव के सरपंच रामनिवास, एबीपीओ रेखा, ग्राम सचिव विजेन्द्र व अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
................
24/07/2024
जिला परिषद की सीईओ डाॅ. किरण ने ली स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक
अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग करें तत्परता से कार्य
जींद 24 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर गांव में सामन्यतः जहां लोग कूड़ा करकट डालते है, उन स्थानों की पहचान करे और समुदाय हाॅट स्पाॅट की पहचान कर उनकी प्राथमिकता निर्धारित करें। स्कूलों में स्वच्छता अभियान को लेकर वाॅल पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन इत्यादि की प्रतियोगिताएं करवाएं।
जिला परिषद की सीईओ डाॅ. किरण ने यह निर्देश बुधवार को अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लें और गांव के सरपंचों को निर्देश दें कि वे गांवों में भी अपने स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए, जब हम अपने आस- पास स्वच्छता रखेंगे तभी हमारा जीवन स्वच्छ रहेगा। ग्राम पंचायत में पंचायत सदस्यों, स्कूली बच्चों, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, स्वयं सहायता समूहों, जल एवं स्वच्छता कमेटी के सदस्यों के साथ स्वच्छता रैलियों का भी आयोजन करें ताकि आमजन को स्वच्छता बारे जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता पोशन, बीडीपीओ शमशेर, जितेन्द्र, मनरेगा के परियोजना अधिकारी राकेश भारद्वाज विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
.................
12/04/2024
आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 को माननीय डॉ किरण सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद/डीआरडीए, जींद की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला जींद के समस्त बीडीपीओ की मीटिंग ली गई तथा मीटिंग के माध्यम से जिला जींद में ग्रामीण स्तर पर पिछले 10 सालों में करवाए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट देने बारे निर्देश दिए गए।
05/04/2024
दिनांक 5 अप्रैल 2024 को जिला जींद में माननीय डॉ किरण सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद/डीआरडीए, जींद की अध्यक्षता में जन संवाद पोर्टल बारे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे जिला जींद के समस्त खंड विकास एवम पंचायत अधिकारी, समस्त उपमंडल अधिकारी पo राo व समस्त सम्बन्धित कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्य मुख्यालय से माननीय chief engineer द्वारा पोर्टल बारे प्रशिक्षण दिया गया।
01/04/2024
एक व्यक्ति के रक्तदान से मिलेगा तीन लोगो को जीवनदान - डॉ० किरण सिंह
ग्राम पंचायत ईंटल कलां द्वारा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 31 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ० किरण सिंह ने मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजन चिल्लाना व राष्ट्रपति अवार्डी सुभाष ढिगाना मौजुद रहें। जबकि गांव के सरपंच रामनिवास नाडिया ने रक्तदान शिविर की अध्यक्षता की। एच०सी०एस०अधिकारी डॉ० किरण सिंह ने रिबन काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया व रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए कहा की, रक्त का कोई दुसरा विकल्प नही है यह सबसे पुनित कार्य है इसलिए इसको महादान भी कहा गया है उन्होनें कहा की अब नागरिक हस्पताल जीन्द के ब्लड बैंक में भी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू हो चुकी है जिससे मरीजो को अब हस्पताल में ही प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध होगी। अब एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगो को जीवनदान मिलेगा। उन्होनें रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
28/03/2024
आज दिनांक 28-3-2024 को माननीय डॉ किरण सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद/DRDA, जींद की अध्यक्षता में जिला जींद में स्थापित योग व्यायामशालाओं की कमियों को दूर करने बारे आयुष विभाग के साथ बैठक ली गई ।
15/03/2024
आज दिनांक 15-3-2024 को माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद/DRDA, जींद की अध्यक्षता में PO मनरेगा व समस्त ABPOs जिला जींद व लेखा सहायक मनरेगा की मीटिंग बुलाई गई व मनरेगा योजना के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
14/03/2024
आज दिनांक 14.3.2024 को माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद/DRDA जींद की अध्यक्षता में जन संवाद बारे समस्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला जींद व समस्त समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी, जिला जींद की वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से मीटिंग ली गई।
14/03/2024
आज दिनांक 14-3-2024 को MPLAD योजना के तहत 193.73 लाख की राशि से 42 विकास कार्यों का शिलान्यास श्री रमेश चंद्र कौशिक माननीय सांसद लोकसभा सोनीपत के कर कमलों द्वारा माननीय उपायुक्त जींद, अतिरिक्त उपायुक्त जींद व माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद/DRDA, जींद द्वारा किया गया।
11/03/2024
दिनांक 11 मार्च 2024 को जिला जींद में माननीय डॉ किरण सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद/drda जींद की अध्यक्षता में ड्रोन दीदी पी0एम0 सम्वाद कार्यक्रम आयोजित करवाया गया ।
11/03/2024
दिनांक 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला जींद में माननीय डॉ किरण सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद/drda जींद की अध्यक्षता में तथा माननीय विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में जिला जींद में लखपति दीदी महा सम्मेलन का आयोजन किया गया ।