Jind City

Jind City

Share

Jind heart Of Haryana
the page is free from poltical and cast biasing .. we have no connection with any party n cast .

Jind ,Jind City , Jind district , Haryana , 126102 , rani talab , Jyanti devi mandir जींद , जींद शहर , जिला जींद हरियाणा ,Heart Of Haryana , HR 31 , Pandu Pindara

03/06/2026

जिला जींद का लिंगानुपात फिर से कम हुआ l
जींद का लिंगानुपात मई माह तक 860 हो गया है l
यह बहुत ही चिंताजनक है l
क्या गर्भ में लिंग चयन अभी भी जींद में हो रहा है l
या लोग बाहर लिंग चयन करवाने के लिए जाते है l
इतनी विशेष ध्यान के बाद भी क्यों नहीं बढ़ पा रहा लिंगानुपात

03/06/2026

हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1950 से प्राप्त की जा सकती है जानकारी --विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए प्रशासन ने स्थापित करवाया हेल्पडेस्क,: डॉ वैशाली शर्मा
-जिले में एसआईआर को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ वैशाली शर्मा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर कोई भी मतदाता हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1950 से जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा एसआईआर को लेकर नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पडेस्क भी स्थापित करवाया गया है। 15 जून से 14 जुलाई तक चलने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण की जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वैशाली शर्मा बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक को संबोधित कर रही थी। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त डाॅ वैशाली शर्मा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके पूरी जानकारी साझा की जा चुकी है। इसके अलावा सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और साथ-साथ वोटरों के मैपिंग का कार्य भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जनता तक विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि 5 जून से 10 जून तक सभी बीएलओ को विभाग की तरफ से ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद 15 जून से 14 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान बताया जाएगा कि किस वोटर से कौन सा फॉर्म और कैसे भरवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनका वोट 2002 में बना हुआ है, उन्हें 2002 वाला डाटा भरना होगा। जिन वोटरों का वोट 2002 के बाद बना है उन्हें अपने परिजनों (माता-पिता, दादा-दादी) का डाटा भरना होगा। जो वोटर गांव-शहर से बाहर रहते हैं, उनके परिवारजन उनका फार्म भरकर बीएलओ को जमा करवा सकते हैं।

Photos from Jind City's post 03/06/2026

नरवाना में हिसार रोड़ फाटक के पास एक 30 -32 वर्षीय युवक अर्ध बे*होशी की हालत में पु*लिस को मिला था, पुलि*स युवक को नागरिक अस्पताल नरवाना में लेकर गयी थी। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए जींद नागरिक अ*स्पताल में रै*फर कर दिया था। डॉक्*टरों ने उसे मृ^त घोषित कर दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का श*व जींद हॉस्पिट*ल में रखा हुआ है।
किसी को इस बारे में पता हो, तो शहर थाना नरवाना के SHO से 8814011516 पर सम्पर्क करें।
इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि इस युवक के बारे में पता चल सके

02/06/2026
02/06/2026

जींद की नई डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने संभाला कार्यभार।
- केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा
-जींद में नई उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने संभाला पदभार
जींद, 2 जून। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को जींद जिले की उपायुक्त (डीसी) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कार्यभार संभालने के उपरांत अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्षों का साथ और सहयोग होना बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है। उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ जिले के विकास, जनसेवाओं की गुणवत्ता तथा प्रशासनिक कार्यों की प्रगति को लेकर भी चर्चा की और कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बता दें कि वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपनी प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत पुन्हाना (मेवात) में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) के रूप में की थी। इसके पश्चात उन्होंने नारायणगढ़ में एसडीएम, करनाल में एडीसी कुरुक्षेत्र में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) आदि महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण करनाल नगर निगम आयुक्त से बतौर उपायुक्त जींद हुआ है।
........................

01/06/2026

जिला प्रशासन ने डीसी का तबादला होने पर दी भावभीनी विदाई
जींद, 1 जून। जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए के सभागार में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका रानी, डी आर ओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियो ने भाग लेते हुए डीसी के कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों, प्रशासनिक नेतृत्व तथा जनहित में दिए गए योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में विकास कार्यों को नई गति प्रदान की तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी। उन्होंने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया और जनता तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में विभिन्न विकास परियोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया, जिससे जिले को अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुईं।
नगराधीश मोनिका रानी ने कहा कि डीसी का कार्यकाल जनकल्याण, सुशासन और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उन्होंने प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सदैव प्राथमिकता दी, जिसके कारण वे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय रहे।
समारोह के दौरान डीआर ओ राजकुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।
अपने संबोधन में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिला वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की सफलता टीम भावना, सहयोग एवं जनविश्वास पर आधारित होती है। जिले में कार्य करते हुए उन्हें सभी का भरपूर सहयोग एवं स्नेह मिला, जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे।
उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ समाज एवं देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

01/06/2026

50 seats के लिए bahut बढ़िया l इसके साथ जिला जींद के रेसिडेंशियल के लिए कुछ प्रतिशत सीट आरक्षित भी करने का प्रयासरत रहना चाहिए

01/06/2026

प्रदेश में तीन नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी!

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आमजन तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

"इस फैसले के तहत गुरुग्राम, भिवानी और हिसार जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय आबादी को सीधे तौर पर आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।" - आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री

31/05/2026

हेल्प 🙏🙏
Missing
Tarun Jain s/o sh Hansraj jain
Pillukhera se lapta h ,
यदि किसी को कोई जानकारी मिले तो कृपया इस नंबर पर सुचित करें

98966 69512

31/05/2026

एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय महिला कुश्ती टीम की सभी 6 पहलवान हरियाणा से भारत की बेटियाँ हैं। हमे अपनी बेटियों पर गर्व है

🔹 50 किग्रा – दीपांशी राठी
🔹 53 किग्रा – अंतिम पंघाल
🔹 57 किग्रा – मनीषा भनवाला
🔹 62 किग्रा – मानसी अहलावत
🔹 68 किग्रा – निशा दहिया
🔹 76 किग्रा – प्रिया मलिक

सभी को हार्दिक बधाई। हमें विश्वास है कि ये सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करेंगी।

🇮🇳 🤼‍♀️💪🏻

Want your business to be the top-listed Government Service in Jind?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Jind
126102