07/04/2026
जय माता दी
आप सभी भक्तों से निवेदन है कि चुलकाना धाम के लिए बस दिनांक 12 अप्रैल 2026, (रविवार) प्रात 7:30 बजे सनातन धर्मशाला नजदीक रेलवे फाटक से चलेगी।
*पहले 45 सीट बुकिंग को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
*सीट बुकिंग के लिए आईडी कार्ड की व्यवस्था की गई है,जिस भी श्रद्धालू को सीट बुकिंग करवानी हो कृपा उसे आईडी कार्ड अवश्य दिलवाए।
*बस का समय प्रातः 7:30 बजे का है, अगर कोई श्रद्धालु इस समय से लेट आता है तो उसकी समिति की कोई जिम्मेदारी नही होगी।
*श्रद्धालु की सीट बुकिंग के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य है, बिना आईडी कार्ड के बस में जगह नही मिलेगी।
*सीट बुकिंग के पश्चात आईडी कार्ड की जिम्मेदारी श्रद्धालु की होगी। आईडी कार्ड खो जाने की स्थिति में 500 रु जुर्माना श्रद्धालु को जमा करना होगा।
*एक आईडी कार्ड पर एक ही श्रद्धालु को प्रवेश मिलेगा।
आईडी कार्ड अभिषेक जैन की दुकान पुरानी अनाज मंडी मे उपलब्ध है। जिस किसी को भी सीट बुकिंग करानी है वो अभिषेक जैन की दुकान पर जाकर सीट बुक कराकर आईडी कार्ड प्राप्त करे।
धन्यवाद।।
जय माता दी
जय श्री श्याम
25/03/2026
जय माता दी
बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम (भंडारा एवं कीर्तन) का आयोजन समिति द्वारा 2 अप्रैल 2026 (वीरवार) को अग्रसेन धर्मशाला धड़ोली रोड पिल्लूखेड़ा मंडी में किया जा रहा है, जिसमे भंडारा प्रसाद का समय प्रात: 10:30 बजे से प्रभु इच्छा तक एवं कीर्तन का समय दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा। बाबा का गुणगान जतिन धवन एंड पार्टी जींद द्वारा किया जाएगा। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम के लिए पुरजोर कौशिश करें। सभी इस कार्यक्रम के लिए अपने मिलने जुलने वालो को निमंत्रण दें और कार्यक्रम में सभी सपरिवार उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
धन्यवाद।
जय माता दी
15/03/2026
जय माता दी
आप सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में बनभौरी धाम की निःशुल्क यात्रा के लिए बस दिनांक 22 मार्च 2026, (रविवार) प्रात 7:00 बजे सनातन धर्मशाला नजदीक रेलवे फाटक से चलेगी।
*पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
*सीट बुकिंग के लिए आईडी कार्ड की व्यवस्था की गई है,जिस भी श्रद्धालू को सीट बुकिंग करवानी हो कृपा उसे आईडी कार्ड अवश्य दिलवाए।
*बस का समय प्रातः 7:00 बजे का है, अगर कोई श्रद्धालु इस समय से लेट आता है तो उसकी समिति की कोई जिम्मेदारी नही होगी।
*श्रद्धालु की सीट बुकिंग के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य है, बिना आईडी कार्ड के बस में जगह नही मिलेगी।
*सीट बुकिंग के पश्चात आईडी कार्ड की जिम्मेदारी श्रद्धालु की होगी। आईडी कार्ड खो जाने की स्थिति में 500 रु जुर्माना श्रद्धालु को जमा करना होगा।
*एक आईडी कार्ड पर एक ही श्रद्धालु को प्रवेश मिलेगा।
आईडी कार्ड अभिषेक जैन की दुकान पुरानी अनाज मंडी मे उपलब्ध है। जिस किसी को भी सीट बुकिंग करानी है वो अभिषेक जैन की दुकान पर जाकर सीट बुक कराकर आईडी कार्ड प्राप्त करे।
धन्यवाद।।
जय माता दी
27/02/2026
कल दिनांक 26 फरवरी 2026 को जैन स्थानक पिल्लूखेड़ा मंडी में समिति के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो कि आप सभी के अथक प्रयास के बाद सफल हो पाया। बहुत से साथियों ने रक्त दान करके अपना योगदान दिया। आप सभी का धन्यवाद।
21/02/2026
जय माता दी,
आगामी 26 फरवरी 2026 दिन वीरवार प्रात: 10 बजे जैन स्थानक पिल्लूखेड़ा मंडी के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन समिति के द्वारा किया जा रहा है, जिसमे कैप्टन योगेश बैरागी मुख्य अतिथि एवं डॉ मंजीत धीमान जी सम्मानित अथिति के रूप में शिरकत करेंगी। अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दें। सभी कार्यक्रम के लिए भरपूर जोर लगाएं एवं ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 26 तारीख को प्रातः 10 बजे जैन स्थानक पिल्लूखेड़ा मंडी में पहुँच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करें।
धन्यवाद।
जय माता दी
07/12/2025
Booking Open For 14th December
जय माता दी
आप सभी भक्तों से निवेदन है कि चुलकाना धाम यात्रा के लिए बस दिनांक 14 दिसंबर 2025, (रविवार) प्रात 8 बजे सनातन धर्मशाला नजदीक रेलवे फाटक से चलेगी।
*पहले 45 सीट बुकिंग को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
*सीट बुकिंग के लिए आईडी कार्ड की व्यवस्था की गई है,जिस भी श्रद्धालू को सीट बुकिंग करवानी हो कृपा उसे आईडी कार्ड अवश्य दिलवाए।
*बस का समय प्रातः 8 बजे का है, अगर कोई श्रद्धालु इस समय से लेट आता है तो उसकी समिति की कोई जिम्मेदारी नही होगी।