BJP Pillu Khera Mandal

BJP Pillu Khera Mandal

Share

official page P***u Khera Mandal

Photos from BJP P***u Khera Mandal's post 08/03/2026

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 21 व 22 मार्च को, तैयारियों को लेकर पिल्लूखेड़ा मंडल में बैठक

पिल्लू खेड़ा मंडल में भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर पिल्लू खेड़ा नई अनाज मंडी दुकान नंबर 66 पर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालवा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक विजय पाल सिंह एडवोकेट तथा मंडल प्रभारी सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 21 व 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर महान राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी संगठन और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं तथा उनके द्वारा दिया गया एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाता है।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल, कार्यकर्ताओं के पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, आवागमन, मंच व्यवस्था, स्वागत तथा प्रचार-प्रसार जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, जनसंपर्क की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कार्यों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला, मंडल महामंत्री सोहन सिंह (सोनू रजाना), सोमपाल शर्मा, सुंदर हाड़वा पूर्व मंडल अध्यक्ष, बलराज, रविन्द्र शर्मा, प्रवीण मंडल महामंत्री सफीदों, जगदीश जामनी, जयभगवान शर्मा और अन्य मौजूज व्यक्तियों ने बैठक में भाग लिया।
Phanindranath Sharma CMO Haryana BJP Haryana
#पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय_प्रशिक्षण_महाभियान2026 #मंडल_प्रशिक्षण_कार्यशाला

Photos from BJP P***u Khera Mandal's post 25/10/2025

आज पिल्लू खेड़ा मंडल की सनातन धर्मशाला पिल्लु खेड़ा मंडी में भाजपा पार्टी का “सरल ऐप डाउनलोड सेमिनार” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र कालवा जी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में मण्डल संयोजक श्री संदीप घोघड़ियां जी और जिला महामंत्री सरदार जितेन्द्र सिंह रोड ने के शिरकत की।

आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि आप भी तुरंत अपने मोबाइल में “Connect with Narendra Modi जी” से जुड़ें और सरल ऐप डाउनलोड करें।यह ऐप संगठनात्मक कार्यों को डिजिटल रूप में सरल और सुलभ बनाता है।

📱 Android यूज़र्स के लिए लिंक:
👉 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.saral.application

🍎 Apple यूज़र्स के लिए लिंक:
👉 https://apps.apple.com/in/app/saral-app/id1623148514

14/09/2025

जय श्री राम

30/08/2025

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से करेंगे संवाद।

दिनांक: 31 अगस्त, 2025
समय: सुबह 11:00 बजे

आप सब भी अपने-अपने बूथ पर अपनी बूथ समिति और बूथ के अपने परिवारजनों के साथ "मन की बात" कार्यक्रम को अवश्य सुनें।

***ukheramandalbjp

09/07/2025

भारतीय जनता पार्टी, जिला जींद के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पिल्लू खेड़ा मंडल की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

06/07/2025

मां भारती के सपूत, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं।

आपने 'एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगे' के ध्येय की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त किया और अखंड भारत की प्रेरणा दी। आपके प्रखर विचार, चिंतन एवं कृतित्व आगामी पीढ़ियों को मां भारती की सेवा के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देते रहेंगे।
BJP Haryana Mohan Lal Badoli Nayab Saini Narendra Modi Phanindranath Sharma Adv Tijender Singh Dhull
#डॉ_श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी

Photos from BJP P***u Khera Mandal's post 20/06/2025

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को समर्पित "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता राजवीर रोहिल्ला और जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा योगिता भारद्वाज ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिल्लु खेड़ा मंडल अध्यक्ष श्री महेन्द्र कालवा जी ने की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुन्दर हाड़वा जी, मंडल महामंत्री सोहन सिंह रजाना, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख,बूथ अध्यक्ष एवं श्रेष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इन 11 वर्षों में मोदी जी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

BJP Haryana Nayab Saini Mohan Lal Badoli

Photos from BJP P***u Khera Mandal's post 06/06/2025

आज पिल्लु खेड़ा मंडल में मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालवा जी की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि BJP Haryana के जिला अध्यक्ष श्री Adv Tijender Singh Dhull जी और "एक देश एक चुनाव" के प्रदेश संयोजक Vijay Pal Singh Advocate जी ने शिरकत की और बैठक में के प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला का भी विशेष मार्गदर्शन मिला। इस बैठक में अबतक तक किए गए कार्य और आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर विगत 11 वर्षों में देश में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन, विकास की गति, जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर आधारित शासन की उपलब्धियों को साझा किया। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका ने यह सिद्ध कर दिया कि आने वाला समय भी जनसेवा और विकास का ही होगा।

संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक की तैयारी और जनता के बीच केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प के साथ यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा। इस सफल कार्यक्रम के लिए आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता साथियों का आभार एवं धन्यवाद।

18/05/2025

जींद जिला के BJP Haryana के पिल्लू खेड़ा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी।
***ukheramandal

Photos from BJP P***u Khera Mandal's post 22/10/2024

*SC आरक्षण में वर्गीकरण की घोषणा पर DSC समाज के प्रबुद्धजनों ने आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में पहुंचकर सरकार के इस फैसले पर अपना आभार प्रकट किया।*

*माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए SC वर्गीकरण के फैसले को लागू करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है।*

*DSC समाज के मेरे परिवारजनों को बधाई।*

*CM NAYAB SAINI JI*

22/10/2024

माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी ने कहा हरियाणा के मेरे परिवारजनों के लिए CM हाउस के दरवाजे 24 घंटे खुले थे,खुले हैं और खुले रहेंगे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jind?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Jind
126113