Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana

Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana, Social service, Jind.


प्रदेश की जानी-पहचानी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजि. हरियाणा पिछले कई वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के नेतृत्व में समाज सेवा के कार्यो में जुटी है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज रजि. हरियाणा का हेड ऑफिस जींद में है।

04/06/2026

बडे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि बर्तन एसोसिएशन जीन्द के पूर्व प्रधान जितेन्द्र कुमार जैन का देहांत हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 जून को दोपहर 1 बजे श्री बनखंड महादेव हांसी रोड जींद पर किया जाएगा।

Photos from Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana's post 31/05/2026

जाम की समस्या को देखते हुए रोहतक रोड बाईपास पर जल्द लगाई जाए रेड लाइट : राजकुमार गोयल

जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने रोहतक रोड बाईपास स्थित कबीर चौक पर जल्द से जल्द ट्रैफिक रेड लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

गोयल ने बताया कि इस संबंध में वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रख चुके हैं। प्रशासन द्वारा भी उन्हें आश्वासन दिया गया है कि यहां जल्द ही रेड लाइट स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और सुगम यातायात के लिए ऐसे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था बेहद जरूरी है। गोयल ने याद दिलाया कि पुराने बस स्टैंड के सामने भी उन्होंने लंबे समय तक रेड लाइट लगाने की मांग उठाई थी जिसके बाद वहां ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ। राजकुमार गोयल ने विश्वास जताया कि प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए रोहतक रोड बाईपास स्थित कबीर चौक पर भी जल्द रेड लाइट लगाकर लोगों को राहत प्रदान करेगा।

25/05/2026

हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता जी को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा समाज और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करें। आपका जीवन सुख, समृद्धि और यश से परिपूर्ण रहे।

#जन्मदिवस_की_हार्दिक_शुभकामनाएं #ज्ञानचंद_गुप्ता #राजकुमार_गोयल

Photos from Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana's post 24/05/2026

रोहतक रोड़ पर सप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन, समापन समारोह में राजकुमार गोयल ने की प्रमुख तौर पर शिरकत

जींद : रोहतक रोड स्थित शिव मंदिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथामृत का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और दीपदान कार्यक्रम में भाग लिया। समापन अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गोयल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं और समाज में भाईचारा एवं सद्भावना को मजबूत बनाते हैं। यह आयोजन गीता-भागवत प्रचार सेवा ट्रस्ट वृंदावन के मार्गदर्शन में शकुंतला वैष्णवी एवं राजेंद्र वैष्णव परिवार द्वारा करवाया गया। कथा वाचक इंदु वैष्णवी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

प्रतिदिन आयोजित दीपदान कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में दीपों की जगमगाहट ने आध्यात्मिक माहौल को और अधिक दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना था। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा आयोजकों ने सभी सहयोगियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

17/05/2026

🎂 जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया 🎂

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष, अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा के स्टेट प्रवक्ता, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के स्टेट प्रवक्ता, इंटरनेशनल वेलफेयर समिति के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार, Ph.D., LLB धारक, सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रेरणास्त्रोत, मधुरभाषी, सहनशील, क्रियाशील, कर्मठ एवं यशस्वी व्यक्तित्व के धनी, गरीबों के सुख-दुख के सच्चे साथी आदरणीय @डॉ. राजकुमार गोयल जी का जन्मदिन आज सभी पदाधिकारियों एवं साथियों द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर @डॉ. राजकुमार गोयल जी ने अपने करकमलों से केक काटकर समारोह की शुरुआत की। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं साथियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि, निरंतर सफलता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयाँ प्राप्त हों। आप इसी प्रकार अपनी सकारात्मक सोच, कर्मठता एवं सेवाभाव से समाज को नई दिशा देते रहें तथा सबके सुख-दुख में सहभागी बनकर प्रेरणा स्रोत बने रहें।

🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

15/05/2026

गौरव जैन की मौत बेहद दुखद, मामले की निष्पक्ष जांच हो : राजकुमार गोयल

जीन्द : जींद में 21 वर्षीय गौरव जैन की स्विमिंग पूल में गिरने से हुई संदिग्ध मौत के मामले पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में एक होनहार युवक का यूं असमय चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। राजकुमार गोयल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गौरव अपने पिता का इकलौता बेटा था और इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि माता पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए ताकि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। राजकुमार गोयल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

14/05/2026

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत आज भी समाज को एकता, सेवा और संस्कार की राह दिखाते हैं।

11/05/2026

बदमाशों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने जीन्द एसपी का जताया आभार, कहा एसपी कुलदीप सिंह की कार्यशैली से व्यापारियों में बढ़ा विश्वास

जींद : नरवाना में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने जींद के एसपी कुलदीप सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जींद पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई से जिले के व्यापारियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

राजकुमार गोयल ने कहा कि नरवाना में व्यापारी नरेश जैन से हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगना बेहद गंभीर मामला था। बदमाश भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जींद पुलिस ने बिना समय गंवाए तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया इनपुट के आधार पर पूरी गैंग को पकड़कर यह साबित कर दिया कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गोयल ने कहा कि व्यापारी वर्ग आज जींद एसपी कुलदीप सिंह की कार्यशैली से पूरी तरह संतुष्ट है। जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर जिस तरह लगातार सख्ती दिखाई जा रही है उससे आम नागरिकों में भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

गोयल ने कहा कि कुलदीप सिंह ऐसे पुलिस अधिकारी हैं जिनका बदमाशों में खौफ है वहीं आमजन के बीच उनकी छवि बेहद सरल और संवेदनशील अधिकारी की बनी हुई है। गोयल ने कहा कि जींद एसपी केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही नहीं करते बल्कि आम लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान करने का प्रयास भी करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक आसानी से अपनी बात पुलिस प्रशासन तक पहुंचा पा रहे हैं जो एक अच्छी कानून व्यवस्था की पहचान है। गोयल ने यह भी कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब जींद पुलिस ने इतनी तेजी से कार्रवाई की हो। कुछ माह पहले भी व्यापारी नरेश जैन की दुकान पर गोली चलाकर फिरौती मांगने की घटना सामने आई थी। उस समय भी जींद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया था।

राजकुमार गोयल ने कहा कि किसी भी जिले में व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और जींद पुलिस इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी पुलिस प्रशासन इसी प्रकार सक्रिय रहकर रंगदारी, फिरौती और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाएगा ताकि जिले का व्यापारी वर्ग बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सके।

Photos from Akhil Bhartiya Aggarwal Samaj, Haryana's post 10/05/2026

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर डॉ. राजकुमार गोयल ने जताई चिंता, बोले शासन और प्रशासन तुरंत निकाले कोई समाधान, शहर में बढ़ते कचरे के ढेर से लोगों का जीना हुआ मुश्किल, बीमारियों का खतरा बढ़ा, गोयल का कहना सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में निभाते है महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी मांगों को नजर अंदाज नही किया जाना चाहिए, उनसे बातचीत कर जायज मांगों का समाधान निकाला जाना चाहिए ताकि हड़ताल समाप्त हो सके और शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा सामान्य हो सके

जींद : नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बिगड़ते हालात को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

राजकुमार गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब पूरे शहर में साफ दिखाई देने लगा है। सड़कों पर फैली गंदगी के कारण वातावरण दूषित हो रहा है और बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और शासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई ​व्यवस्था लं​बे समय तक प्रभावित रहने से आम लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। गंदगी के कारण मच्छरों और बदबू की समस्या बढ़ रही है, जिससे डेंगू, वायरल, उल्टी-दस्त और अन्य संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने शासन और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत कर उनकी जायज मांगों का समाधान निकाला जाए ताकि हड़ताल समाप्त हो सके और शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा सामान्य हो सके। उन्होंने कहा कि शहर की जनता भी इस स्थिति से परेशान है और लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द सफाई कार्य शुरू हो। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

राजकुमार गोयल ने शासन और प्रशासन से विशेष अपील करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों से तुरंत बातचीत की जाए और उनकी मांगों को पूरा किया जाए ताकि सफाई कर्मचारी अपनी हड़ताल वापस ले सकें और शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर आ सके। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए शासन और प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि शहर को गंदगी और बीमारियों से बचाया जा सके।

09/05/2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. #सुब्रत_गुप्ता जी को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का #सलाहकार नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 1990 बैच के बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी रहे सुब्रत गुप्ता हाल ही में विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान निर्वाचन आयोग के स्पेशल रोल #ऑब्जर्वर भी रहे थे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Jind?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Jind
126102