02/10/2026
प्रदर्शन एवं खाद्य प्रसंस्करण केंद्र, जींद ने गांव रूपगढ में 02 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के अवसर प्रदान करना था। उन्हें उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के महत्व से अवगत कराया गया। सेमिनार के पश्चात, प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। CMO Haryana, Directorate of Horticulture, Panchkula, Haryana, DPR Haryana