13/11/2026
उत्कृष्ट पुलिसिंग, पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर अपराध पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है।
NCRB Data के अनुसार 92.03 के बेहतरीन स्कोर के साथ राजस्थान ने देश भर में छठा स्थान हासिल किया है।
दूसरी ओर, जिला कोटा ग्रामीण ने प्रशासनिक सुधार और कार्यकुशलता के कड़े मापदंडों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.16 अंकों के साथ संपूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यह सफलता हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
सुरक्षित राजस्थान, सशक्त राजस्थान की इस दिशा में राजस्थान पुलिस निरंतर अग्रसर है।