15/08/2026
*तहे दिल से दिया गया सम्मान और स्वागत*
आज मैं, मेरी पत्नी और हमारी बेटी इंग्लैंड से अपने देश भारत, अपने शहर जोधपुर पहुँचे। हमारी बेटी हमें लेने के लिए इंग्लैंड से आई थी और आज हमें छोड़ने के लिए भी साथ आई। बेटा बेटी, बहू और दामाद सभी इंग्लैंड में अपने जीवन में अच्छी तरह से स्थापित हैं।
जोधपुर पहुँचने पर रेलवे स्टेशन से लेकर घर तक परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने जिस आत्मीयता, स्नेह और सम्मान के साथ हमारा स्वागत किया, उसके लिए शब्द सचमुच कम पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी जिस-जिसको जैसी सुविधा मिली, उसी भाव से सभी ने अपना स्नेह और शुभकामनाएँ प्रकट कीं।
आप सभी के इस स्नेहपूर्ण स्वागत और अपनत्व को मैं तहे दिल से स्वीकार करता हूँ और हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका दिया हुआ सम्मान मेरे और मेरे परिवार के लिए केवल स्वागत नहीं, बल्कि जीवनभर याद रहने वाली एक खूबसूरत अनुभूति है।
जोधपुर वापस आने का एक बड़ा उद्देश्य यह भी है कि समाज और जनहित से जुड़ा जो कुछ कार्य आप सभी के सहयोग से अभी अधूरा रह गया था, उसे आगे बढ़ाकर पूरा करने का प्रयास करूँ। ईश्वर मुझे शक्ति दे कि मैं अपने समय और सामर्थ्य के अनुसार समाज के लिए कुछ उपयोगी कर सकूँ।
आप सभी का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे।�तहे दिल से धन्यवाद एवं आभार।
*अरविंद कुमार व्यास*�*सेवानिवृत्त RES*�*जोधपुर, राजस्थान*