17/09/2026
जन्मदिवस की बोहत बोहत बधाई एवं हार्दिक शुभ,मंगलकामनाएँ
उच्च शिक्षा के सर्वोच्च शिखर को स्पर्श करते हुए I.I.T. रुड़की से B.Tech., M.Tech. एवं Ph.D. की उपाधियाँ स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त करने के पश्चात, अपने ज्ञान, प्रतिभा और संपूर्ण जीवन को राष्ट्रसेवा के पवित्र संकल्प के लिए समर्पित करने वाले, हम सभी के प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक एवं आत्मीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड प्रांत के आदरणीय प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी भाई साहब को जन्मदिवस की अनंत एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌹🙏
आपका त्याग, तपस्या, अनुशासन, अध्ययनशीलता, सहज-सरल व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। आपके जीवन की प्रत्येक यात्रा हमें यह संदेश देती है कि ज्ञान और प्रतिभा का सर्वोत्तम उपयोग समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में ही निहित है।
ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें तथा राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए आपको निरंतर शक्ति, सामर्थ्य और ऊर्जा प्रदान करते रहें। भगवान बद्री-केदार जी की कृपा एवं आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।
आपका जीवन इसी प्रकार हम सभी को सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे।
जन्मदिवस पर आपको कोटिशः शुभकामनाएँ🌹🎂🙏
जय श्रीराम 🚩
Shalendra Kumar
Vishwa Samvad Kendra
Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS)
Vikrant Veer
विश्व हिन्दू परिषद
विश्व हिन्दू परिषद-उत्तराखण्ड
विश्व हिन्दू परिषद- बजरंगदल
विश्व संवाद केंद्र
Join Rss Roorkee