01/06/2026
इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम करने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हार्दिक बधाई! 🏆❤️
पूरे सीज़न में टीम ने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और अद्भुत टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और करोड़ों प्रशंसकों की मेहनत व विश्वास ने एक बार फिर सफलता की नई कहानी लिख दी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं।
31/05/2026
हमारे प्रिय भाई (फरदीन जी )आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनायें आने वाला प्रत्येक नया दिन आपके जीवन में अनेको सफलता एवं आपार खुशियां लेकर आए
यही कामना करता हूं आपके लिए मैं प्रभु परमेश्वर से
21/05/2026
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
देश के विकास, युवा शक्ति को सशक्त बनाने और आधुनिक भारत की नींव रखने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उनके विचार, दूरदर्शिता एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प हम सभी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
13/05/2026
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
12/05/2026
नर्सिंग सेवा से जुड़े सभी कर्मियों एवं नर्सों को 'अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।💐
स्नेह एवं करुणा की भावना के साथ मानवता की सेवा करने वाले नर्सिंग स्टॉफ के त्याग और प्रतिबद्धता को सादर नमन।
आपकी कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है।
#अंतर्राष्ट्रीय_नर्स_दिवस
10/05/2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री सी. जोसेफ विजय जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में तमिलनाडु विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे तथा प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा मिले।
Indian National Congress
10/05/2026
तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय चंद्रशेखर जी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह जनादेश सामाजिक न्याय, क्षेत्रीय स्वाभिमान और जनता की आकांक्षाओं की जीत है। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में तमिलनाडु विकास, प्रगतिशील सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा संविधान, संघीय ढांचे और जनता की आवाज़ को मजबूत करने वाली ताकतों का समर्थन किया है। इसी भावना के साथ हम तमिलनाडु की जनता के बेहतर भविष्य हेतु आपके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।
09/05/2026
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।