Jay mata di rura

Jay mata di rura

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jay mata di rura, Social service, rura, Kanpur.

30/03/2023
02/02/2023

*बजट बजट बजट_दर_बजट*
*वर्ष में अपनी औकात तो हमेशा याद रहती है लेकिन जब जब बजट आने का हल्ला होता है..*
*मिडिल क्लास आदमी एक उम्मीद लगाए अपने खुशियों की मृगमरिचिका में गोते लगाने लगता है.…*
★ *खैर "मिडिल-क्लास" होना भी किसी वरदान से कम नहीं है क्यों की जिंदगी में कभी बोरियत नहीं होती।*
*जिंदगी भर कुछ ना कुछ ऐसी आफत लगी ही रहती है जिसका समाधान सिर्फ ऊपर वाले के पास होता है।*
*मिडिल क्लास को न तो तैमूर जैसा बचपन नसीब होता है न अनूप जलोटा जैसा बुढ़ापा, फिर भी अपने आप में उलझते हुए व्यस्त और मस्त रहते है।*
★ *मिडिल क्लास होने का अपना फायदा है, चाहे बीएमडब्ल्यू का भाव बढ़े या ऑडी का या फिर नया आई फोन लाँच हो जाये।*
*चाहे अडानी का शेयर बढ़े घटे या अंबानी के लड़के की शादी हो उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता।*
★ *मिडिल क्लास लोगों की आधी जिंदगी तो झड़ते हुए बाल और बढ़ते हुए पेट को रोकने में ही चली जाती है।*
*बाकी आधी ज़िन्दगी ये तो "बहुत महँगा है" वो तो "बहुत महंगा है" बोलने में ही निकल जाती है।*
★ *मिडिल क्लास लोगों की "भूख" भी रेस्टोरेंट के रेट्स पर डिपेंड करती है।*
*दरअसल महंगे होटलों की मेन्यू-बुक में मिडिल क्लास इंसान 'फूड-आइटम्स' नहीं बल्कि अपनी "औकात" ढूंढ रहा होता है।*
★ *इनके जीवन में कोई वैलेंटाइन नहीं होता और बहुत खुशनसीब हुए तो बेलन भी नहीं होता।*
*सिर्फ ओढ़ी या कर्ज में मिली "जिम्मेदारियाँ" जिंदगी भर परछाईं की तरह पीछे लगी रहती हैं।*
★ *मध्यम वर्गीय दूल्हा-दुल्हन भी मंच पर ऐसे बैठे रहते हैं मानो जैसे किसी भारी सदमे में हों।*
*क्यों की मंच से उतरने के बाद के तूफान से होने वाली बर्बादी का उसे पैदायिशी भान होता है।*
★ *मिडिल क्लास आदमी की जिंदगी में खुशी लाने वाला एक ही मौका आता है, उसकी शादी।*
*जहां अमीर शादी के बाद विवाह स्थल से शान से निकल घर पहुंचते हैं वहीं मिडिल क्लास लोग शादी के बाद मंडप, फूल, टेन्ट बर्तन वालों का हिसाब किताब कर स्वयं ही जलील होकर निकल पाते हैं।*
★ *मिडिल क्लास बंदे को पर्सनल बेड और रूम भी शादी के बाद ही अलाॅट हो पाता है।*
★ *एक सच्चा मिडिल क्लास आदमी गीजर बंद करके तब तक नहाता रहता है जब तक कि नल से ठंडा पानी आना शुरू ना हो जाए।*
★ *रूम ठंडा होते ही AC बंद करने वाला मिडिल क्लास आदमी चंदा देने के वक्त नास्तिक हो जाता है और प्रसाद खाने के वक्त आस्तिक।*
★ *दरअसल मिडिल-क्लास तो चौराहे पर लगी घण्टी के समान है,,*
*जिसे लूली-लगंड़ी, अंधी-बहरी, अल्पमत पूर्णमत हर प्रकार की सरकार पूरा दम से बजाती है।*
★ *मिडिल क्लास को आज तक बजट में वही मिला है, जो अक्सर हम 🔔 मंदिर में बजाते हैं।*
*फिर भी हिम्मत करके मिडिल क्लास आदमी पैसा बचाने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन बचा कुछ भी नहीं पाता।*
★ *हकीकत में मिडिल आदमी की हालत पंगत के बीच बैठे हुए उस आदमी की तरह होती है जिसके पास पूड़ी-सब्जी चाहे इधर से आये, चाहे उधर से, उस तक आते-आते खत्म हो जाती है।*
★ *मिडिल क्लास के सपने भी लिमिटेड होते हैं।*
*"टंकी भर गई है, मोटर बंद करना है" "गैस पर दूध उबल गया है","चावल जल गया है", इसी टाईप के सपने आते हैं।*
★ *मिडिल क्लास आदमी दिल में अनगिनत सपने लिए बस चलता ही जाता है, चलता ही जाता है और एक दिन हसरतों का अंबार लिए चला जाता है।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

10/01/2023

🙏Jay mata di🙏

Want your business to be the top-listed Government Service in Kanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Rura
Kanpur
२०९३०३