Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar

Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar, Social service, Ratanlal Nagar, Kanpur.

भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख, अराजनैतिक, सामाजिक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों को अपनाते हुए मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों (संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि) में भारत के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है

Photos from Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar 's post 25/03/2026

🚩 श्री राम कथा महोत्सव – भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्म का अनुपम संगम 🚩

दिनांक 25 मार्च 2026, दिन बुधवार को पावन धरा राम लला मंदिर, रावतपुर कानपुर में पूज्य श्री दीपक देव जी महाराज (घाटमपुर, कानपुर देहात) के श्रीमुख से सम्पन्न हुई दिव्य राम कथा ने समस्त श्रद्धालुओं के हृदय को भक्ति-रस में सराबोर कर दिया।

शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक चले इस अलौकिक आयोजन में प्रभु श्रीराम की लीलाओं, आदर्शों एवं मर्यादाओं का ऐसा सुंदर वर्णन हुआ कि पूरा वातावरण “राममय” हो उठा।
लगभग 150 वर्षों से भी अधिक प्राचीन इस मंदिर की गरिमा और भी बढ़ गई, जब श्रद्धा, आस्था और भक्ति का सागर एक साथ उमड़ पड़ा।

यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का संवाहक बना, बल्कि हर श्रोता के अंतर्मन को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ गया।
, भावपूर्ण कथा वाचन और भक्तों की उपस्थिति ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।

इस पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, रतन लाल नगर, कानपुर शाखा के सौजन्य से 200 से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे आदरणीय अतिथि—
श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव जी

श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव जी

श्री आदित्य कुमार शुक्ला जी

साथ ही शाखा के समस्त दायित्व-धारी एवं सम्मानित सदस्य सपरिवार उपस्थित रहकर आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाया।

अंत में, यह दिव्य आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और संस्कारों के पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम भी बना।

🙏 जय श्री राम 🙏

सतीश चंद्र श्रीवास्तव
(शाखा अध्यक्ष)

सत्य प्रकाश श्रीवास्तव
(शाखा सचिव)

Photos from Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar 's post 26/01/2026

भारत विकास परिषद, रतन लाल नगर शाखा, कानपुर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ मार्गदर्शक आदरणीय श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव जी के निवास
SB-26, SBI कॉलोनी, रतन लाल नगर, कानपुर में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुआ।
तिरंगे के आरोहण के समय उपस्थित सभी सदस्यों के हृदय राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो उठे और “वंदे मातरम्” व “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति मय हो गया।

ध्वजारोहण उपरांत स्वल्पाहार का आयोजन आदरणीय श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव जी के निवास पर किया गया, जहाँ सभी सदस्यों ने आत्मीय वातावरण में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शोभा उस समय और भी बढ़ गई जब

श्रीमती शुभ्रा श्रीवास्तव भाभी जी एवं श्रीमती विमला दीक्षित जी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
उनके मधुर स्वरों में गूँजते राष्ट्रप्रेम के गीतों ने जन-जन के हृदय में देश के प्रति समर्पण और गर्व की भावना को और अधिक प्रबल किया।

यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस के महत्व को स्मरण कराने वाला रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक एकता का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

भारत माता की जय।
वंदे मातरम्। 🇮🇳

Photos from Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar 's post 24/01/2026

आज दिनाँक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार,
🌼 बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सेवा, संस्कार और समर्पण का महायज्ञ 🌼

ज्ञान, विद्या और सद्भाव की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की कृपा से बसंत पंचमी के इस अत्यंत शुभ एवं मंगलमय अवसर पर
भारत विकास परिषद, रतनलाल नगर शाखा द्वारा
HIG-312, गुरशरणअपार्टमेंट, रतनलाल नगर गुरुद्वारा के समीप
आयोजित विशाल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम
सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का एक अनुपम उदाहरण बना।

इस पुनीत सेवा आयोजन में 750 से अधिक व्यक्तियों को प्रेम, अपनत्व और आत्मीयता के साथ खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।

यह केवल भोजन वितरण नहीं था, बल्कि
➡️ भूखे को भोजन
➡️ जरूरतमंद को सम्मान
➡️ समाज को संवेदना
का सशक्त संदेश था।
इस सेवा महाअभियान को विशेष गरिमा प्रदान की
माननीय श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव जी (प्रांतीय अध्यक्ष)
एवं
आदरणीय श्री गिरिजेश कुमार मिश्रा जी (प्रांतीय महासचिव)
की विशेष उपस्थिति ने।

आप दोनों का मार्गदर्शन, प्रेरक विचार और स्नेहिल सहभागिता ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर परिषद के
प्रांत एवं शाखा के समस्त सम्मानित दायित्वधारियों,
सक्रिय सदस्यों,
एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह सिद्ध कर दिया कि
👉 जहाँ संकल्प सच्चा हो, वहाँ सेवा स्वतः सफल होती है।
खिचड़ी के प्रत्येक कण में
सेवा का भाव,
संगठन की शक्ति,
और मानवता की गरिमा
स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
भारत विकास परिषद की यह पहल यह दर्शाती है कि परिषद केवल विचारों की संस्था नहीं,
बल्कि कार्यों के माध्यम से समाज निर्माण करने वाला एक सशक्त मंच है।
इस पुनीत आयोजन में सहयोग देने वाली मातृ शक्ति और
सभी दानदाताओं,(श्रीमती शुभ्रा श्रीवास्तव, विमला दीक्षित, आशा त्रिपाठी,रेनू कपूर, श्री अमित बनर्जी,अमित कुमार निगम,अनुराग कटियार, विनोद तिवारी,सतीश चंद्र श्रीवास्तव )
व्यवस्थापक साथियों,
स्वयंसेवकों
एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के प्रति
हृदय से साधुवाद एवं आभार।

इस आयोजन की खास बात यह रही की सारा प्रसाद स्वम ही बनाया गया ।
माँ सरस्वती से प्रार्थना है कि
भारत विकास परिषद की यह सेवा यात्रा
निरंतर चलती रहे,
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे
और सेवा ही संस्कार है — इस भाव को और अधिक सुदृढ़ करे।
🙏 सेवा, सहयोग और समर्पण को नमन 🙏
सतीश चंद्र श्रीवास्तव
(शाखा अध्यक्ष )
सत्य प्रकाश श्रीवास्तव
(शाख सचिव)

13/01/2026
12/01/2026

स्वामी विवेकानंद जयंती – विचार, दीप और प्रेरणा का संगम

भारत विकास परिषद, रतन लाल नगर शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन श्री सुधीर कपूर जी के निवास पर अत्यंत गरिमामय, भावपूर्ण एवं प्रेरणास्पद वातावरण में संपन्न हुआ।
यह अवसर केवल एक जयंती नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को पुनः जागृत करने का सशक्त माध्यम बना।

कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान की आदरणीय श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी,श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव जी, श्रीमती शुभ्रा श्रीवास्तव जी, श्री विनोद कुमार तिवारी जी, श्रीमती आशा त्रिपाठी जी, श्रीमती विमला दीक्षित जी, श्री अरविंद दीक्षित जी एवं श्रीमती रेनू कपूर जी की सादर उपस्थिति ने।

कार्यक्रम का शुभारंभ “विवेकानंद स्तुति – वंदे विश्वगुरुम” के भावपूर्ण उच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

जलते दीप के प्रकाश में ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं स्वामी विवेकानंद के विचार उपस्थित सभी मनों को आलोकित कर रहे हों—
उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत।

इसके पश्चात श्री विनोद कुमार तिवारी जी एवं श्रीमती शुभ्रा श्रीवास्तव जी ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवन यात्रा, उनके आदर्शों, युवाओं के प्रति उनके संदेश तथा भारत को विश्वगुरु के रूप में देखने के उनके स्वप्न पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके शब्दों ने सभी को आत्मचिंतन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की दिशा में प्रेरित किया।

यह आयोजन एक स्मरण नहीं, बल्कि एक संकल्प था—

विवेकानंद जी के विचारों को जीवन में उतारने का,
समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का।

भारत विकास परिषद, रतन लाल नगर शाखा का यह प्रयास निश्चय ही “नर सेवा–नारायण सेवा” की भावना को सशक्त करता हुआ, स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

सतीश चंद्र श्रीवास्तव
(शाखा अध्यक्ष)

सत्य प्रकाश श्रीवास्तव
(शाखा सचिव)

Photos from Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar 's post 05/01/2026

आज दिनाँक 04-01-2026 (रविवार) को भारत विकास परिषद, रतन लाल नगर, कानपुर शाखा द्वारा अपना घर आश्रम, पहाड़पुर गल्लामंडी, कानपुर में उपचार प्राप्त कर रहे लगभग 30 निराश्रित बंधुओं के लिए सेवा-भाव से सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शाखा के सम्मानित सदस्य श्री दिनेश अहुजा जी (उद्योगपति) द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से निम्नलिखित सामग्री आश्रम को भेंट की गई—
आटा — 20 किग्रा
उड़द की दाल — 5 किग्रा
चना दाल — 5 किग्रा
चावल — 5 किग्रा
कड़वा तेल — 5 लीटर
गुड़ — 5 किग्रा
सर्फ — 25 किग्रा
साबुन — 1 गत्ता (56 टिकिया)

उक्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹5100/- रहा।

इसके अतिरिक्त, शाखा के अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी एवं सचिव श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी द्वारा आश्रम के सहयोग हेतु ₹1000/- (एक हजार रुपये) नगद प्रदान किए गए।

यह सेवा कार्य मानवता, करुणा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करता है।

भारत विकास परिषद, रतन लाल नगर शाखा भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। 🙏

सतीश चंद्र श्रीवास्तव
(शाखा अध्यक्ष)

सत्य प्रकाश श्रीवास्तव
(शाखा सचिव)

Photos from Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar 's post 19/10/2025

दिनांक 18 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को भारत विकास परिषद रतन लाल नगर शाखा, कानपुर द्वारा पीएम केंद्रीय विद्यालय क्र.-1, अर्मापुर, कानपुर में गुरु-वंदन छात्र-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के सात मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल के दो शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

साथ ही, स्कूल के प्रधानाचार्य को भी अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्राओं ने पुष्प देकर एवं हाथ जोड़कर, तथा छात्रों ने पुष्प देकर और चरण-स्पर्श कर अपने गुरुओं का आदरपूर्वक वंदन किया तथा गुरु-वंदन छात्र-अभिनंदन की परंपरा को ससम्मान पूर्ण किया।

शाखा के मार्गदर्शक श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव जी ने भारत विकास परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में लगभग 1550 लोगों ने सहभागिता की।

भारत विकास परिषद, रतन लाल नगर शाखा, कानपुर की ओर से –

श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव जी (शाखा मार्गदर्शक)

श्री सुधीर कपूर जी (प्रांतीय संयोजक – सेवा)

श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी (शाखा सचिव)

श्री विनोद कुमार तिवारी जी (शाखा संयोजक – संस्कार)
उपस्थित रहे।

श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी
(शाखा अध्यक्ष)
सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी
(शाखा सचिव)

Photos from Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar 's post 18/10/2025

भारत विकास परिषद रतन लाल नगर शाखा, कानपुर द्वारा
स्कूल स्तरीय "भारत को जानो" प्रतियोगिता आयोजित की गई।

📘 प्रतिभागी विद्यालय एवं विवरण —

1️⃣ प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दबौली वेस्ट, कानपुर
जूनियर वर्ग – 75 (दिनांक 10-10-2025)
सीनियर वर्ग – 75 (दिनांक 10-10-2025)

2️⃣ एन. एल. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दबौली, कानपुर
जूनियर वर्ग – 94 (दिनांक 11-10-2025)

3️⃣ दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर, कानपुर
जूनियर वर्ग – 400 (दिनांक 16-10-2025)

4️⃣ दूर्गा प्रसाद विद्या निकेतन स्कूल, गुजैनी, कानपुर
जूनियर वर्ग – 224 (दिनांक 16-10-2025)
सीनियर वर्ग – 402 (दिनांक 16-10-2025)

5️⃣ आर. एस. एजुकेशन सेंटर इंटर कॉलेज, बर्रा, कानपुर
जूनियर वर्ग – 75 (दिनांक 16-10-2025)
सीनियर वर्ग – 180 (दिनांक 16-10-2025)

✍️ सतीश चंद्र श्रीवास्तव
(शाखा अध्यक्ष)

✍️ सत्य प्रकाश श्रीवास्तव
(शाखा सचिव)

Photos from Bharat Vikas Parishad - Ratanlal Nagar 's post 14/10/2025

भारत विकास परिषद रतन लाल नगर शाखा (कानपुर) द्वारा दिनाँक 12 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को रतन चंद्र खत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुजैनी, कानपुर में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसमें क्षेत्र के पाँच विद्यालयों ने हिन्दी, संस्कृत और लोकगीत की प्रतियोगिता में भाग लिया।

हिन्दी और संस्कृत गीतों के कुल योग के आधार पर परिणाम इस प्रकार रहे —

1️⃣ प्रथम स्थान: दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर, कानपुर।
2️⃣ द्वितीय स्थान: एन. एल. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दबौली, कानपुर।
3️⃣ तृतीय स्थान: सरदार पटेल एकेडमिक पब्लिक स्कूल, रतनपुर, पनकी, कानपुर।
4️⃣ सांत्वना पुरस्कार: न्यू स्टेपिंग स्टोन्स इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर, कानपुर।
5️⃣ सांत्वना पुरस्कार: रतन चंद्र खत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुजैनी, कानपुर।

लोकगीत प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर, कानपुर को प्राप्त हुआ,
और इस टीम को अगली प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल और पेन प्रदान किए गए तथा विजेता टीम को वैजयंती दी गई।

मुख्य अतिथि:

डॉ. आर. सी. कपूर (प्रबंधक, रतन चंद्र खत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुजैनी)

विशिष्ट अतिथि:

श्री खुशाल दास जी खत्री (कोषाध्यक्ष, रतन चंद्र खत्री शिशु मंदिर)

श्री आर. के. मिश्रा जी (प्रधानाचार्य, रतन चंद्र खत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुजैनी)

श्रीमती लक्ष्मी पांडे जी(प्रधानाचार्या रतन चंद्र खत्री सरस्वती शिशु मंदिर गुजैनी कानपुर)

इन सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।

भारत विकास परिषद के दायित्व धारियों में उपस्थित रहे:

श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव जी (प्रांतीय अध्यक्ष)

श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव जी (शाखा मार्गदर्शक)

श्री आदित्य कुमार शुक्ला जी (प्रांतीय उपाध्यक्ष, संस्कार एवं सेवा)

श्री जी. के. दीक्षित जी (प्रांतीय संयोजक, संस्कार)

श्री विनोद कुमार तिवारी जी (शाखा संयोजक, संस्कार)

श्री सुधीर कपूर (प्रांतीय संयोजक, सेवा)
साथ ही अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं अन्य शाखाओं के दायित्वधारी गण भी उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल में रहे:
1️⃣ पंडित नरेंद्र कुमार शर्मा जी
2️⃣ डॉ. विजय लक्ष्मी पंडित जी
3️⃣ डॉ. राखी बाजपेई जी

इन सभी निर्णायकों ने निष्पक्षता एवं निपुणता से परिणाम तय किए।

कार्यक्रम का संचालन
श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी (शाखा सचिव) एवं
श्री आदित्य कुमार शुक्ला जी (प्रांतीय उपाध्यक्ष, संस्कार एवं सेवा)
द्वारा अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया।

अंत में शाखा अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

सतीश चंद्र श्रीवास्तव
(अध्यक्ष)

सत्य प्रकाश श्रीवास्तव
(शाखा सचिव)

Want your business to be the top-listed Government Service in Kanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Ratanlal Nagar
Kanpur
208022