UP MSME

Directions Website

UP MSME Official handle of the Department of Micro, Small & Medium Enterprises and Export Promotion, Uttar Pradesh.

MSME क्षेत्र के विकास एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!12 अक्टूबर 2026 क...
12/10/2026

MSME क्षेत्र के विकास एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!

12 अक्टूबर 2026 को होटल ताज महल, लखनऊ में आयोजित बैंकों के साथ संवाद कार्यक्रम में श्री शशि भूषण लाल सुशील (IAS), प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री प्रांजल यादव (IAS), सचिव, MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री के. विजयेंद्र पांडियन (IAS), आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा श्री रोहित आनंद, अपर आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में बैंक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद हुआ।

इस अवसर पर MSME क्षेत्र के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में बैंकिंग संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

साथ ही एक जनपद–एक व्यंजन (ODOC), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत ऋण प्रक्रिया को सुगम बनाने, आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण तथा बैंकों एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, ताकि प्रदेश में स्वरोजगार, उद्यमिता एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Bhupendra Singh MYogiAdityanath Hanshraj Vishwakarma ODOC - One District, One Cuisine One District One Product CM Yuva

MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!12 अक्टूबर 2026 को होटल ताज महल, लखनऊ में सूक्ष्म...
12/10/2026

MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!

12 अक्टूबर 2026 को होटल ताज महल, लखनऊ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।

इस दौरान MSME क्षेत्र के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बैंकिंग संस्थानों एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना तथा स्वरोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना रहा।

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Bhupendra Singh MYogiAdityanath Hanshraj Vishwakarma CM Yuva ODOC - One District, One Cuisine One District One Product

उद्यमिता को नई गति देने की दिशा में बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!12 अक्टूबर 2026 को होटल ताज महल, लखनऊ में सूक्ष्म, लघ...
12/10/2026

उद्यमिता को नई गति देने की दिशा में बैंकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद!

12 अक्टूबर 2026 को होटल ताज महल, लखनऊ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वर शुक्ला जी, राज्य नोडल अधिकारी, CM YUVA; श्री सुनील कुमार जी, संयुक्त आयुक्त उद्योग; श्री मनोज चौरसिया जी, संयुक्त आयुक्त उद्योग; श्रीमती शिवानी सिंह जी, उपायुक्त उद्योग (CM YUVA) एवं श्री अभिजीत गौतम जी, उपायुक्त उद्योग, लखनऊ की विशेष सहभागिता रही।

इस अवसर पर श्री शशि भूषण लाल सुशील जी, प्रमुख सचिव, MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग; श्री के. विजयेंद्र पांडियन जी (IAS), आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय; श्री प्रांजल यादव जी, सचिव, MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा श्री रोहित आनंद जी, अपर आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

साथ ही श्री सुधीर गुप्ता जी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI); श्री शैलेंद्र सिंह जी, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस दौरान एक जनपद–एक व्यंजन (ODOC) योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन, ऋण प्रक्रिया को सुगम बनाने, बैंकिंग समन्वय को मजबूत करने तथा उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस संवाद का उद्देश्य बैंकिंग संस्थानों एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रदेश में स्वरोजगार, उद्यमिता एवं MSME क्षेत्र को प्रोत्साहित करना रहा।

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Bhupendra Singh MYogiAdityanath Hanshraj Vishwakarma ODOC - One District, One Cuisine One District One Product CM Yuva

26/09/2026

उत्तर प्रदेश के युवा उद्यम, अब विकास की नई पहचान!

माननीय मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी ने CM YUVA के माध्यम से स्थानीय उत्पादकों और MSME इकाइयों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल निर्यात में 50% से अधिक योगदान MSME इकाइयों द्वारा निर्मित उत्पादों का है।

▶️ देखिए उनका संदेश और जानिए CM YUVA की युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहल के बारे में!

📍 UPITS 2026
📅 25–29 सितंबर 2026

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Bhupendra Singh MYogiAdityanath Uttar Pradesh International Trade Show India Exposition Mart Limited

26/09/2026

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो {UPITS 2026} का चौथा संस्करण!

​आयुक्त एवं निदेशक (एमएसएमई, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग) श्री के. विजयेंद्र पांडियन (IAS) जी ने ट्रेड शो की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए सभी उद्यमियों और कारीगरों का स्वागत किया:

​🔹 पिछले 3 वर्षों की सफलता के बाद यह चौथा संस्करण
🔹 50 से अधिक देशों की सहभागिता
🔹 150+ विदेशी बायर्स और लगभग 5 लाख डोमेस्टिक बायर्स
🔹 ₹20,000 करोड़ से अधिक की बिजनेस अपॉर्चुनिटी
🔹 4,000 से अधिक स्टॉल्स
🔹 स्टार्टअप्स, एमएसएमई और महिला उद्यमियों के लिए विशेष मंच

​"फूड रिलेटेड, एमएसएमई रिलेटेड, कारीगर रिलेटेड या ओडीओपी रिलेटेड—जो भी आपका बिजनेस प्लान है, उसकी जानकारी लें। सरकार आपके साथ खड़ी है।"

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Bhupendra Singh MYogiAdityanath Uttar Pradesh International Trade Show India Exposition Mart Limited

​

25/09/2026

उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील नीतियों का ही प्रतिफल है कि आज 1 करोड़ से अधिक MSME इकाइयों के साथ यूपी देश में शीर्ष पर है, जिससे 3 करोड़+ लोगों को रोजगार मिला है।

ODOP, ODOC, विश्वकर्मा श्रम सम्मान व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को ट्रेनिंग, टूलकिट और क्रेडिट की सुगम सुविधा प्रदान की जा रही है।

​— श्री BHUPENDRA SINGH , माननीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश

​
​

UPITS 4.0  में YUVA Pitch Tank — युवाओं के Ideas को मिला मंच!UP International Trade Show (UPITS) 2026 के दौरान CM YUVA P...
25/09/2026

UPITS 4.0 में YUVA Pitch Tank — युवाओं के Ideas को मिला मंच!

UP International Trade Show (UPITS) 2026 के दौरान CM YUVA Pavilion में आयोजित YUVA Pitch Tank में श्री सर्वेश्वर शुक्ला जी, राज्य नोडल अधिकारी, CM YUVA की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर युवा छात्र-छात्राओं ने अपने Business Ideas को एक्सपर्ट्स के सामने प्रस्तुत किया। श्री सर्वेश्वर शुक्ला जी ने युवाओं को CM YUVA योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों एवं प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

YUVA Pitch Tank के माध्यम से युवाओं को अपने Business Ideas प्रस्तुत करने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।

📅 25–29 सितंबर 2026
📍 हॉल नंबर 16, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्यमिता और संभावनाओं के भव्य मंच—UP International Trade Show (UPITS) 2026 का शुभारंभ।श्री अमि...
25/09/2026

उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्यमिता और संभावनाओं के भव्य मंच—UP International Trade Show (UPITS) 2026 का शुभारंभ।
श्री अमित शाह, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा UP International Trade Show (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में योगी आदित्यनाथ, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश; श्री ब्रजेश पाठक, माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश; श्री भूपेंद्र चौधरी, माननीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार; तथा श्री हंसराज विश्वकर्मा, माननीय राज्यमंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार सहित प्रदेश सरकार के अन्य माननीय मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विविध उत्पादों, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय उद्यमों और नवाचारों को एक व्यापक मंच प्रदान किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों, खरीदारों, निवेशकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों को नए अवसरों, संपर्कों और संभावनाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

📅 25–29 सितंबर 2026
📍 India Expo Centre & Mart, Greater Noida

उत्तर प्रदेश की समृद्ध खाद्य विरासत को डिजिटल पहचान और स्थानीय खाद्य उद्यमों को व्यापक अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्...
25/09/2026

उत्तर प्रदेश की समृद्ध खाद्य विरासत को डिजिटल पहचान और स्थानीय खाद्य उद्यमों को व्यापक अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

UP International Trade Show (UPITS) 2026 के अवसर पर एक जनपद एक व्यंजन (ODOC) पोर्टल का शुभारंभ श्री Amit Shah, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री; श्री MYogiAdityanath, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश; तथा श्री Brajesh Pathak , माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

यह पोर्टल प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय खाद्य उत्पादों और उनसे जुड़े उद्यमियों को एक डिजिटल मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश की विविध खाद्य परंपराओं और स्थानीय उद्यमों को व्यापक पहचान, बेहतर बाजार संपर्क तथा नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे।

🌐 वेबसाइट: www.odoc-up.in
📍 हॉल नंबर 16, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा
📅 25–29 सितंबर 2026

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Bhupendra Singh

तैयार है ODOC Pavilion, तैयार हैं उत्तर प्रदेश के व्यंजन।UP International Trade Show (UPITS) 2026 के भव्य आयोजन के लिए O...
24/09/2026

तैयार है ODOC Pavilion, तैयार हैं उत्तर प्रदेश के व्यंजन।

UP International Trade Show (UPITS) 2026 के भव्य आयोजन के लिए ODOC Pavilion में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर ODOC Pavilion का निरीक्षण श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, माननीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

माननीय मंत्री जी ने Pavilion में की गई व्यवस्थाओं और प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की तथा ODOC कार्यक्रम के प्रभावी प्रदर्शन, बेहतर समन्वय एवं सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

📍 हॉल नंबर 16, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा
📅 25–29 सितंबर 2026

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Uttar Pradesh International Trade Show India Exposition Mart Limited

Address

Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP MSME posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share