Parshad Fakhar Iqbal - Jajmau Ward 96

Directions

Parshad Fakhar Iqbal - Jajmau Ward 96 पार्षद, जाजमऊ उत्तरी वार्ड 96, कानपुर।
जनसेवा, सफाई व्यवस्था, सड़क, जल निकासी एवं क्षेत्रीय विकास हेतु सदैव तत्पर।

25/10/2026

📍शीतला बाजार मुख्य मार्ग निर्माण

प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद, अब दूसरे चरण का निर्माण कार्य पूरी गति और गुणवत्ता के साथ जारी।

वार्ड 96 की जनता को सुगम रास्ते देना ही हमारा संकल्प है।

कार्य प्रगति पर है, इंशाअल्लाह जल्द पूरा होगा।

20/10/2026

📍 सड़क निर्माण का वादा ज़मीन पर पूरा...
(...आगे का काम भी तेज़ी से शुरू 👇)

क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए B.K.D चौराहा से सिद्धनाथ मंदिर (हड्डी मील मार्ग) तक H.M.P डामर द्वारा सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है।

इसी क्रम में आगे माँ राजरानी पैलेस, बाबा मखदूम शाह आला और डॉन टेनरी तक का निर्माण कार्य भी तेज़ी से कराया जा रहा है। 🚧

सुगम और सुरक्षित आवागमन ही हमारा संकल्प। 🙏✨

19/10/2026

बुढ़िया घाट गंगा किनारे सालों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान अब ज़मीन पर शुरू! ⚠️

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दूर करने के लिए लगातार किए गए प्रयासों के बाद, बुढ़िया घाट पर नाला निर्माण का कार्य अब धरातल पर शुरू हो चुका है।

​आज मौके पर पहुँचकर कार्य की गति और मजबूती का जायज़ा लिया, ताकि निर्माण जल्द पूरा हो और जनता को जलभराव से हमेशा के लिए राहत मिले।

वार्ड 96 की सेवा और विकास का संकल्प निरंतर जारी है।

18/10/2026

शीतला बाज़ार मेन रोड (ढिल्लू चक्की से रहमान अपार्टमेंट) पर नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य दिन-रात तेज़ी से प्रगति पर है।

क्षेत्रवासियों को जलभराव और सीवर की समस्या से स्थायी राहत दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है।

कार्य पूरा होने तक असुविधा के लिए खेद है।

16/10/2026

क्षेत्रवासियों की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाने हेतु H.M.P डामर सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ!

जलभराव और गड्ढों की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से आधुनिक HMP (हॉट मिक्स प्लांट) तकनीक द्वारा पक्की व टिकाऊ सड़कों का निर्माण:

📍 बैंक चौराहे से सिद्धनाथ घाट तक
📍 B.K.D चौराहा से डॉन टेनरी मार्ग
📍 राम राय सराय व क्षेत्र के विभिन्न इलाके

गुणवत्तापूर्ण कार्य और क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

14/10/2026

गज्जु पुरवा (लारी कंपाउंड) में सीवर के पुराने व भारी ढक्कनों की वजह से सफाई व्यवस्था में दिक्कत आ रही थी।

क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय साथियों की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में जगह-जगह पुराने पत्थरों को हटवाकर नए मजबूत कॉलर व ढक्कन लगवाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू हो सके।

जनसमस्याओं का स्थायी समाधान ही हमारी प्राथमिकता है।

13/10/2026
11/10/2026

20 साल से जिस सड़क को सबने नामुमकिन माना, वहाँ आज का मंज़र हैरान कर देगा...

शीतला बाज़ार मेन रोड (वार्ड 96) पर सीसी सड़क का निर्माण जारी है, जो इंशाअल्लाह जल्दी ही आगे अपर इंडिया टेनरी तक पूरा बनेगा।

सालों पुरानी परेशानी का पक्का समाधान!

जनहित में विपक्षी पार्षदों की एकजुट पहल ✊विपक्षी पार्षदों ने नगर आयुक्त जी, नगर निगम कानपुर से मुलाक़ात कर माँग रखी कि ज...
09/10/2026

जनहित में विपक्षी पार्षदों की एकजुट पहल ✊

विपक्षी पार्षदों ने नगर आयुक्त जी, नगर निगम कानपुर से मुलाक़ात कर माँग रखी कि जिस प्रकार 40 वार्डों में ₹20-₹20 लाख की विकास राशि स्वीकृत की गई है, उसी प्रकार सभी वार्डों में भी समान धनराशि स्वीकृत की जाए, ताकि किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव न हो।

इसी क्रम में माननीय महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी के कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा गया तथा कार्यकारिणी बैठक में सभी वार्डों के लिए समान विकास राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव रखा गया।

हमारी माँग स्पष्ट है—विकास में भेदभाव नहीं, हर वार्ड को समान अधिकार और हर पार्षद को सम्मान!

जनहित सर्वोपरि, सभी वार्डों का समान विकास हमारा अधिकार है। ✊

07/10/2026

बाजपेई नगर की जिस समस्या का 20 साल से समाधान नहीं हुआ था, आज वो पूरा होने जा रहा है

वर्षों से बदहाल रास्ते का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! बाजपेई नगर मेन रोड से आगे तक C.C. रोड एवं नाली सुधार कार्य पूरी तेज़ी से चालू है। कल तक यह कार्य पूर्ण होने की पूरी उम्मीद है, जिससे क्षेत्रवासियों को हमेशा के लिए जलभराव और टूटी सड़क की समस्या से निजात मिलेगी। 🙌
❣️

Address

Jajmau
Kanpur
208010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parshad Fakhar Iqbal - Jajmau Ward 96 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share