15/05/2026
लाजपत नगर कानपुर में श्री गुरु तेग बहादुर शॉप ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की!
राष्ट्रीय महामंत्री/प्रदेश अध्यक्ष : उद्योग व्यापार मंडल (रजि०)
सह संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ BJP UP
15/05/2026
लाजपत नगर कानपुर में श्री गुरु तेग बहादुर शॉप ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की!
14/05/2026
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व० #राजेश_गुप्ता_जी की पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों साथ उपस्थित हो कर श्रद्धासुमन अर्पित किए🙏🙏
13/05/2026
मथुरा जनपद के पावन धाम वृंदावन मे दो दिवसीय “व्यापारी शंखनाद समागम” आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
समागम में पधारे व्यापारी प्रतिनिधियों ने विभिन्न संगठनात्मक, सामाजिक एवं व्यापारी हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।सभी प्रस्तावों एवं सुझावों को संकलित कर शीघ्र ही प्रदेश एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
यह भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन अपने संगठन की एकता, व्यापारी सम्मान एवं राष्ट्रहित के संकल्प का प्रतीक बना।
आयोजन समिति के समस्त मथुरा जनपद के सम्मानित पदाधिकारियों — श्री बालकिशन अग्रवाल जी, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, श्री शिवशंकर वर्मा जी, यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री मुकेश वासने जी, श्री रामकृष्ण अग्रवाल जी, श्री कमल किशोर जी, श्री विशाल खुराना जी, श्री अरविंद मिश्रा जी सहित पूरी मथुरा जिला एवं नगर टीम को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
साथ ही देशभर से पधारे सभी सम्मानित पदाधिकारियों, व्यापारी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार।
सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर वृंदावन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक छटा का आनंद लिया।
फूलों की होली एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय, उत्साहपूर्ण एवं यादगार बना दिया।
12/05/2026
मथुरा जनपद के वृंदावन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय “व्यापारी शंखनाद समागम” के प्रथम दिवस का भव्य एवं गरिमामयी सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में श्री सुनील सिंघी जी (चेयरमैन, व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार), श्री तेजवीर सिंह जी (राज्यसभा सांसद) सहित देशभर से पधारे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं व्यापारी प्रतिनिधियों की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।
सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता जी ने एवं संचालन श्री मुकेश जी (जिलाध्यक्ष, मथुरा) ने किया।
संगठनात्मक एकता, व्यापारी हित एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सम्पन्न हुए इस सफल आयोजन हेतु मथुरा जनपद के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।
व्यापारी शंखनाद समागम में सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर वृंदावन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक छटा का आनंद लिया।
फूलों की होली एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय, उत्साहपूर्ण एवं यादगार बना दिया।
व्यापारी शंखनाद समागम में
श्री सुनील सिंघी ज़ी (चेयरमैन व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार )
व्यापारी शंखनाद समागम में अपना उद्बोधन देते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता जी
वृन्दावन में आयोजित व्यापारी शंखनाद समागम में श्री तेजवीर सिंह जी ( राज्यसभा सांसद)