Police Commissionerate Kanpur Nagar

Police Commissionerate Kanpur Nagar

Share

Kanpur Police; Aapki Apni Police
कानपुर पुलिस, आपकी अपनी पुलिस

Photos from Police Commissionerate Kanpur Nagar's post 03/06/2026

सुगम यातायात योजना (RTC Scheme) के अंतर्गत दिनांक 03.06.2026 को श्याम नगर चौराहा, कानपुर नगर पर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान ऑटो चालकों, वाहन चालकों एवं राहगीरों को एकत्रित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही आमजन के मध्य यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए।
इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
UP Police
Kanpur Nagar Traffic Police

Photos from Police Commissionerate Kanpur Nagar's post 03/06/2026

उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टी०जी०टी०) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत दिनांक 03.06.2026 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर महोदय द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, चेकिंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
UP Police

03/06/2026

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थाना प्रभारी पनकी एवं एक व्यक्ति के मध्य वार्ता की जा रही है।
उक्त प्रकरण दिनांक 31.05.2026 को एक बालक की नहर में डूबने से हुई मृत्यु से संबंधित है। घटना के संबंध में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पनकी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
परिजनों की मांग एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के दृष्टिगत प्रकरण की विवेचना थाना शिवराजपुर स्थानांतरित कर दी गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट -सहायक पुलिस आयुक्त पनकी श्री मनोज कुमार सिंह।
UP Police

Photos from Police Commissionerate Kanpur Nagar's post 02/06/2026

आज दिनांक 02.06.2026 को कानपुर नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों - कंपनीबाग चौराहा, मर्चेंट चैम्बर तिराहा, परेड चौराहा एवं बड़ा चौराहा का भ्रमण किया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से जांच की गई तथा शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई। महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।
UP Police

Kanpur Nagar Traffic Police

02/06/2026

सुगम यातायात योजना (Reducing Traffic Congestion - RTC Scheme) के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में दिनांक 02.06.2026 को नरौना चौराहा, कानपुर नगर पर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सेक्टर प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने, वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने, तीन सवारी बैठाने, ऑटो रिक्शा द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ले जाने, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने, बिना हेलमेट अथवा हेलमेट स्ट्रैप लगाए दोपहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा नाबालिग एवं क्षमता से अधिक सवारी लेकर वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। साथ ही आमजन के मध्य यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
उद्देश्य: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना। आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर

UP Police
Kanpur Nagar Traffic Police

02/06/2026

थाना कल्याणपुर क्षेत्र स्थित आशा देवी मंदिर में भूमि एवं प्रबंधन संबंधी विवाद को लेकर मंदिर समिति एवं महंत आशु महाराज के मध्य लंबे समय से विवाद चल रहा है। संबंधित प्रकरण में केडीए द्वारा अवैध कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के बाद महंत द्वारा मंदिर में ताला लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। इसके उपरांत मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई। घटना के वीडियो को कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित कर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।
दिनांक 01.06.2026 को शाम लगभग बजे सूचना पर थाना कल्याणपुर पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को थाने लाकर वार्ता की गई तथा मंदिर का ताला खुलवाकर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की व्यवस्था सामान्य कराई गई। प्राप्त तहरीरों के आधार पर जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों को धारा 126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत पाबंद किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है। भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बाइट -श्री आशुतोष कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर
UP Police

01/06/2026

सुगम यातायात योजना (RTC) के अंतर्गत आज नौबस्ता चौराहा (NH-19), कानपुर नगर पर विशेष यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में टीआई राजेश मिश्रा एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों, राहगीरों तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान लोगों को एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों को तत्काल मार्ग देने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट वाहन संचालित करने वालों एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात पुलिस टीम ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित कर सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों से नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े न करने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को प्रेरित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।
UP Police

Photos from Police Commissionerate Kanpur Nagar's post 01/06/2026

पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में दिनांकः 30.05.2026 व दिनांक 31.05.2026 को कानपुर यातायात पुलिस एवं सिविल पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत सजेती टोल प्लाजा व शिवराजपुर टोल प्लाजा पर ब्रीथ एनालाइज़र उपकरण के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई ।
UP Police Kanpur Nagar Traffic Police Uttar Pradesh Traffic Police

Photos from Police Commissionerate Kanpur Nagar's post 01/06/2026

दिनांक 01.06.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” के अंतर्गत चेतना चौराहा, बड़ा चौराहा, टेफ्को तिराहा,कंपनीबाग चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था , सड़क पर वाहन दबाव , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। प्रमुख चौराहा/तिराहा से ई- रिक्शा , ई-ऑटो , टेम्पो आदि को कम से कम 100 मीटर की दूरी पर सवारी बैठाने एवं उतारने हेतु निर्देशित किया गया तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए एवं चौराहा/ तिराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाए जिससे यात्रियों के मैक्सिमम ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके । महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
महोदय द्वारा बताया गया कि “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुगम . सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
UP Police Uttar Pradesh Traffic Police Kanpur Nagar Traffic Police

Photos from Police Commissionerate Kanpur Nagar's post 30/05/2026

साइबर ठगी में प्रयुक्त फर्जी सिम एवं ओटीपी उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 05 अभियुक्त गिरफ्तार..

कमिश्नरेट कानपुर नगर की साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन एवं थाना पनकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी के लिए फर्जी फर्मों के माध्यम से सिम कार्ड सक्रिय कर उपलब्ध कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त फर्जी फर्मों के जरिए हजारों सिम कार्ड प्राप्त कर उन्हें सक्रिय कराते थे तथा विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं नामचीन कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से प्राप्त शिकायतों में लगभग 36 लाख रुपये की साइबर ठगी प्रकाश में आई है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 08 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन, 12,383 सिम कार्ड, 40 एटीएम कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल।
UP Police

Want your business to be the top-listed Government Service in Kanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Kanpur
208001