Swami Bhishm Library Gharaunda

Swami Bhishm Library Gharaunda

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Swami Bhishm Library Gharaunda, Karnal.

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 01/04/2026

हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन कार्यकारणी की हुई वर्चुअल मीटिंग, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

करनाल जिला समन्वयक सन्दीप लोहट को बनाया प्रदेश सचिव

लाइब्रेरियनों की मांगों को लेकर विधायकों को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 09/03/2026

स्वामी भीष्म लाइब्रेरी का एक ओर पाठक का हुआ सरकारी नौकरी में चयन

अभी तक लगभग 26 पाठको का हो चुका है सरकारी नौकरी में चयन

प्रादेशिक सेना दिल्ली केंट में कॉस्टेबल पद पर चयनित अजय कुमार ने लाइब्रेरी पाठकों को मिठाई खिलाकर बांटी खुशी

घरौंडा,मार्च 2026। घरौंडा स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में 26 से अधिक पाठकों का विभिन्न सरकारी विभागों में चयन हुआ।लाइब्रेरी के पाठक अजय कुमार गगसीना का चयन प्रादेशिक सेना दिल्ली केंट में कॉस्टेबल के पद पर हुआ।शुक्रवार को अजय मिठाई लेकर स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में पहुंचा जहां पर लाइब्रेरियन संदीप लोहट व रमेश कुमार ने अजय को मिठाई खिलाकर सरकारी जॉब में चयनित होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 01/02/2026

शहीदों की स्मृति में स्वामी भीष्म लाइब्रेरी पाठकों ने किया दो मिनट का मौन

शहीदों के त्याग और बलिदान से हम स्वतंत्र व समृद्ध भारत मे रह रहे हैं-सन्दीप लोहट

राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि-सन्दीप लोहट

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 09/12/2025

डाक विभाग की ओर से स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में चलाया जागरूकता अभियान

नवम्बर से विद्यार्थियों को स्पीड पोस्ट पर मिल रही 10 प्रतिशत छूट

घरौंडा, 08दिसम्बर।
नगर पालिका घरौंडा द्वारा संचालित स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में सोमवार को डाक विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लाइब्रेरी पाठकों को डाकघर में उपलब्ध नई और आधुनिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पाठकों को डाक विभाग की वित्तीय, बीमा और डाक सेवाओं से अवगत करवाना था ताकि वे इनका लाभ भविष्य में ले सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लाइब्रेरियन संदीप लोहट ने बताया कि नगर पालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा के निर्देश पर लाइब्रेरी में जागरूकता कार्यक्रम होते रहते हैं।इसी कड़ी में सोमवार को डाक विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य वक्ता सब पोस्टमास्टर आनन्द सिन्हा व विनय कुमार का स्वागत व आभार व्यक्त भी किया।

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 13/07/2025

प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल आए पाठकों का सम्मान
घरौंडा स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में हुआ आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा

लाइब्रेरी में हर दिन आते हैं 80 से ज्यादा युवा
घरौंडा की स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में शनिवार को प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लाइब्रेरी के 75 पाठकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल आए युवाओं को अतिथियों द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पार्षद अनिल जावा, प्राध्यापक सतीश गवास्कर, प्राध्यापक पवन कुमार और स्वच्छता मोटीवेटर राजेश जोगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत लाइब्रेरी के पाठकों ने पुष्प देकर किया।
आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सीमा, विंदम, अरुण, परमजीत, अंतराम, रूमा, नेहा और प्रिंस अव्वल आए।

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 08/03/2025

स्वामी भीष्म ने स्वतंत्रता आंदोलन को समर्पित किया अपना जीवन

लाइब्रेरी में मनाई स्वामी भीष्म महाराज की जयंती

घरौंडा 07 मार्च
शहर के हर्बल पार्क में स्थित स्वामी भीष्म पुस्तकालय में प्रसिद्ध समाज सुधारक स्वामी भीष्म महाराज की जयंती मनाई गई।स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में भारत के राष्ट्रवादी कवि एवं साहित्यकार स्वामी भीष्म जी महाराज के जन्मदिन कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा मधुबन मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के मोटिवेटर राजेश कुमार, लाइब्रेरियन सन्दीप लोहट व पाठकों ने चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। शुक्रवार को स्वामी भीष्म पुस्तकालय में नगर पालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा के निर्देश पर स्वामी भीष्म महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लाइब्रेरियन संदीप लोहट ने की। उन्होंने पाठकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महान विभूतियां हुई है। जिनकी विचारधाराओं ने समाज के उत्थान करने का काम किया। इसी तरह स्वामी भीष्म ने अपना जीवन स्वतंत्रता आंदोलन को समर्पित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मधुबन मण्डल के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला।
स्वच्छ भारत मिशन के मोटिवेटर राजेश कुमार ने युवाओं को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करने व इसको धरातल पर लेकर आने का आह्वान किया व पाठकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के पाठकों से प्रश्न भी पूछे गए।
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सही उत्तर देने वाले पाठकों को पुरस्कार दिए गए।ईनाम प्राप्त करने वाले पाठकों में साहिल भौरिया,गौरव सैनी, अन्नू, रोबिन, लवईशा,परमजीत, तन्नू आदि रहे।

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 29/01/2025

स्वामी भीष्म लाइब्रेरी घरौंडा में लघुकथा के लेखक डॉ. राधेश्याम भारतीय अपनी नई पुस्तक नील गगन में उड़ते पंछी को लेकर पहुंचे जहां पर लाइब्रेरियन संदीप लोहट ने लाइब्रेरी पाठकों की मौजूदगी में किया स्वागत

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 11/01/2025
Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 11/01/2025

स्वामी भीष्म लाइब्रेरी के सरकारी नौकरी में चयनित पाठकों ने पुस्तकें व स्वामी जी की फ़ोटो को लाइब्रेरी में किया समर्पित

सरकारी नौकरी में नवनियुक्तो ने सैलरी मिलने पर सहपाठियों को पार्टी देकर मनाई खुशी


घरौंडा,11जनवरी। घरौंडा स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में 20से अधिक पाठकों का विभिन्न सरकारी विभागों में चयन हुआ।लाइब्रेरी के पाठक अरुण कुमार, शोभना रानी का चयन पंचायत विभाग में पंचायत सेक्रेटरी पद व अक्षय कुमार फरीदपुर का पटवारी पद पर हुआ।शनिवार को तीनों सरकारी नौकरी में नवनियुक्त अपनी सैलरी मिलने पर मिठाई लेकर स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में पहुंचे। जहां पर लाइब्रेरियन संदीप लोहट की अध्यक्षता में पार्षद प्रतिनिधि जयभगवान सैन, पार्षद अमित कुमार ने शोभना,अरुण व अक्षय को मिठाई खिलाकर सरकारी जॉब में चयनित होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सरकारी जॉब में चयनित अभ्यर्थियों ने स्वामी भीष्म महाराज की तस्वीर व पुस्तकें लाइब्रेरी को समर्पित की।
पार्षद जय भगवान सैन व पार्षद अमित ने सभी पाठकों को मन लगाकर व लक्ष्य निर्धारित कर के तैयारी करने की प्रेरणा दी व लाइब्रेरी के कुशल नेतृत्व व अच्छी व्यवस्था के लिए नगर पालिका व लाइब्रेरियन को बधाई देते हुए भविष्य में लाइब्रेरी की जरूरतों के लिए आश्वासन भी दिया।
लाइब्रेरियन सन्दीप लोहट ने बताया कि नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है जहां पर दर्जनों गांव के लगभग 80से 85 युवा हरोज लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आते हैं। लाइब्रेरी में अभी तक 20 से अधिक पाठकों का विभिन्न सरकारी विभागों में चयन हो चुका है।उन्होंने बताया कि शोभना अरुण अक्षय क्रमशः गांव अराईपूरा कैमला, फरीदपुर से आते है हमें खुशी है कि घरौंडा के आसपास के गाँव से इस लाइब्रेरी में एग्जाम की तैयारी करके बहुत से पाठकों का सरकारी नौकरी में चयन हुआ है। लाइब्रेरी में पाठकों की आवश्कताओं को ध्यान में रखते हुए समय समय पर कई प्रतियोगिता भी कराई जा रही हैं जिससे लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालें पाठकों को स्वयं का मूल्यांकन करने में सहायता होती है।

नव नियुक्त पंचायत सेक्रेटरी अरुण ने बताया कि वह कई सालों से घरौंडा की स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहा थी आज उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन सरकारी महकमे में हो गया।उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी का वातावरण शांत रहता है सभी पाठक मन लगा कर तैयारी करते हैं।लाइब्रेरी में समय समय पर मोटिवेशनल कार्यक्रम भी होते रहते हैं जिनसे पाठकों का उत्साह बढ़ता है व तैयारी करने का मार्गदर्शन मिलता है। सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार द्वारा बिना खर्ची व पर्ची के हमे नोकरी मिली ।

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 09/01/2025

स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी ने औचक निरीक्षण कर पाठकों की समस्याओं का जायजा लिया व लाइब्रेरियन संदीप लोहट से समाधान के लिए विचार विमर्श करते हुए

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 18/11/2024

पंचायत विभाग में पंचायत सेक्रेटरी पद पर चयनित शोभना रानी मिठाई लेकर पहुंची स्वामी भीष्म लाइब्रेरी



घरौंडा,16नवम्बर। घरौंडा स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में 24से अधिक पाठकों का विभिन्न सरकारी विभागों में चयन हुआ।लाइब्रेरी की पाठक शोभना रानी का चयन पंचायत विभाग में पंचायत सेक्रेटरी पद पर हुआ।शनिवार को शोभना मिठाई लेकर स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में पहुंची जहां पर लाइब्रेरियन संदीप लोहट ने शोभना को मिठाई खिलाकर सरकारी जॉब में चयनित होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Photos from Swami Bhishm Library Gharaunda's post 29/10/2024

स्वामी भीष्म लाइब्रेरी के अनेको पाठको का सरकारी नौकरी में हुआ चयन

हेल्थ डिपार्टमेंट पंचकूला में क्लर्क पद पर चयनित शिवानी अराईपुरा ने लाइब्रेरी पाठकों को मिठाई खिलाकर बांटी खुशी

घरौंडा,26अक्टूबर । घरौंडा स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में 20 से अधिक पाठकों का विभिन्न सरकारी विभागों में चयन हुआ।लाइब्रेरी की पाठक शिवानी अराईपुरा का चयन हेल्थ डिपार्टमेंट पंचकूला में क्लर्क पद पर हुआ।शनिवार को शिवानी मिठाई लेकर स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में पहुंची जहां पर वार्ड के पार्षद सोमनाथ प्रजापति व लाइब्रेरियन संदीप लोहट ने शिवानी को मिठाई खिलाकर सरकारी जॉब में चयनित होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
लाइब्रेरियन सन्दीप लोहट ने बताया कि नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है जहां पर दर्जनों गांव के लगभग 80से 85 युवा हरोज लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आते हैं। लाइब्रेरी में अभी तक 20 से अधिक पाठकों का विभिन्न सरकारी विभागों में चयन हो चुका है।लाइब्रेरी में पाठकों की आवश्कताओं को ध्यान में रखते हुए समय समय पर कई प्रतियोगिता भी कराई जा रही हैं जिससे लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालें पाठकों को स्वयं का मूल्यांकन करने में सहायता होती है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Karnal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Karnal
132001