09/03/2026
🚨 नशा तस्कर गिरफ्तार 🚨
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत HSNCB यूनिट फतेहाबाद की इन्फोर्समेंट टीम को एक बड़ी सफलता मिली। टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गली नंबर 05, गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद को अनाज मंडी गेट नंबर 02, शहर फतेहाबाद के सामने से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 405 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
🚔 नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है, ताकि समाज को सुरक्षित और नशा-मुक्त बनाया जा सके।
27/02/2026
🚨 नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 🚨
समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में HSNCB यूनिट अंबाला ने एक और अहम सफलता हासिल की है। इंफोर्समेंट टीम ने सह-आरोपी घनश्याम शर्मा पुत्र आनंद स्वरूप शर्मा, निवासी अंकुर विहार गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। यह आरोपी पहले से ही थाना बलदेव नगर, जिला अंबाला में दर्ज एफआईआर नंबर 224 (दिनांक 11.08.2025) में NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत वांछित था।
नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए टीम की यह कार्रवाई सिर्फ कानून का पालन ही नहीं, बल्कि युवाओं के सुरक्षित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। आइए, हम सब मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने में अपना सहयोग दें। 🤝🚔
22/02/2026
🚨 नशा तस्कर गिरफ्तार 🚨
HSNCB यूनिट सिरसा की इन्फोर्समेंट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को काबू किया।
आरोपी राजेंद्र पुत्र तरसेम सिंह, निवासी वार्ड नंबर 08, रानिया (थाना रानिया) को बॉय हाई स्कूल, ननुआना रोड, रानिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 37 ग्राम 79 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
👉 नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है – अपराधियों के लिए कोई राहत नहीं।
22/02/2026
🚨 2 साल से फरार ₹10,000 का इनामी नशा तस्कर आखिरकार गिरफ्तार 🚨
HSNCB रोहतक की इन्फोर्समेंट यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा आरोपी मनोज उर्फ भुटेली (पुत्र भग्राशन), निवासी गांव बाघा, जिला गोपालगंज – बिहार को काबू कर लिया गया है।
यह वही आरोपी है जो FIR नंबर 341/2023, थाना सिटी रोहतक में वांछित था और पिछले 2 साल से फरार चल रहा था।
लगातार कोशिशों, सतर्कता और टीम की मेहनत का ही नतीजा है कि आज यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।
19/02/2026
🚩 शौर्य, स्वाभिमान और स्वराज के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने हमें सिखाया कि साहस केवल युद्ध में नहीं, बल्कि न्याय, धर्म और प्रजा के सम्मान की रक्षा में होता है। उनकी दूरदर्शिता, पराक्रम और राष्ट्रप्रेम आज भी हर भारतीय के दिल में जोश भर देता है।
आइए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें और अपने कर्मों से देश का मान बढ़ाएँ।
जय भवानी! जय शिवाजी! 🔥
14/02/2026
महाशिवरात्रि की पावन रात आपके जीवन में उजाला, आस्था और नई उम्मीद लेकर आए। 🔱 भगवान शिव आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें और आपको सुख-समृद्धि से भर दें। आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय और आनंदमय शुभकामनाएँ। हर हर महादेव! 🕉️✨
13/02/2026
🚨 दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार 🚨
HSNCB Unit Sirsa की एनफोर्समेंट टीम ने कार्रवाई करते हुए Sirsa के ओल्ड आरा मेन स्ट्रीट, कीर्ति नगर के पास दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी: विवेक पुत्र मदन लाल (शांति नगर) और संजय गर्ग पुत्र बाबू लाल (कीर्ति नगर)।
बरामदगी: 28 किलो 750 ग्राम पोस्त (Poppy Husk)।
नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। 🚔
13/02/2026
तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार 🚨
एचएसएनसीबी यूनिट फतेहाबाद की एनफोर्समेंट टीम ने राजस्थान के झुंझुनूं से तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार पुत्र राजपाल, आशीष स्वामी पुत्र सुरेंद्र स्वामी और सुभाष सैनी पुत्र हरिराम सैनी शामिल हैं, जो सभी झुंझुनूं (राजस्थान) के निवासी हैं।
ये आरोपी थाना सदर फतेहाबाद के FIR नंबर 422/2025 में 3600 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में चौथे, पांचवें और छठे आरोपी से जुड़े पाए गए हैं। 🚔💊
12/02/2026
On Maharishi Dayanand Saraswati Jayanti, we bow in gratitude to a visionary who taught us to question, learn, and live with truth at heart. 🙏✨ His words still inspire us to choose knowledge over ignorance and courage over fear. May we carry forward his legacy through our actions, every single day. 🌼📖
01/02/2026
गुरु रविदास जयंती हमें सत्य, समता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाती है। संत रविदास जी ने अपने विचारों से समाज में जागरूकता और आत्मसम्मान की भावना जगाई। इस शुभ दिन पर उनके संदेशों को अपनाकर मानवता और भाईचारे को मजबूत करें। 🌼✨
23/01/2026
आपको वसंत पंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼✨
माँ सरस्वती की कृपा से आपके जीवन में ज्ञान, बुद्धि और सृजनशीलता का प्रकाश बना रहे। वसंत ऋतु की यह शुभ बेला आपके जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सफलता लेकर आए। चारों ओर खिलते पीले फूलों की तरह आपका जीवन भी खुशियों, समृद्धि और उत्साह से महक उठे। आपके सभी प्रयास सफल हों और शिक्षा, कला व संस्कारों के मार्ग पर आप निरंतर आगे बढ़ते रहें। इस वसंत पंचमी पर आपके जीवन में सुख, शांति और उज्ज्वल भविष्य का वास हो। 💛📚🌸