06/04/2025
आज हमारे राम जी का जन्मदिवस है ।
रामनवमी का यह शुभ दिन त्याग ,समर्पण ,सेवा और संघर्ष का प्रतीक है ।आपके जीवन की हर उपलब्धि आज लाखों लोगों को प्रेरणा दे रही है ।
प्रयास परिवार आपके मंगल स्वास्थ्य और दीर्धायु की कामना करता है ।
17/04/2024
एक बेमिसाल पुलिस ऑफिसर एवं एक शानदार व्यक्तित्व की पराकाष्ठा आदरणीय श्री श्रीकान्त जाधव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
प्रयास परिवार आपकी उन्नति, प्रसन्नता एवं दीर्धायु की कामना करता है ।
जय हिन्द 🌸
12/11/2023
दीपावली की रौशनी आपके जीवन में सफलता , स्वास्थ्य और ख़ुशियों का उजाला लेकर आये , आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
31/10/2023
गांव खरल के कन्या महाविद्यालय में प्रयास संस्था जींद द्वारा आयोजित ड्रग के खिलाफ महासम्मेलन में खापो व लगभग दो दर्जन गांवो के सरपंचों व हजारो को तादाद मे युवाओं व गणमान्य लोगों ने एकजुटता दर्शाते हुए अपने क्षेत्र से ड्रग्स की बुराई का खात्मा करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री श्रीकांत जाधव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल ने कहा यह देश हमारा है, इसकी समस्याओ को ठीक हमने करना है । अपनी समस्याओ से निजात पाने के लिए हमें किसी का इंतजार नहीं करना चाहिए । कहां जिंदगी बहुत छोटी है कल का इंतजार नहीं करना आज से ही इस दिशा में अपने-अपने स्तर पर कार्य में लगा होगा।
उन्होंने ड्रग्स की बढ़ती समस्या पर बोलते हुए कहा कि इस समस्या के निदान के लिए आप स्वयं व अपने घर परिवार को बचा कर रख ले, बाकी काम आप पुलिस पर छोड़ दें । उन्होंने अपना सम्पर्क सूत्र 8814011000, 9050891508, लोगो को नोट करवाते हुए कहा, हमारे बहादुर सैनिक बॉर्डर पर माइनस टेंपरेचर में सेवा कर रहे है, आप कम से कम गलत कार्य करने वालों की सूचना उक्त नम्बर पर देकर समाज, राष्ट्र की सेवा कर सकते है।
उन्होंने कहा युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी निधि है अगर हमारे युवा शक्ति ही नशे की तरफ जाएगी तो समाज खोखला हो जाएगा । इस समस्या को हल्के में नहीं लेना, आज से हमें इस समस्या को खत्म करने के लिए अपने-अपने स्तर पर कार्य शुरू करना है । उन्होंने युवा शक्ति से धाकड़ बनने का आह्वान किया।
26/10/2023
हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के निर्देशन में ड्रग्स की डिमांड को नियंत्रित करने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज ड्रग मुक्ति टीम ने गांव कैमरी की छोटू नाथ मंदिर व धर्मशाला मे ड्रग मुक्ति शिविर लगाया । शिविर में शांति मिशन अस्पताल के मनोरोग ने शिविर मे पहले ड्रग पीड़ितों की सामुहिक काउंसलिंग की उनकी ड्रग हिस्ट्री जानी व उन्हे जरूरत अनुसार दवा दी ।
ग्रामीणों का मिल रहा सहयोग:- गांव कैमरी के सरपंच व ग्रामीणों ने पुलिस टीम का सर्वे के दौरान पूरा सहयोग किया है । गांव की पंचायत ने कहा कि एडीजीपी के मार्गदर्शन मे कार्य कर रही टीम का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तब गांव कैमरी को 03 महीने मे ड्रग मुक्त करने मे कामयाब हो जाएंगे । उन्होने इस सहयोग के लिये एडीजीपी हिसार मंडल का आभार व्यक्त किया ।
𝐉𝐨𝐢𝐧 𝐮𝐬 𝐟𝐨𝐫 𝐝𝐫𝐮𝐠 𝐟𝐫𝐞𝐞 𝐢𝐧𝐝𝐢𝐚
https://prayaasfoundation.in/join-prayaas-foundation/
PMO India || Amit Shah || Bandaru Dattatreya ||CMO Haryana || Anil Vij Home Minister Haryana, India || Haryana Police || DPR Haryana
11/10/2023
20 साल से नशे के खिलाफ महायज्ञ में फतेहाबाद के रतिया ने डाली आहुति।
प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक Shrikant Jadhav ने हजारो युवाओ को दिलाई की शपथ।
PMO India CMO Haryana Anil Vij Home Minister Haryana, India