गाँव कैलाश, करनाल

गाँव कैलाश, करनाल

Share

I do work neutrally without any pressure and political matter

15/09/2025

सभी को राम राम जी

Photos from गाँव कैलाश, करनाल's post 21/04/2024

🙏🏻🙏🏻🙏🏻बोलों शंकर भगवान की जय 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

मेरे कैलाश गाँव के बुजुर्गों और नौजवानों की वजह से अपने गाँव कैलाश के शिव मंदिर में शिवलिंग जी की पुनः स्थापना की गई है 

जिसके लिए मैं खुद यानी गाँव कैलाश आप सभी ग्रामीणों का बहुत-२ आभारी हूँ 

आज दिनाक 21-04-2023 दोपहर 2 बजे कलश यात्रा, भगवान शिवलिंग की परिकरमा और प्रसाद वितरण का समय निश्चित किया गया है ।इसलिए सभी ग्रामवासियो से विनती है कि आज 2 बजे शिव मंदिर कैलाश में सहपरिवार जरूर आए।
यह आपका अपना कार्य है🙏🙏

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

03/04/2022

बहुत बहुत धन्यवाद मुख्यमंत्री जी
मेरे गाँव वासीयो इस अवसर का ज़रूर फ़ायदा उठाना
चाहे खेल हो या कमाई का संसाधन rental room हो या rental shop या PG

मेरे गाँव के भाईयो NCR की तर्ज़ पर अपना rent का काम जोड़ लेना नही तो पैसा किसी के पास नही टिकता

21/01/2022

पाप पाप पाप

ना राजनीति ना किसी से दुश्मनी सिर्फ़ लोगों के हक़ की बात

😔 बहुत दुःख से बता रहा हूँ कैलाश गाँव में नुमाइंदों द्वारा घोटाला करने का एक पाप भरा कार्य

गाँव के भाई जनो आपको बता दे कि जो भी समाज या क्षेत्र शिक्षा से वंचित रह जाता है उस क्षेत्र या समाज का भला क़तई भी नहीं हो सकता

गाँव कैलाश में हरियाणा के शिक्षा मंत्री द्वारा मॉडल स्कूल बनाने का ऑर्डर आया था ज़ो की दुबारा से निर्माण करके बनाया जाता ।जो की किसी CBSE स्कूल से कम नही होता

मॉडल स्कूल की सुविधाए
1. आज कल के नौजवान English में हाई फ़ाई अध्यापक
2. Computer and lab
3. Confidence increasing skills
4. Disciplined माहोल
अगर और भी खूबियाँ गिनाने पर आऊँ तो बहुत कूछ है

और गाँव में मॉडल स्कूल आने से बच्चे बहुत अच्छी मात्रा में आते जिससे रोज़गार और development में बढ़ोतरी होती । साथ में गाँव के किसान, दुकानदार, मँजदुर और गरीब को भी कुछ ना कुछ फ़ायदा होता

ओर गरीब परिवार का बच्चा कामयाब हो सकता था
परिवार की ग़रीबी मिटाने का एकमात्र विकल्प शिक्षा एवं पढ़ाई है

(Important) लेकिन हर गाँव में कुछ शरारती तत्व होते है कुछ ऐसे ही नुमाइंदे हमारे गाव में भी है जिन्होंने पूरे गाँव का ठेका ले रखा है
उनकी एक टीम है जिनके साथ वर्तमान अध्यापकों ने मीटिंग की जो teachers हाल ही में कैलाश government स्कूल में बच्चो को पढा रहे है । उनको डर था कि कही अगर गाँव में मॉडल स्कूल आया तो हमारा transfer ट्रान्स्फ़र कर दिया जाएगा

मैं बताना चाहता हूँ कि वो मैडम और मास्टर बच्चों से लस्सी दूध ही मँगवा सकते है या स्कूल में आके attendence लगा के सोते है लेकिन उन अध्यापकों का तो इसमें स्वार्थ था

परंतु गाँव के उन नुमाइंदों का क्या स्वार्थ था क्यू वो ग़रीबों की ज़िंदगी के सोदाग़र बन बैठे है उनको शर्म आनी चाहिए
वो नुमाइंदे खुद तो अपने बच्चों की study के लिए Convent, pratap, dyal singh स्कूल चुन लेते है लेकिन इन ग़रीबों का वंचितों का नुमाइंदों ने शोषण किया है

गरीब को ओर भी गरीब बनाने का काम किया है
( इनकी अैंख फूटगी थी एक बार गरीब माणसो तै पूछया होंदा)

अर ईब गाम आले भाईयो अपणे विचार ज़रूर दे दयो

Photos from गाँव कैलाश, करनाल's post 10/01/2022

जय वीर गोगा जी महाराज 🙏🏻

सभी गाँव और देश वासीयो को राम राम

भाईयो आज का मुद्दा बहुत से लोगों को पता होगा और बहुत से भाईयो को पता होते हुए भी उसे अनदेखा कर देते है
आपको बताना चाहता हूँ की श्री जाहरवीर गोगा जी जो की हिंदू थे और मुस्लिमो, अरबों के बहुत बडे दुश्मन थे उन्होंने कट्टरवादी मुस्लिमों के ख़िलाफ़ बहुत युद्ध किए थे
दिक़्क़त यह है हमारे गाँव वाले भाई 786 नम्बर वाली चद्दर जोकि पीर बाबाओं पर चडाई जाती है उसको बाबा गोगा जी पर चड़ाते है

(786 वाली चद्दर पीर बाबाओं पर ही चड़ाए)

कृपा करके सब भाई अपने घर में माताओं को बहनो को भाभी माँ को अपनी बेटे बेटीयो को यह बात अवस्य बताए
श्री जाहरवीर जी हिंदू क्षत्रिय थे उनका पीरों से कोई लेना देना नहीं था
आगे से कृपा करके इस बात का ध्यान रखा जाए

19/06/2021

Youth of Kailash ♥️
जय हिंद

Photos from गाँव कैलाश, करनाल's post 16/06/2021

तो कैसे हो आप लोग ।

बहुत पूरानी याद है

13/06/2021

Share jarur kre

नमस्कार सभी गाँव वासीयो को

क्या आपने कभी कैलाश गाँव के जोहड़(तालाब) के बारे में सोचा है आज के समय में वो ख़ाली पदा है मेरे मुताबिक़ 4-5 एकड़ के क़रीब उसकी ज़मीन है

और आज वो बिल्कुल ख़ाली पड़ा है मेरे मुताबिक़ उसके एक कम्यूनिटी सेंटर की माँग गाँव वालों की तरफ़ से की जानी चाहिए
नहीं तो करनाल नगर निगम पता नहीं कोनसी स्कीम के तहत कहा यह पर बना दे जिससे भविष्य में गाँव वालो को ही तकलीफ़ हो

बाक़ी आप अपनी राय नीचे कॉमेंट comment box में दे सकते है
कृपया अपनी राय जरूर दे कोई भी गाँव कैलाश का वासी बिना अपनी राय दे आगे ना बड़े

आज का युग बहुत advanced युग है अगर आज भी कैलाश का कोई युवा नहीं बोला तो वही होगा जैसा पहले हुआ
मैं दो चार चीज़ें गिनवाता हूँ
1) कैलाश का स्कूल टिकरी चला गया
2 कैलाश की पंचायती ज़मीन में धर्मशाला या कोई लड़कीयो का कॉलेज होना था
3 कैलाश गाँव में 6 महीने पहले model school बनने के ऑर्डर आए थे लेकिन कुछ गिने चुने लोगो ने ही ठेका उठा रखा है सब चीज़ें उसने पूछके ही क्यू होती है उन लोगों ने मॉडल स्कूल cancel करा दिया जिससे फ़र्क़ गाँव के गरीब लोगों पर पड़ेगा
4 जब जब किसी भी नेक आदमी ने गाँव का भला सोचा उसकी टाँगे खिचने का काम

मुझे माफ़ करना अगर मैं मुद्दों पर बात करूँ तो शाम हो जाएगी
कृपया सोचो अब जोहड़ की बारी है

नहीं तो लोग उसमें bhi फसल उगा लेंगे
धन्यवाद 🙏🏻

Want your business to be the top-listed Government Service in Karnal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Karnal