Sandeep Raman Bazida Jattan

Directions

Sandeep Raman Bazida Jattan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sandeep Raman Bazida Jattan, Social service, Bazida Jattan, Karnal.

14/02/2026

एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, नशा तस्करी में संलिप्त दूसरा आरोपी काबू

करनाल, दिनांक 14 जनवरी 2026।
नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी.. विनोद पुत्र पवन निवासी वाल्मीकि बस्ती, घरौंडा,करनाल को काबू किया गया।

इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पहले आरोपी के अन्य साथी
मोहित डाबला पुत्र राजरूप डाबला,निवासी धोबी घाट चांद सराय,थाना शहर,करनाल को काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ बरामद की गई। जिसके विरुद्ध थाना शहर,करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। दौराने रिमांड आरोपी से गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इस नशीले पदार्थ को उसके अन्य साथी पवन से खरीदकर आगे बचने के लिए लाया था। है जैसे जांच इकाई द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू किया कर माननीय न्यायालय के सामने पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया। दौराने रिमांड आरोपी से गहनता पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता को लेकर अनुसंधान जारी है।

14/02/2026

सीआईए-1 की बड़ी कार्रवाई, घर पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी काबू

करनाल, दिनांक 14 फरवरी 2026।
जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घर पर गोली चलाने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है।
यह कार्रवाई सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उप निरीक्षक जयपाल की अध्यक्षता में अमल में लाई गई। पुलिस टीम ने मामले में शामिल आरोपी गुरशेर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी सोंटा, अंबाला व जसबीर सिंह पुत्र प्रवीण सिंह निवासी चौहान कॉलोनी, राजपुरा (पटियाला) को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने सूचित किया था कि दिनांक 3/4 फरवरी 2026 की रात को मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात बदमाशों फूशगढ़, करनाल में स्थित उसके घर पर 3-4 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 62/2026 को थाना सेक्टर 32/33 में आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू किया। आरोपी गुरशेर सिंह को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी जसबीर सिंह का चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है।

दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य साथियों की संलिप्तता के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Address

Bazida Jattan
Karnal
132001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandeep Raman Bazida Jattan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category