23/01/2025
A***n Originals Media
Dive into a world of fresh sounds and emerging talent with us. We're excited to bring you a fresh wave of music from emerging artists and undiscovered talents. Our channel is dedicated to showcasing new and innovative sounds, giving up-and-coming musicians a platform to shine. Stay tuned for unique....
01/12/2024
Good morning to all friends
25/11/2024
निलोखेडी में उपलब्ध रहने का समय और स्थान इस तरह से रहेगा - नमस्कार
16/11/2024
डॉ विनोद कुमार कमल (पूर्व सिविल सर्जन) हड्डी रोग विशेषज्ञ विर्क हस्पताल प्राइवेट लिमिटेड करनाल कमरा नं 20 में हड्डी रोग विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
17/10/2024
सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं--डा विनोद कुमार कमल पूर्व सिविल सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ विर्क हस्पताल प्राइवेट लिमिटेड करनाल।
09/10/2024
डॉ विनोद कुमार कमल ,पूर्व सिविल सर्जन ने हड्डी रोग विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं विर्क हस्पताल प्राइवेट लिमिटेड करनाल कमरा नं 20 में देनी शुरू कर दी है। नमस्कार।
14/09/2024
प्रिय निलोखेडी हल्का वासियों,
हल्का निलोखेडी के व दूसरे क्षेत्रों से भी जितने मेरे साथियों ने पिछले बहुत समय से कंधे से कंधा मिलाकर के जो मेरे साथ, मेरे लिए मेहनत की मैं उसके लिए हृदय की गहराइयों से सब का बहुत-बहुत आभारी हूं । मेरी असली ताकत आप हो, मेरा असली उद्देश्य आपकी सेवा करना है। हालांकि मैं आपकी राजनीतिक इच्छाओं और अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सका ।टिकट ना मिलना एक छोटा सा पड़ाव है, लेकिन आपका प्यार, विश्वास और समर्थन ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
मैं, डॉ विनोद कुमार कमल हमेशा उसी समर्पण और जोश के साथ आपकी सेवा करने का निरंतर प्रयास करूंगा, क्योंकि मेरा मकसद पद नहीं, जनसेवा रहा है। आप ने जिस मेहनत और लगन के साथ मेरा साथ दिया उसके लिए मैं हमेशा सभी का ऋणी रहूँगा | आप का अपना डॉ विनोद कुमार कमल कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सिविल सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ
10/08/2024
हल्का नीलोखेड़ी के गांव कारसा डोड में कुलतारण तीर्थ पर शुद्ध पीतल से निर्मित जलधारी शिवलिंग की स्थापना हुई। मैं भी साथियों सहित शिव भोले शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए शामिल हुआ। 31 वर्ष पहले इसी क्षेत्र के गांव निगधू अस्पताल से डॉ के रुप मेरे जीवन की शुरुआत हुई थी। और 31 वर्ष का कार्यकाल मेरा सरकारी अस्पताल निगधू, नीलोखेड़ी और करनाल ही रहा है, शिव भोले के आशीर्वाद से मुझे जिला करनाल का सिविल सर्जन के रूप में कार्यभार संभालने का भी सौभाग्य रहा है जिसकी वजह से मैं इस क्षेत्र के लोगों से निरंतर संपर्क में सामाजिक सेवा के रूप में, सुख दुख के साथी के रूप में रहा हूं। डॉ विनोद कमल कांग्रेस नेता व पूर्व सिविल सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ हल्का नीलोखेड़ी।
05/08/2024
आज जिला दादरी में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के द्वारा किसान मजदूर सम्मान विजय न्याय यात्रा का आगाज निंबड -बडेसरा से बाढडा तक हुई जिसकी अगुवाई अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखबीर खेरा जी, वाइस प्रेसिडेंट अखिलेश शुक्ला जी व दूसरे प्रदेशों से आए हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के साथी गण के साथ-साथ मैंने भी इसमें अपने साथियों के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री राजू मान जी दादरी रहे। कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से किया गया और सभी लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुझे वह मेरे साथियों को जो मान सम्मान मिला उसके लिए मैं संयोजक के साथ-साथ अध्यक्ष व वाइस प्रेसिडेंट के साथ साथ अन्य जो भी प्रतिनिधि आए हुए थे, सभी का तेह दिल से धन्यवाद करता हूं। डॉ विनोद कुमार कांग्रेस नेता व पूर्व सिविल सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ हल्का नीलोखेड़ी।
04/08/2024
निलोखेडी हल्के के गाँव कलसी, युनिसपुर, बेरसाल और बरसालू मे कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई व सभी को कांग्रेस संकल्प पत्र की गारंटी से अवगत कराया जिस पर सभी ने कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव मे जिताने का विश्वास दिलाया l वहां पहुंचने पर सभी लोगों ने डॉ विनोद कुमार कांग्रेस नेता व पूर्व सिविल सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा पिछले सालों में लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से की गयी सेवा को याद करते हुए सराहना की, आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका साथ देने का वादा करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर चितमन ,रॉबिन, सोनू युनिसपुर, पूर्व सरपंच बेरसाल हरचरण सिंह, रामकुमार ,सुरेश, सतीश जासट बरसालू, प्यारा सिंह ठेकेदार कलसी साथियों सहित मौजूद रहे।