Ramesh Khatak

Ramesh Khatak

Share

This is the Official Page of Ramesh Khatak,Ex MLA,Baroda & State Incharge SC Cell - JJP Haryana

13/03/2026

जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

11/06/2025

महान कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। संत कबीर दास जी ने अपने जीवनकाल में सामाजिक कुरीतियों और पाखंडों का डटकर विरोध किया।
उनका जीवन, उनकी शिक्षाएं और उनके विचार हमें हमेशा सत्य और सादगी की राह पर चलने की प्रेरणा देंगे।

11/06/2025

“सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना, बाजू-ए-कातिल में है”
अमर क्रांतिकारी, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कवि, साहित्यकार और भारत माता के सच्चे सपूत, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया, राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि।

02/05/2025

भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त, हिंदी साहित्य में वात्सल्य रस के सम्राट और ब्रजभाषा के महाकवि संत सूरदास जी की जन्म जयंती पर कोटि-कोटि नमन! उनकी भक्ति से ओतप्रोत रचनाएं और श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम आज भी लाखों दिलों को आलोकित करता है।

29/04/2025

तप, त्याग एवं पराक्रम की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति, भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भगवान श्रीहरि के 'आवेशावतार' भगवान परशुराम की कृपा दृष्टि भारत और हिंदुओं पर बनी रहे।

सभी का जीवन विद्या, विवेक और साहस से समृद्ध हो, यही प्रार्थना है।

28/04/2025

सिख धर्म के दूसरे गुरु, पंजाबी लिपि गुरुमुखी के रचनाकार, श्री गुरु अंगद देव जी के पावन प्रकाश पर्व की समूह साध संगत को बहुत बहुत बधाई।

22/04/2025

तापमान घटाएं, पानी बचाएं,
पेड़ लगाएं, धरती सजाएं
पृथ्वी बचाएं, जीवन बचाएं
विश्व पृथ्वी दिवस पर आइये हम सब मिलकर यह प्रयास करें

22/04/2025

नमन 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

सियाचिन के दुर्गम ग्लेशियर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सिरसा के गाँव झोपड़ा के निवासी नायब सूबेदार बलदेव सिंह जी को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। वीरों की भूमि हरियाणा की मिट्टी का नाम रौशन करते हुए आपने मातृभूमि के प्रति सच्ची श्रद्धा, समर्पण और निष्ठा का परिचय दिया... जय हिन्द ! जय भारत !

Photos from Ramesh Khatak's post 20/04/2025

आज नई अनाज मंडी,शाहबाद में शाहबाद हल्के की मीटिंग लेते हुए जननायक जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र जिले के प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खटक जी, मोहसिन चौधरी जी। इस मीटिंग में जिलाध्यक्ष कुलदीप जी, शाहबाद पार्टी प्रत्याशी बहन रंजीता जी एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Photos from Ramesh Khatak's post 20/04/2025

आज किसान विश्राम गृह,पेहवा में पेहवा हल्के की मीटिंग लेते हुए जननायक जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र जिले के प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खटक जी, मोहसिन चौधरी जी। इस मीटिंग में जिलाध्यक्ष कुलदीप जी, हल्का अध्यक्ष गुरलाल सिंह वडैच एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Karnal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


House No. 70, Sector-4, Part/2
Karnal
132001