30/05/2026
Gourav Mukhala
गौरव मुखाला हल्का इन्द्री 9582443095 social media ये आपका अपना चैनल है FOLLOW जरूर करें🙏
30/05/2026
29/05/2026
भारतीय खेल जगत के लिए आज का दिन अत्यंत पीड़ादायक है। राजा रणधीर सिंह जी का निधन केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि खेलों के प्रति समर्पित एक युग की विदाई है…
एक महान ओलंपियन, दूरदर्शी प्रशासक और खिलाड़ियों के सच्चे संरक्षक के रूप में उन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एशियाई खेल प्रशासन में उनका योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
उनका अनुभव, नेतृत्व और खेलों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार व समस्त खेल जगत को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
29/05/2026
किसान मसीहा व भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
29/05/2026
बढ़ती महंगाई के खिलाफ इनेलो का हल्ला बोल प्रदर्शन।
सभी जिला मुख्यालयो पर 1 जून को बड़ा प्रदर्शन करेगी इनेलो ✅
दिनांक: 1 जून
समय: सुबह 9:30 बजे
स्थान: HAU गेट नम्बर 4 से लघु सचिवालय ,हिसार।।
29/05/2026
29/05/2026
पंचकूला के सरकारी अस्पताल में ऑन ड्यूटी मृत मिली नर्सिंग ऑफिसर प्रीति बेनीवाल - पुलिस जांच में खुलासा 11 साल से रोहतक के एक युवक के साथ संबंध में थी प्रीति
30 वर्षीय प्रीति बेनीवाल 20 अप्रैल की रात पंचकूला सिविल अस्पताल के ICU में मृत मिली थीं। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों ने उन्हें स्टोर एरिया के पास फर्श पर गिरा देखा था। उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ था और नाक से खून निकल रहा था। शुरुआती आशंका ओवरडोज इंजेक्शन की जताई गई थी, हालांकि पोस्टमॉर्टम की फाइनल रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है
पुलिस जांच के मुताबिक प्रीति और रोहतक के युवक की मुलाकात ITI में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद विरोध शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इसी कारण परिवार ने प्रीति की शादी उम्र में काफी बड़े व्यक्ति से करवा दी थी।
हालांकि शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और प्रीति ससुराल छोड़कर मायके लौट आईं। बाद में दोनों के बीच फिर संपर्क शुरू हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि युवक फिलहाल रोहतक की MDU में PHD कर रहा है। उसकी शादी चार साल पहले हो चुकी है और वह एक बच्चे का पिता है, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है।
प्रीति बेनीवाल मूल रूप से हिसार के जुगलान गांव की रहने वाली थीं और परिवार के साथ पंचकूला सेक्टर-31 में रहती थीं। उनकी नौकरी साल 2024 में लगी थी और पहली पोस्टिंग पंचकूला सिविल अस्पताल में हुई थी। वह अधिकतर ICU में ड्यूटी करती थीं।
29/05/2026
🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Karnal
KARNAL
