16/09/2024
आप किसे देखना चाहते हैं अगले मुख्यमंत्री के रूप में ?
ranjneti ka tadka
16/09/2024
आप किसे देखना चाहते हैं अगले मुख्यमंत्री के रूप में ?
10/02/2018
कभी अंग्रेजों के हाथ कंपा देने वाला आज सड़कों पर खुद भीख के लिए फैला रहा है हाथ
The Hook News
THEHOOK DESK:आज हम आजादी का लुप्त उठाते हुए अपने घरों में बड़े-बड़े मुद्दों पर आसानी से बहस कर उन्हे मजे मे उड़ा देते है, लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश को आजाद करने मे अहम योगदान दिया है, उनमें से जो जिंदा हैं, वो किस हाल में हैं..
इस तस्वीर मे जो शख़्स दिख रहे है ये झांसी के रहने वाले श्रीपत जी। 92 साल से भी अधिक उम्र पार कर चुके श्रीपत जी दिए गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के भाषण से प्रभावित होकर आजाद हिन्द सेना में शामिल हुए थे। श्रीपत जी अपने जीवन की चिंता किये बिना देश को आजाद करने के लिए लड़े। देश तो आजाद हुए सालों हो गए, लेकिन वो खुद अभी तक हालातों के हाथों गुलाम है।
आज उन्हें अपनी जिंदगी का गुज़र-बसर करने के लिए भीख तक मांगनी पड़ रही है। भारत की आजादी मे कई लोगों का अहम योगदान रहा। ऐसा नही है कि स्वतंत्रता सेनानी श्रीपत जी के हालात शुरू से खराब हो, उनके पास झांसी क्षेत्र में 7 एकड़ की जमीन, और एक लाइसेंसी वाली बन्दूक भी थी।
इनकी जिंदगी अच्छी चल रही थी, लेकिन कहते है न जब किस्मत बाज़ी पलटी है तो किसी की नही सुनती वैसे ही इनकी किस्मत ने पलटी मारी और आज़ाद हिन्द फौज के इस सिपाही को दर-दर भटकते हुए भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया। कभी देश के लिए लड़ने वाला ये सिपाही आज जिंदगी की परेशानियों से जूझ रहा है।
श्रीपत कहते हैं कि मेरी हालत कैसी भी हो, लेकिन मेरी इच्छा है की मैं मरते दम तक अपने देश के काम आ सकूं। यह मेरा सौभाग्य था कि मैं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ उनकी सेना में शामिल होकर देश के लिए लड़ सका। श्रीपत जी वर्तमान मे अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी मे रहने को मजबूर है। ऐसा नही है की इनकी ही हालत ऐसी है, हमारे देश मे कई ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी है जो किस हालत मे जी रहे है उनकी सुध लेने वाला कोई नही है। ये हमारे देश के लिए सोचने का विषय है।
05/12/2017
ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल: दक्षिण गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस का ये है हाल
ABP News 4 Dec. 2017 22:06
ABP News
गुजरात विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल: वोटिंग से ठीक 5 दिन पहले तमाम अहम सवालों के जवाब जानने के लिए लोकनीति और सीएसडीएस के साथ मिलकर ABP न्यूज गुजरात का फाइनल ओपिनियन पोल लेकर आया है.
नई दिल्ली: गुजरात में चुनावी घमासान मचा हुआ है, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी तो बीजेपी से खुद प्रधानमंत्री मोदी ने मोर्चा संभाल रखा है. चुनाव से सिर्फ पांच दिन पहले एबीपी न्यूज़ ने लोकनीति और सीएसडीएस के साथ मिलकर गुजरात का फाइनल ओपिनियन पोल किया है.
दक्षिण गुजरात के ग्रामीण इलाकों में क्या हाल है?
ओपिनियन पोल के मुकताबिक दक्षिण गुजरात के ग्रामीण इलाके में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर दिख रही है. बीजेपी के खाते में 44% और कांग्रेस के खाते में 42% वोट शेयर जाता दिख रहा है.
दक्षिण गुजरात के शहरी इलाकों में क्या हाल है?
दक्षिण गुजरात के शहरी इलाकों में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. दक्षिण गुजरात में कांग्रेस लोगों के बीच बड़ी पसंद बनकर उभरी है. आंकड़ों की बात करें तो बीजेपी को सिर्फ 36% वोट शेयर और कांग्रेस को बंपर बढ़त के साथ 43% वोट शेयर मिलता दिख रहा है.
क्या है दक्षिण गुजरात की फाइनल तस्वीर?
दक्षिण गुजरात की फाइनल तस्वीर की बात करे तो यहां भी ग्रामीण इलाके की तरह बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है. बीजेपी को जहां 41% वोट शेयर मिलने का अनुमान है तो कांग्रेस के हिस्से 42% वोट शेयर जाता दिख रहा है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि एबीपी न्यूज़ के पिछले सर्वे की तुलना में बीजेपी को 11% वोट शेयर का नुकसान हो रहा है तो कांग्रेस को 9% का फायदा हो रहा है.
कैसे हुआ ओपिनियन पोल?
हमने 23 से 30 नवंबर के बीच 50 विधानसभा क्षेत्रों के 200 बूथों पर जाकर 3655 लोगों की चुनाव को लेकर राय जानी
25/10/2017
16/10/2017
सुनील जाखड़: BJP को उसी के गढ़ में हराया, पिता थे बड़े कांग्रेसी नेता
पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है. कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने बीजेपी कैंडिडेट सवर्ण सलारिया को 1 लाख 93 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है. आइए जानते हैं कौन हैं सुनील जाखड़ और क्या हैं उनका प्रोफाइल...
जाखड़ को उपचुनाव में 4 लाख 99 हजार 752 वोट मिले, वहीं बीजेपी के सवर्ण सलारिया को 3 लाख छह हजार 533 वोट हासिल हुए. 63 साल के सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं. वे पहली बार 2002 में पंजाब के अबोहर क्षेत्र से विधानसभा सदस्य चुने गए थे. उन्होंने 2007 और 2017 में इसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.
myneta.info पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में उनके पास 25 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं. सुनील जाखड़ फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. उन्होंने 1977 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एमबीए की है. सुनील जाखड़ ने जीत के मौके पर कहा है कि गुरदासपुर के लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों को लेकर अपनी नाराजगी का सख्त संदेश दिया है.
सुनील जाखड़ के पिता बलराम जाखड़ कांग्रेस के जाने माने नेता रहे हैं. वे लोकसभा स्पीकर और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे. 2016 में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था.
पंजाब में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि गुरदासपुर के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि सुनील जाखड़ के किए प्रत्येक वादे पूरे किए जाएंगे और सभी विकास कार्यों को फास्ट ट्रैक पर किया जाएगा.
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने जाखड़ की जीत के बाद कहा है कि यह हमारे भावी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लाल फीते में लिपटा खूबसूरत दिवाली तोहफा है. आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस का अध्यक्ष पद राहुल गांधी को दिया जा सकता है.
अभिनेता विनोद खन्ना इस सीट से बीजेपी के सांसद थे और उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गया था. उपचुनाव में 56 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था.
14/10/2017
हरियाणा की राजनीति में हमेशा छाई रही है पगड़ी
हिसार: हरियाणा की राजनीति में पगड़ी का हमेशा से विशेष महत्व रहा है। दस साल तक राज्य में सत्तासीन रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए गुलाबी पगड़ी का सहारा लिया है। इंडियन नैशनल लोकदल की हरी पगड़ी लंबे अरसे से राज्य की राजनीति में विशेष पहचान बनाए हुए है।
हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा के अलावा उनके समर्थक राजनीतिक कार्यक्रमों में गुलाबी पगड़ी में दिखाई देने लगे हैं। हुड्डा के कंडेला से शुरू किए गए जन जागरण अभियान में भी ज्यादातर लोग गुलाबी पगड़ी बांधकर शामिल हो रहे हैं। गत विधानसभा चुनाव में अपनी अलग पार्टी बनाकर गोपाल कांडा ने गेरुए रंग की तथा विनोद शर्मा ने राजस्थानी पगड़ी अपने समर्थकों को पहनाकर विशेष पहचान बनाने का प्रयास किया था।
हरियाणा की राजनीति में पगड़ी की शुरुआत पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल ने की थी। चौटाला के मुख्यमत्री बनते ही पूरे प्रदेश में हरी पगड़ी ही नजर आती थी। पूर्व मुख्यमत्री भजनलाल ने हालांकि पगड़ी से दूरी बनाए रखी लेकिन साफा जरूर कई बार बांधा। पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल पगड़ी के बजाय टोपी पहनते थे लेकिन उनके पुत्र और हरियाणा जनहित कांग्रेस सुप्रीमो कुलदीप बिश्नाई ने अब पीली पगड़ी को पार्टी की पहचान बना लिया है
हरियाणा कांग्रेस : गीता भुक्कल के समर्थन में उतरे दहिया, बोले-पार्टी को उबारने के लिए हुड्डा का नेतृत्व जरूरी
सोनीपत (हप्र) : राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने पूर्व मंत्री गीता भुक्कल के बयान का समर्थन करते हुए एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर पर निशाना साधा है। विधायक दहिया का कहना है कि पूर्व मंत्री जो कुछ कह रही हैं, वह सौ फीसदी सही है और सारे विधायक इसमें उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर की वजह से प्रदेश में कांग्रेस डूब गई है। इसे उबारने के लिए जरूरी हो गया है कि पूर्व सीएम भूपेद्र सिंह हुड्डा को पंजाब की तर्ज पर फ्री हैंड कमान दी जाए। यहां जारी बयान में विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि वे तो पहले दिन से ही इसका विरोध कर रहे हैं कि मौजूदा नेतृत्व दमदार नहीं है और ना ही प्रदेश में कहीं इसका कोई प्रभाव है। इसी तरह पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने भी एक सच्चे कांग्रेसी होने के नाते पार्टी की दुर्दशा पर सवाल किया है। उन्होंने कहा कि वे इसका समर्थन करते हैं और यह ना समझा जाए कि यह गीता भुक्कल का निजी बयान है। बल्कि प्रदेश कांग्रेस में पूर्व सीएम हुड्डा समर्थक सभी विधायक ऐसा ही मंत्रणाा रखते हैं और हाईकमान से लगातार पार्टी नेतृत्व में बदलाव की मांग करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब अति होने को आई है, पार्टी को डूबने से बचाने के लिए जरूरी हो गया है कि हाईकमान जल्दी से जल्दी हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन करे। उन्होंने कहा कि हाईकमान को पंजाब की तर्ज पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फ्री हैंड कमान देनी होगी। इसके बाद ही प्रदेश में कांग्रेस दोबारा से सत्ता में आ पाएगी। जयतीर्थ दहिया ने कहा कि वे इस बारे में प्रदेश प्रभारी कमलानाथ से कई बार मुलाकात कर चुके हैं और इस्तीफा देने तक की पेशकश उन्होंने की थी। उन्होंने दोहराया कि अगर हाईकमान का यही रवैया रहा, तो उन्हें इस्तीफा के मुद्दे पर फिर से एक बार विचार करना होगा। चूंकि अब प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है और वह टकटकी लगा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर देख रही है।
13/10/2017
नांदेड़ चुनाव: सभी सीटों के नतीजे आए, जानिए-बीजेपी की कितनी बड़ी हार है
कुल 81 सीटों के अंतिम नतीजों के अनुसार, कांग्रेस ने 73 सीटें जीती और भाजपा ने छह सीटें जीती. शिवसेना एक सीट के साथ अपना खाता खोल पाई. एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक सीट जीती है !
मुंबई: कांग्रेस ने नांदेड़ के नगर निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 में से 73 सीटों पर जीत दर्ज की. नांदेड़ कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण का गढ़ है.
सत्ता पर कब्जा जमाने की भाजपा की कोशिशों को झटका देते हुए कांग्रेस नांदेड़-वाघाला नगर निगम (एनडब्ल्यूएमसी) चुनावों में भगवा पार्टी को छह सीटों पर समेटने में सफल रही. चुनाव के अंतिम नतीजे आज सुबह घोषित किए गए.
राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से कल चार सीटों के नतीजे रोक कर रखे गए और आज घोषित किए गए.
चव्हाण ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ ना होने को पार्टी की जीत का श्रेय दिया और दावा किया कि भाजपा की ‘वापसी यात्रा’ शुरू हो गई है.
कुल 81 सीटों के अंतिम नतीजों के अनुसार, कांग्रेस ने 73 सीटें जीती और भाजपा ने छह सीटें जीती. शिवसेना एक सीट के साथ अपना खाता खोल पाई. एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक सीट जीती.
भाजपा की नई सहयोगी और महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष (एमएसपी) नेता नारायण राणे ने भाजपा नेतृत्व को आत्मावलोकन करने की सलाह दी कि नांदेड़ नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री द्वारा कई चुनावी रैलियां किए जाने के बावजूद उसका प्रदर्शन इतना खराब क्यों रहा. उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि इन परिणामों का असर 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा.
दो दशक पहले नांदेड नगर निकाय बनने के बाद से यहां कांग्रेस का ही शासन रहा है
12/10/2017
साेनिया तय करेंगी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का नाम
हरियाणा कांग्रेस की कमान किसके हाथ होगी, यह विवाद अब लिखित तौर पर दिल्ली दरबार जा पहुंचा है। प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर चल रही लॉबिंग और खींचतान के बीच इस विवाद को निपटाने का जिम्मा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित डेलीगेट्स की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के चयन के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। यह प्रस्ताव पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रखा और सभी नेताओं ने इस पर मुहर लगा दी।
गौर हो कि प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे अशोक तंवर के खिलाफ हुड्डा खेमा लॉबिंग कर रहा है। वहीं, तंवर खेमा पद बचाये रखने के लिए जोर लगा रहा है।
…तो सीएलपी नेता भी बदलेगा : प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता (सीएलपी) का फैसला भी जुड़ा है। इन दोनों पदों पर कांग्रेस जाट और नॉन-जाट फार्मूले पर काम करती आई है। यदि प्रदेशाध्यक्ष पद पर बदलाव होता है, तो सीएलपी पद पर भी नया चेहरा दिख सकता है। अभी किरण चौधरी सीएलपी लीडर हैं, पर 12 से ज्यादा विधायक उनके खिलाफ हैं।
11/10/2017
मैं कभी झूठ नहीं बोलता, जल्द ही जारी करूंगा BJP नेताओं के भ्रष्टाचार की सीडी
Dainikbhaskar.com 10 Oct.2017 7:54
Bhaskar
Followers 772370
Follow
1/1
रोहतक.इनेलो से नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार में संलिप्त नेताओं की सीडी जारी करेंगे। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बयान पर कहा कि भाजपा का काम लोगों को गुमराह करने का है। उन्होंने कभी झूठ नहीं बोला और जल्द ही भ्रष्टाचार में शामिल भाजपा नेताओं की सीडी जारी कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हुड्डा ने नहरों की मिट्टी तक बेच डाली है। आज वे किस मुंह से नहर बचाने की लड़ाई लड़ने की बात कह रहे है।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला सोमवार को नए बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की और सीडी तैयार हो रही हैं और जल्द ही प्रदेश की जनता के सामने सार्वजनिक की जाएंगी।
धनखड़ की तो सीडी बनाने की भी जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की तो सीडी भी बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे तो सार्वजनिक तौर पर भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। प्रदेश की पंचायतों में जो बेंच लगाए जा रहे हैं उनकी कीमत पांच हजार रुपए दिखाई जा रही है, जबकि वह केवल दो से अढाई हजार में आती हैं। इसका जवाब धनखड़ से विधानसभा में मांगा जाएगा। भाजपा के दूसरे नेता भी प्रदेश को लूटने में लगे हैं।
मुख्यमंत्री को महिलाओं के सम्मान की चिंता नहीं
चौटाला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे की कंपनी की बढ़ी हुई आमदनी की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की और अमित शाह से तुरंत अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की। मुख्यमंत्री पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि भिवानी में जिस तरह से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है उससे साफ जाहिर हो गया है कि मुख्यमंत्री को महिलाओं के सम्मान की कोई चिंता नहीं है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, कृष्ण कौशिक, रवेन्द्र बखेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Youtube
ARVIND KEJRIWAL RAJAT SHARMA IN AAP KI ADALAT | AAP Expose