EEI, Nilokheri Pride

EEI, Nilokheri Pride

Share

This is an official page of EEI, Nilokheri for sharing activities.

31/03/2026

विस्तार शिक्षा संस्थान, नीलोखेड़ी की प्रशिक्षण देने में अग्रणी भूमिका: प्रो. बलदेव राज काम्बोज

-हकृवि में संस्थान नीलोखेड़ी की 33वीं प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
- बैठक में आठ राज्यों के अधिकारियों ने लिया भाग

हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विस्तार शिक्षा संस्थान, नीलोखेड़ी की 33वीं प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रबंधन समिति के चेयरमैन प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने की। जन प्रतिनिधि के रूप में यमुनानगर के विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में एचएयू सहित कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार व झारखंड के राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान के निदेशक, विभिन्न राज्यों के कृषि एवं संबंधित विभागों के निदेशक भी ऑनलाइन जुड़े।
कुलपति प्रो. काम्बोज ने अपने संबोधन में कहा कि विस्तार शिक्षा संस्थान मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान कर आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों से संस्थान को पर्याप्त वित्तीय सहयोग देने का आह्वान किया और विभिन्न राज्यों के कृषि एवं संबंधित विभागों से अधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु भेजने की अपील की। उन्होंने बताया कि उपरोक्त संस्थान कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक ज्ञान एवं तकनीकों से जोडऩे का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संस्थान कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी, महिला एवं बाल विकास आदि क्षेत्रों के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने, नई कृषि तकनीकों, उपकरणों और विधियों का प्रचार-प्रसार करने, डिजिटल कृषि, स्मार्ट फार्मिंग, जैविक खेती जैसी नवीन प्रणालियों की जानकारी देने, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर कार्यशालाएँ आयोजित करने में अहम् भूमिका निभा रहा है। कुलपति ने बताया कि संस्थान विस्तार अधिकारियों को नवीनतम कृषि अनुसंधान की जानकारी देने, फसल उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने और आय बढ़ाने के उपायों के बारे जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विस्तार अधिकारियों से फीडबैक लेकर प्रशिक्षण नीतियों में सुधार करने, नई तकनीकों कों विस्तार अधिकारियों तक पंहुचानें का कार्य करता है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इसके अतिरिक्त संस्थान उद्यान, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास आदि के अधिकारियों को भी प्रशिक्षण देने का कार्य करता है।
विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाने एवं आधुनिक तकनीकों के व्यापक प्रसार पर बल दिया। संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रबंधन समिति द्वारा संस्थान के सुचारु संचालन हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से एडिशनल कमीश्नर, डॉ. संजय कुमार, विस्तार प्रशिक्षण के डायरेक्टर डॉ. शैलेष, ज्वाइंट डायरेक्टर सेलवम मौजूद रहे एवं संस्थान को सभी प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार रोहिला ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. पवन कुमार, मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक डॉ. रमेश कुमार, अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

29/03/2026

A four days training programme on “Extension Tools and Techniques for Effective Technology Transfer” was successfully conducted by EEI, Nilokheri, in collaboration with BAMETI, Bihar during 16-19 March 2026. A total of 30 extension personnel from the agriculture sector of Bihar state actively participated in the said programme. The sessions were delivered by eminent experts from reputed institutions i.e., CCSHAU, Hisar (Haryana), RPCAU, Pusa (Bihar), PAU, Ludhiana (Punjab), BHU, Varansi (U.P.), IARI, New Delhi, SKUAST, Jammu and Kashmir (J&K), BAU, Sabour (Bihar), and CSKHPKV, Palampur (H.P.). The programme concluded with a valedictory session, emphasizing the importance of strengthening extension systems for effective technology dissemination and rural transformation.

24/03/2026

11th Academic Committee Meeting of the Extension Education Institute, Nilokheri, organised today in hybrid mode.
Valuable insights and suggestions from esteemed members representing leading institutions across the country will strengthen the academic and extension activities of the institute.

Photos from EEI, Nilokheri Pride's post 13/03/2026

Four days training program organised during 09-12 march 2026 on mass media and communication skills

26/02/2026
MELA 25/02/2026

MELA हकृवि द्वारा लाडवा (कुरुक्षेत्र) में कृषि विकास मेला 28 फरवरी से -‘जल संरक्षण-प्रति बूंद से अधिक फसल’ विषय पर रहेगा फ....

21/02/2026

20/02/2026

Photos from EEI, Nilokheri Pride's post 31/01/2026

Four days on campus training program from 27 to 30 January 2026 organised at EEI Nilokheri.Thirty one extension officers from northern region participated in the training

Photos from EEI, Nilokheri Pride's post 09/01/2026

Four days off-campus collaborative training programme organized on Video Production Skills for Effective Technology Transfer during 06-09 January 2026 at Acharya Narendra Deva University of Agriculture and Technology (ANDUAT), Kumarganj (Ayodhya) U.P. A total of thirty five Professor/SMSs participated in the said programme.

24/12/2025

Off-campus training programme on Participatory Extension Approaches for Agriculture Functionaries organized during 17-20 December 2025 at Farmer Training Centre, SAMETI, Dharamshala (H.P.). Additional Director of Agriculture, Dharamshala inaugurated the programme. Thirty five extension functionaries participated in said programme.

Photos from EEI, Nilokheri Pride's post 16/12/2025

Four days collaborative training programme of EEI, Nilokheri, Haryana and Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University (RPCAU), Pusa, Bihar organized on Social Media and Agricultural Journalism during 09-12 December 2025 at RPCAU, Pusa. The programme was inaugurated by Dr. A.K. Singh (Director of Research, RPCAU) and Dr. R.K. Jha (Director of Extension, RPCAU). The programme was coordinated by Dr. B. Satpathy (RPCAU), Dr. Ajay Kumar (EEI, Nilokheri) and Dr. A.K. Rohila (EEI, Nilokheri). Thirty faculty members and Subject Matter Specialists particapted in the said programme.

Want your business to be the top-listed Government Service in Karnal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Extension Education Institute, Nilokheri
Karnal
132117