Har Ghar Valmiki Ramayan

Har Ghar Valmiki Ramayan

Share

Har Ghar Valmiki Ramayan Abhiyan

Photos from Har Ghar Valmiki Ramayan 's post 31/03/2026

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष को भेंट की महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण
31 मार्च : हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान के संयोजक तेजिंद्र सिंह तेजी व धर्म अनुयायियों ने विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश पवन कुमार को गांव समौरा आगमन पर रामायण भेंट कर अभियान को गति दी। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश पवन कुमार ने कहा कि इस तरह के अभियान की समाज में बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह मानव जन्म परमपिता परमात्मा की आराधना करने के लिए भी है। अपने जीवन के व्यस्त पलों में से भी समय निकालकर परमात्मा को याद करके उसकी अनुकंपा का पात्र बनें। पाप व बुराईयों से बचकर रहें। जिस घर में रामायण पाठ करवाए जाते हैं उनमें सदस्यों के आचरण व व्यवहार को देखकर सीख ले सकते हैं। उनके मनों में शांति व धैर्य मिलेगा और वे किसी की बुराई नहीं करते। सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा भी बहुत जरूरी है। आज के विद्यार्थी रामायण के प्रसंगों एवं संस्मरणों से गहन विज्ञान के गूढ़ रहस्यों के बारे में शोध को लेकर प्रेरित हो सकते हैं।
उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का अनुशरण करने का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण युगों-युगों से मानव जाति को ज्ञान व दिशा प्रदान कर रही है और हमेशा करती रहेगी। विश्व का सबसे प्राचीन महाकाव्य आज भी सभी को प्रेरणा दे रहा है।
अभियान के संयोजक तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत गत वर्ष 6 मार्च को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के नई दिल्ली स्थित आवास से की गई थी। तब से इस अभियान को देश विदेश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को शिक्षित होने के साथ-साथ अध्यात्म में भी मन लगाना चाहिए। इससे वे सामाजिक बुराईयों से बचे रहेंगे और उन्हें सही दिशा मिलने से जीवन में प्रगति की ओर बढ़ते जाएंगे। व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
इस मौके पर पूर्व सैनिक अमर सिंह, धंनजय सिंह, जोगिन्द्र सिंह, सरदार मदन सिंह सोढ़ी, शक्ति सिंह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
Har Ghar Valmiki Ramayan



13/03/2026

Har Ghar Valmiki Ramayan Abhiyan
ालमीकि_रामायण

Photos from Har Ghar Valmiki Ramayan 's post 12/03/2026

“धर्म जोड़ो यात्रा” वास्तव में एक आध्यात्मिक अभियान बनकर उभरी, जिसने हजारों लोगों को रामायण के संदेश से जोड़ने का कार्य किया।

अमृतसर से अयोध्या तक की यह यात्रा केवल दूरी तय करने की यात्रा नहीं थी, बल्कि यह आस्था, संस्कृति और समाज को जोड़ने की यात्रा थी। संतों का मार्गदर्शन, श्रद्धालुओं की आस्था और “हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान” का उद्देश्य - इन सभी ने मिलकर इसे एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अध्याय बना दिया।
महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण युगों-युगों तक मानवता को सत्य, धर्म और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाती रहेगी।
और इसी संदेश के साथ यह यात्रा समाप्त होकर भी एक नई शुरुआत का संकेत देती है -
एक ऐसे समाज की शुरुआत, जहाँ हर घर में रामायण हो, हर मन में राम का आदर्श हो, और हर व्यक्ति में मानवता का प्रकाश हो।
तेजिन्द्र सिंह तेजी
अंतरराष्ट्रीय संयोजक
हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान

07/03/2026

🚩 हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान 🚩

अंतर्राष्ट्रीय संयोजक तेजिंद्र सिंह तेजी के नेतृत्व में करनाल से अमृतसर के लिए 25 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

यह जत्था धर्म जोड़ो यात्रा में शामिल होगा, जो वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर से अयोध्या धाम तक आयोजित की जा रही है।

इस यात्रा के दौरान पंजाब के सभी आश्रमों और डेरों में विराजमान साधु-संतों को वाल्मीकि रामायण भेंट की जाएगी।

🙏 उद्देश्य – महर्षि वाल्मीकि जी के संदेश को घर-घर तक पहुँचाना और समाज में एकता को मजबूत करना।

Photos from Har Ghar Valmiki Ramayan 's post 27/02/2026

बच्चों व युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्म से भी जोडक़र रखें: मदान
राज्य सूचना आयुक्त को भेंट की वाल्मीकि रामायण
करनाल, 27 फरवरी (): हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक तेजिंद्र सिंह तेजी ने शुक्रवार को राज्य सूचना आयोग हरियाणा के आयुक्त अधिवक्ता संजय मदान को सेक्टर-12 करनाल स्थित उनके निवास पर रामायण भेंट की। संजय मदान ने इस अनूठे अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सनातन संस्कृति का आधारस्तंभ ग्रंथ है। जो धर्म, नैतिकता और रामराज्य के आदर्शों से जोड़े रखता है। भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे और उन्होंने श्रीरामचंद्र के जन्म से पूर्व उनकी जीवनगाथा रच दी थी। यह न केवल श्रीराम की गाथा है बल्कि आदर्श समाज, कर्तव्य, त्याग व न्याय का सर्वाेच्च मार्गदर्शक है। जो रामराज्य की संकल्पना के माध्यम से भारत को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता के सूत्र में पिरोता है।
मदान ने कहा कि आज के बच्चों व युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ अध्यात्मक से जोडक़र रखना जरूरी है। उनका अभिभावकों को संदेश है कि बच्चों को मंदिर में अवश्य भेजें। आध्यामिक कार्यक्रमों में शामिल करें। रामायण पाठ करना सिखाएं। मोहल्लों में जो मंदिर स्थापित हैं उनमें संगत को प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करना चाहिए।
तेजिंद्र सिंह तेजी ने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ 6 मार्च 2025 को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवासन मंत्री मनोहर लाल के हाथों से नई दिल्ली में उनके आवास से करवाया गया। भारत, दुबई, मलेशिया के बाद विश्व के अन्य देशों में भी रामायण का प्रचार करने का उद्देश्य है।
इस अवसर पर हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान की सह संयेाजक रंजना सिंह, कर्मबीर सिंह, सावन कुमार, धनंजय सिंह, शक्ति सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
कैप्शन: करनाल में आयुक्त संजय मदान को रामायण भेंट करते तेजिंद्र सिंह तेजी।

08/01/2026
Photos from Har Ghar Valmiki Ramayan 's post 24/12/2025

मलेशिया में भारत के उच्चायोग में भेंट की वाल्मीकि रामायण
श्रद्धालुओं की इच्छा से हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दी जा रही है गति
मलेशिया के बाटु केव स्थित रामायण केव में भी भेंट की वाल्मीकि रामायण
मलेशिया, 24 दिसम्बर (): हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक तेजिंद्र सिंह तेजी ने मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित भारत के उच्चायोग में कांउसलर नवीन के रामाकृष्णा को वाल्मीकि रामायण भेंट की है। महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण के प्रचार-प्रसार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गति देते हुए वे मलेशिया पहुंचे। उन्होंने मलेशिया के कुआलालंपुर में बाटु केव परिसर में रामायण केव में भी वाल्मीकि रामायण की प्रति भेंट की।
तेजी ने हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान की शुरूआत इसी वर्ष 6 मार्च को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवासन मंत्री मनोहरलाल के हाथ से नई दिल्ली स्थित उनके आवास से करवाई। तब से यह अभियान भारत में जारी रहा। देश के कई राज्यों में पात्र श्रद्धालुओं को तेजिंद्र सिंह तेजी रामायण की प्रतियां भेंट कर चुके हैं। विदेशों से श्रद्धालुओं की उत्सुकता को देखते हुए उन्होंने इस अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गति दे दी है। दुबई, मलेशिया के बाद अब विश्व के विभिन्न देशों में भी रामायण का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
करनाल जिले के समौरा गांव निवासी तेजिंद्र सिंह तेजी ने कहा कि रामायण विश्व का सबसे प्राचीन महाकाव्य है जो सभी को प्रेरणा प्रदान करता है। रामायण के संदेश को आत्मसात करने से ही विश्व में शांति कायम रह सकती है। महर्षि वाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे। उन्होंने श्रीराम जन्म से पूर्व ही उनकी जीवन गाथा लिख दी थी। अभियान की सह संयोजक रंजना सिंह व प्रवक्ता कर्मबीर लाठर ने बताया कि हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अभियान बन चुका है। वे सभी से इस अभियान से जुडऩे की अपील करते हैं। यह अभियान सर्वसमाज के लिए है। इसलिए सभी रामायण जी का प्रचार-प्रसार करें।
फोटो कैप्शन: मलेशिया में भारत के उच्चायोग में कांउसलर नवीन के रामाकृष्णा को वाल्मीकि रामायण भेंट करते तेजिंद्र सिंह तेजी।



Har Ghar Valmiki Ramayan

03/11/2025

दुबई के आबुधाबी स्थित हिन्दू मंदिर में भेंट की महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण
श्रद्धालुओं की इच्छा से हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दी गति

Want your business to be the top-listed Government Service in Karnal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Karnal
132041