DC Karnal

DC Karnal

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DC Karnal, Government Organization, Mini Sectt. Sector 12, Karnal.

Photos from DC Karnal's post 09/11/2025

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री एवं करनाल के सांसद श्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल के लघु सचिवालय सभागार में ‘जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (DISHA)’ की बैठक की अध्यक्षता की और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

Photos from DC Karnal's post 09/11/2025

करनाल में “हिन्द दी चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया।

07/11/2025

श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित हिंद की चादर मैराथन 9 नवंबर, 2025 को करनाल के एनडीआरआई चौक से शुरू होगी। अधिक से अधिक संख्या में इस मैराथन में हिस्सा लें। Manohar Lal

Photos from DC Karnal's post 07/11/2025

वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव पर करनाल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीसी उत्तम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की देश की आजादी के लिए अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। CMO Haryana Nayab Saini

04/11/2025

करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने धान खरीद के दौरान गेट पास जारी करने में अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की है। उनके निर्देश पर मंडी बोर्ड के डीएमईओ ईश्वर सिंह की शिकायत पर मंडी सचिव आशा रानी समेत कुल चार लोगों के खिलाफ करनाल शहर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Photos from DC Karnal's post 03/11/2025

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित हिन्द दी चादर ‘रन’ मैराथन के सफल आयोजन को लेकर डीसी उत्तम सिंह ने आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली, उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने बताया कि 9 नवम्बर को करनाल में हिन्द दी चादर ‘रन’ मैराथन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगेे। Manohar Lal

Photos from DC Karnal's post 03/11/2025

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 बेहद जरूरी हैं, सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

Photos from DC Karnal's post 02/11/2025

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एकता यात्रा (Unity March)’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सूत्रधार सरदार साहब ने देश की संप्रभुता को सर्वोपरि रखा। उन्होंने जो नीतियाँ बनाई, जो दृढ़ निश्चय लिए उससे उन्होंने एक नया इतिहास रचा जिसकी झलक हमें आजादी के बाद साढ़े पांच सौ से ज्यादा रियासतों को एक साथ जोड़ने के असंभव कार्य को भी संभव करके दिखाने में मिलती है।
Ekta Diwas Bharat Manohar Lal

Photos from DC Karnal's post 31/10/2025

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को पंचायत भवन में हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण (भवन व सड़कें) मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं को निपटाने में अनावश्यक देरी न करें। जल्द से जल्द आमजन की समस्याओं का निपटारा किया जाए। Ranbir Singh Gangwa

Photos from DC Karnal's post 31/10/2025

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर करनाल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
- बड़ी संख्या में शहर के आमजन, बच्चों, बुजुर्गों ने दौड़ में हिस्सा लिया और एकता का संदेश दिया।

Ekta Diwas Bharat Nayab Saini

Photos from DC Karnal's post 30/10/2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोपाष्टमी के अवसर पर करनाल की श्री कृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
- उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास करें।
- लोगों से अपील की कि वे गायों को सड़कों पर न छोड़ें। गोबर व गौमूत्र से बने उत्पादों का उपयोग करें। उन्होंने श्री कृष्ण गौशाला, करनाल को अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
CMO Haryana Nayab Saini DPR Haryana

29/10/2025

करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में 1 नवंबर को हरियाणा दिवस और 29 नवंबर से 1 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव मनाए जाने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
- उन्होंने दोनों कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। CMO Haryana

Want your business to be the top-listed Government Service in Karnal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Mini Sectt. Sector 12
Karnal
132001