30/05/2026
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)–केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II द्वारा “संतुलित उर्वरक उपयोग” विशेष अभियान एवं “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत दिनांक 29.05.2026 को ग्राम कनौरा व धिकुन्नी के किसानों हेतु जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में किसानों को जैविक फॉर्मूलेशनों, जैव उर्वरकों, हरी खाद एवं रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II के अध्यक्ष डॉ. पंकज नौटियाल एवं उनकी टीम के डॉ. त्रिलोक नाथ राय, डॉ. अंजली साहू एवं सुश्री थांगा अनुस्या ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कनौरा, धिकुन्नी एवं लालामऊ गांवों के किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को धान बीज वितरित किए गए तथा ग्राम कनौरा में खेत प्रदर्शन भी आयोजित किया गया।
#खेत_बचाओ_अभियान
#संतुलितउर्वरकउपयोग
27/05/2026
🌱 ICAR-CSSRI Awareness Campaign | South 24 Parganas, West Bengal
📍 ICAR-CSSRI, Karnal Regional Station, Canning Town conducted a Balanced Use of Fertilizer (BUF) Awareness Campaign at Banibadabelekhali & Dabu villages of South 24 Parganas District, West Bengal.
🌾 Key highlights of the programme:
🔸 Awareness on Balanced Use of Fertilizers (BUF)
🔸 Promotion of Nutrient Use Efficiency for sustainable farming
🔸 Guidance on improving Soil Health & Crop Productivity
🔸 Demonstration of Green Manuring Practices
🔸 Information on efficient Irrigation & Soil Fertility Management
🔸 Distribution of Vegetable Seed Inputs to participating farmers
👩🌾👨🌾 Farmers actively participated and interacted on sustainable agricultural practices for enhancing productivity while conserving soil resources.
27/05/2026
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)–केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II द्वारा “संतुलित उर्वरक उपयोग” विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 27.05.2026 को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में “मेरा गांव मेरा गौरव (Mera Gaon Mera Gaurav)” के अंतर्गत अंगीकृत ग्राम अतरौली, पनवाया एवं टिकरा खुर्द के किसानों हेतु जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय अरोड़ा ने किसानों को जैविक फॉर्मूलेशनों, जैव उर्वरकों, हरी खाद एवं रासायनिक उर्वरकों के विभिन्न विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. एस. के. झा ने हरी खाद एवं रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II के अध्यक्ष डॉ. पंकज नौटियाल एवं उनकी टीम के डॉ. टी. एन. राय, डॉ. त्रलोकी सिंह तथा डॉ. मोहित सिंह ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, हेलो मिक्स, हरी खाद एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अतरौली, पनवाया, टिकरा खुर्द एवं बसंतापुर गांवों से आए 70 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को धान के बीजों का वितरण भी किया गया तथा ग्राम बसंतापुर में प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। “संतुलित उर्वरक उपयोग” अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है।
#खेत_बचाओ_अभियान
#संतुलितउर्वरकउपयोग
27/05/2026
कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II द्वारा दिनांक 26 मई 2026 को “उर्वरकों के संतुलित उपयोग” विशेष अभियान के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के माध्यम से हरी खाद के प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में इटौंजा एवं पवायां गाँवों के 40 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर किसानों को धान के उन्नतशील बीज भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में किसानों ने वैज्ञानिकों से विभिन्न कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान प्राप्त किया।
#खेत_बचाओ_अभियान
#संतुलितउर्वरकउपयोग
22/05/2026
🌾 One-day Demonstration & Training Programme for Input Dealers conducted at ICAR-CSSRI, Karnal under the campaign on “Balanced Use of Fertilizer”.
🌱 24 trainees from Haryana, Madhya Pradesh, Bihar participated actively.
Expert sessions focused on:
🌿 Integrated Nutrient Management
🌾 Balanced fertilizer use
🌱 Soil health & salinity management
💧 Irrigation with poor-quality water
🌳 Bio-drainage & agroforestry practices
🧪 Demonstrations on soil testing, salt tolerant crop varieties and CSSRI technologies were organized at the institute farm, museum and Central Laboratory.
🤝 The programme concluded with an interactive Q&A session for knowledge sharing and field-level feedback.
22/05/2026
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)–केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग जागरूकता विशेष अभियान एवं “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 22.05.2026 को जनपद हरदोई के ग्राम खैराती-धिकुन्नी में किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, हरी खाद के प्रयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैव उर्वरक, मिट्टी की जांच एवं संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी गई।
21/05/2026
A Kisan Goshti on “Management of Soil Health through Integrated Nutrient Management” was organized under SCSP at Kathura village of Sonipat district on 21.05.2026. A total of 26 farmers participated in the programme.
21/05/2026
ICAR-CSSRI, Karnal conducted BUF Awareness campaign at Budhmore village, Block- Bhuner Heri, District- Patiala, Punjab. Knowledge on Nutrient Use Efficiency, Soil Health & Productivity, green manuring and irrigation practices for preserving soil fertility was imparted to the participants.
19/05/2026
ICAR-CSSRI, Regional Station, Caning Town, West Bengal conducted BUF campaign at villages- Chatrakhali and Ramgopalpur of South 24 Parganas District. Farmers were apprised about sustainable agriculture practices for soil health management. Utility of biofertilizers and growing green manuring crops for improving soil fertility was explained to the farmers followed by Q-A session.