14/07/2026
सेवा में,
अधिशासी अधिकारी महोदय,
नगर पंचायत, भरगैन, जनपद कासगंज।
विषय: सड़क धंसने से बने गड्ढे की मरम्मत कराने हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं राशिद ख़ान, निवासी कस्बा भरगैन, आपके संज्ञान में यह समस्या लाना चाहता हूँ कि मेरे घर के पास सड़क धंस जाने के कारण एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इस कारण दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही राहगीरों एवं बच्चों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराकर गड्ढे को भरवाने की कृपा करें, ताकि आम जनता को होने वाली असुविधा एवं संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।
दिनांक: 14/07/2026
भवदीय,
राशिद ख़ान
नगर अध्यक्ष, AIMIM, भरगैन
मोबाइल:8755374834