02/10/2026
नगरी परोल में बाबा साहब के बोर्ड से छेड़छाड़
नगरी परोल कठुआ में आज एक बार फिर भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी के बोर्ड के साथ छेड़छाड़ कर उसे अपमानित करने का मामला सामने आया है।
ऐसी हरकत समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। भीम आर्मी इस प्रकार की घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी।
हम प्रशासन कठुआ से मांग करते हैं कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भीम आर्मी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग करेगी।
जय भीम • जय भारत • जय संविधान
highlight
Chandra Shekhar Azad