Collector Office Katni

Call Directions Website Contact the organization

Collector Office Katni Official Handle of Collector Katni, Government of Madhya Pradesh

10/10/2026
10/10/2026
10/10/2026

ग्लोबल टूरिज्म का हब बन रहा 'मध्यप्रदेश'…🌍

‘मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026’ में प्राप्त हुए ₹3,729 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे

Dr Mohan Yadav Department of Tourism, MP

🔳 विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक व वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर, बस की फिटनेस निरस्त और च...
10/10/2026

🔳 विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक व वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर, बस की फिटनेस निरस्त और चालक का लाइसेंस निलंबित

🔳बस चालन का अनुज्ञा पत्र निलंबित

🔳कटनी - विजयराघवगढ़-बंजारी के पास शनिवार को हुई बस दुर्घटना में किशोरी की मृत्यु और 33 यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर बस मालिक शेख यासीन एवं वाहन चालक सत्‍यम पाण्‍डेय के विरूद्ध विजयराघवगढ़ प‍ुलिस थाना में भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 106(1), 125(a), भारतीय न्‍याय संहिता 281 एवं मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015,2019) की धारा 184 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

*बस की फिटनेस निरस्त, चालक का लाइसेंस निलंबित*

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने एआरटीओ कटनी को एफआईआर दर्ज कराने सहित बस का फिटनेस व परमिट निरस्‍त करने और चालक का लायसेंस निलंबित करने जैसी सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। इसके बाद एआरटीओ द्वारा बस का फिटनेस निरस्त कर दिया गया है और बस चालक का भी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्‍त बस का क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रीवा द्वारा जारी स्‍थायी अनुज्ञा पत्र को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एआरटीओ संतोष पाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस रजा बस सर्विस की है। जिसका बस क्रमांक एमपी-14-बीडी-0811 है।

*कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल*

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा तत्‍काल विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मृत छात्रा के परिजनों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कलेक्टर श्री तिवारी ने 20 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। इसके अलावा कलेक्‍टर के निर्देश पर तहसीलदार विजयराघवगढ़ द्वारा मुख्‍यमंत्री स्‍वेच्‍छानुदान मद से मृत बालिका के परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रकरण भी तैयार किया जा रहा है।

*घायलों का उपचार जारी*

दुर्घटना में 33 घायलों का जहां सिविल अस्‍पताल विजयराघवगढ़ में उपचार शुरू किया गया था। वहीं 12 गंभीर घायलों को जिला चिकित्‍सालय के लिए रेफर किया गया। बीएमओ विजयराघवगढ़ डॉ. विनोद कुमार के मुताबिक वर्तमान में सिविल अस्‍पताल विजयराघवगढ़ में भर्ती 8 मरीजों का ही उपचार चल रहा है, शेष भर्ती सभी मरीजों को उपचार एवं दवाई देकर छुट्टी दे दी गई है।






#कटनी

🔳कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कैमोर में टीबी और छाती रोगों की जांच के लिए आयोजित विशेष शिविर का किया निरीक्षण🔳दूसरे दिन 194 म...
10/10/2026

🔳कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कैमोर में टीबी और छाती रोगों की जांच के लिए आयोजित विशेष शिविर का किया निरीक्षण

🔳दूसरे दिन 194 मरीजों की जांच, तीन टीबी संभावित मरीज मिले

🔳 जिला चिकित्सालय और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने दी निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा

🔳कटनी - टीबी एवं छाती संबंधी बीमारियों की पहचान और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैमोर में 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ। शनिवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में जिला चिकित्सालय कटनी एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

*दूसरे दिन 194 मरीजों की हुई जांच*

शिविर के दूसरे दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. आशीष दीवान तथा डीएम सीनियर पल्मोनरी मेडिसिन के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. अनुज मोहन ने मरीजों की जांच की। इस दौरान कुल 194 मरीजों की जांच की गई। इनमें 94 मरीजों के एक्सरे किए गए, 118 निक्षय आईडी बनाई गईं तथा 10 मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए लिए गए।

शिविर में 139 मरीजों की ब्लड शुगर एवं 29 मरीजों के ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इसके अलावा 139 मरीजों की एचआईवी जांच की गई, जिसमें सभी के परिणाम नॉन-रिएक्टिव रहे। जांच के दौरान टीबी के तीन संभावित मरीज भी मिले।

*कलेक्टर ने मरीजों से की चर्चा*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शिविर में पहुंचे मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजसिंह ठाकुर, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र दीवान, बीएमओ सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ डॉ. विनोद कुमार, पीएचसी कैमोर की आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मोहिता दीक्षित सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

*पहले दिन 121 मरीजों ने कराया था पंजीयन*

शिविर के प्रथम दिवस जिला चिकित्सालय कटनी के टीबी एवं चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. एसपी सोनी और डॉ. शिव मोहन सराफ ने मरीजों की जांच की। विकासखंड सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा दल ने भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। पहले दिन 121 मरीजों ने पंजीयन कराया था। इस दौरान 60 मरीजों के एक्सरे किए गए, जिनमें टीबी के दो पुराने मरीज मिले, जबकि 58 व्यक्तियों की रिपोर्ट सामान्य रही। वहीं, 84 मरीजों की ब्लड शुगर जांच में 11 मरीज डायबिटीज से पीड़ित पाए गए। इसके अतिरिक्त 84 मरीजों की बलगम जांच, 90 निक्षय जांच, 84 एचआईवी जांच और 84 हेपेटाइटिस जांच की गई।

*इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें*

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सांस लेने में परेशानी, खांसी में खून आना, लगातार वजन घटना, भूख न लगना, छाती में दर्द तथा 15 दिन से अधिक समय तक खांसी या बुखार रहने पर तत्काल स्वास्थ्य जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से टीबी सहित अन्य छाती संबंधी बीमारियों की पहचान कर उनके प्रभावी उपचार में मदद मिलती है।






#कटनी

🔳स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी🔳मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पटवारी संघ के पदाधिकारी🔳कटनी।...
10/10/2026

🔳स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी

🔳मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पटवारी संघ के पदाधिकारी

🔳कटनी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री श्री रमेश शर्मा और भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रस्तावित सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट के पश्चात मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उनकी सार्थक चर्चा हुई है। स्वामित्व योजना में आवश्यक न्यायिक संरक्षण की व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहृदयतापूर्वक आवश्यक आदेश जारी करने की बात कही है।

मध्यप्रदेश प्रांतीय पटवारी संघ के श्री अश्विन सैनी ने कहा कि स्वामित्व योजना से जुड़े कार्यों को सभी निष्ठा से करने के लिए तत्पर रहेंगे। भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री श्री कुलदीप सिंह ने कहा कि स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पटवारी बंधु अपने दायित्व निर्वहन में पीछे नहीं रहेंगे। जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रत्येक निर्णय में सभी सहभागी होंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने पटवारी संघ के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का परिचय करवाया।






#कटनी

🔳कैमोर में रावण दहन की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा🔳सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश,झूलों के स...
10/10/2026

🔳कैमोर में रावण दहन की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा

🔳सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश,झूलों के संचालन से पहले सुरक्षा प्रमाणन अनिवार्य

🔳कटनी। दशहरा पर्व पर कैमोर के एसीसी दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और एसीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री तिवारी ने एसीसी प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा कर आमजन के प्रवेश और निकास, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और भीड़ प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

कलेक्टर ने विद्युत चालित झूले के संचालन के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल विंग से सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त करने के बाद ही झूला शुरू किया जाए। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अमरैयापार से झंडा चौक अस्पताल तक सड़क पर धूल नियंत्रण के लिए टैंकर से नियमित पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए, ताकि आवागमन के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा आयोजन स्थल पर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सीएमओ श्री मनीष परते को हाका गैंग सक्रिय कर सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कैमोर टीआई श्री आशीष शर्मा और एसीसी प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।






#कटनी

10/10/2026

ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति पर कानूनी अधिकार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026’ अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र वितरित किए।

Dr Mohan Yadav िश्वास_अभियान

Address

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी
Katni
483501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Katni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Katni:

Shortcuts

Share