Kabirdham District

Directions Website Contact the organization

Kabirdham District जिला प्रशासन कबीरधाम
Official Facbook account of
District Administration,
Kabirdham (Chhattisgarh) as Kabirdham. About 17 km from District Hq.

District Kabirdham is a peaceful and attractive place located on the southern bank of river Sakari. Due to the advent of Kabir Sahib and the establishment of the seat of descendants of his disciple Dharmdas , it was named as Kabirdham. Bhoramdeo is a very important place historically and archeologically. This place was the capital of Nagvanshi kings from 9th century to 14th century. After that this region came under possession of Haihayvanshi Kings who were related to state Ratanpur. The Archaelogical remains of the temple and old fort constructed by these kings are still available.

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने सरदार पटेल मैदान में महिला स्व-सहायता समूहों...
05/11/2026

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने सरदार पटेल मैदान में महिला स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्पादों की खरीदारी की। प्रदर्शनी 6 नवंबर तक आयोजित है।

अधिकारियों ने नागरिकों से स्थानीय, स्वदेशी एवं जैविक उत्पाद खरीदकर महिला समूहों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

05/11/2026

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए 11 सहबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इनमें 3 डिप्लोमा और 8 स्नातक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें।

इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय, पंडरिया में ‘अपने वोट को जानें’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने ...
05/11/2026

इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय, पंडरिया में ‘अपने वोट को जानें’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने युवाओं से संवाद कर मतदान के महत्व और मताधिकार के जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग की जानकारी दी।

कार्यक्रम में युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी और मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया।

विकसित भारत युवा संसद एवं वीबीवाईएलडी प्रश्नोत्तरी के सफल आयोजन में विशेष योगदान के लिए शासकीय पीजी कॉलेज, कवर्धा की प्र...
05/11/2026

विकसित भारत युवा संसद एवं वीबीवाईएलडी प्रश्नोत्तरी के सफल आयोजन में विशेष योगदान के लिए शासकीय पीजी कॉलेज, कवर्धा की प्राध्यापक डॉ. कविता कन्नौजे को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया।

इस अवसर पर युवाओं के नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया गया।

#शिक्षकसम्मान

05/11/2026

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

यह सहायता मृतकों के आश्रितों को प्रदान की जाएगी, जिनकी मृत्यु तालाब में डूबने, नदी में डूबने और सर्पदंश की घटनाओं में हुई है।

#आर्थिकसहायता #राजस्वविभाग #जनकल्याण

वनांचल ग्राम डेंगुरजाम के पारा टेंड़ापानी में गंभीर निमोनिया से पीड़ित 5 वर्षीय बैगा बालक को स्वास्थ्य विभाग की तत्परता ...
05/11/2026

वनांचल ग्राम डेंगुरजाम के पारा टेंड़ापानी में गंभीर निमोनिया से पीड़ित 5 वर्षीय बैगा बालक को स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से समय पर उपचार मिला। बीएमओ डॉ. जानकीशरण चन्द्रवंशी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और उपचार की व्यवस्था कराई।

15 दिनों के उपचार के बाद बालक स्वस्थ होकर घर लौट गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में घर-घर स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

#स्वास्थ्यसेवा #कबीरधाम

राज्य अलंकरण से सम्मानित ग्राम बरबसपुर के प्रगतिशील किसान श्री पुन्नी भट्ट ने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से सौजन्य ...
05/11/2026

राज्य अलंकरण से सम्मानित ग्राम बरबसपुर के प्रगतिशील किसान श्री पुन्नी भट्ट ने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री पुन्नी भट्ट को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी उपलब्धि जिले के किसानों के लिए प्रेरणा है।

#कृषकसम्मान #कृषकगौरव

वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरवश्रमिकों की 73.03 लाख से अधिक ई-केवाईसी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ ने डिजिटल पारदर...
05/11/2026

वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव

श्रमिकों की 73.03 लाख से अधिक ई-केवाईसी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ ने डिजिटल पारदर्शिता में बनाई विशेष पहचान। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में बड़े राज्यों में प्रथम और कुशल-अर्द्धकुशल श्रमिकों में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पारदर्शी, तकनीक आधारित और श्रमिक हितैषी व्यवस्था को सशक्त बना रही है।

#सुशासन_सरकार

युवाओं के हुनर, नए विचारों और उद्यमशीलता को पंख मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्ट...
05/11/2026

युवाओं के हुनर, नए विचारों और उद्यमशीलता को पंख
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30’ युवाओं को अपने सपनों को साकार करने, नए उद्यम शुरू करने और रोजगार सृजन के लिए बेहतर अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

05/11/2026

युवाओं के नवाचार को मिलेगा मंच, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा दे रही है। सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर में युवाओं को अत्याधुनिक लैब, प्रशिक्षण, मेंटरिंग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। इससे युवा अपने नए विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलकर न केवल आत्मनिर्भर बन सकेंगे, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकेंगे।

#सुशासन_सरकार

Address

Kawardha

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kabirdham District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kabirdham District:

Shortcuts

Share